धामी सरकार की सराहना करते हुए बोले रक्षा मंत्री- हजारों युवाओं को बिना सिफारिश और बिना पैसे के मिली सरकारी नौकरी, कांग्रेस के दौर में चलता था पर्ची-खर्ची का सिस्टम
धामी सरकार की सराहना करते हुए बोले रक्षा मंत्री- हजारों युवाओं को बिना सिफारिश और बिना पैसे के मिली सरकारी नौकरी, कांग्रेस के दौर में चलता था पर्ची-खर्ची का सिस्टम
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड की धामी सरकार की भर्ती व्यवस्था में किए गए सुधारों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अब पर्ची और खर्ची का खेल नहीं चलता, बल्कि युवाओं को उनकी योग्यता और मेहनत के आधार पर सरकारी नौकरी मिलने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नकल माफिया पर नकेल कसने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आए हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि धामी सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में नकल और धांधली रोकने के लिए कठोर कानून लागू किया है। इस कानून के माध्यम से नकल कराने वालों, पेपर लीक करने वालों और भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी...
