एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा- आईएसबीटी और मॉल परिसर का होगा आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा- आईएसबीटी और मॉल परिसर का होगा आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में सोमवार को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में आईएसबीटी परिसर के रेनोवेशन, संचालन, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था और व्यावसायिक गतिविधियों को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सामने आए सभी प्रस्तावों पर सहमति बनाते हुए संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मॉल परिसर में हार्टिकल्चर और इंजीनियरिंग से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर कराने पर सहमति बनी। बैठक में सचिव मोहन सिंह बर्निया सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
*किराये का होगा पुनर्निर्धारण*
बैठक में आईएसबीटी परिसर की सभी दुकानों, कार्यालयों, रेस्टोरेंट ...




