
उत्तराखंड : यहा नदी में नहा रही भैंस को निकालने के लिए गए किशोर को मगरमच्छ खींच ले गया
उत्तराखंड : यहा नदी में नहा रही भैंस को निकालने के लिए गए किशोर को मगरमच्छ खींच ले गया.. बड़ी मुश्किल से मगरमच्छ को पकड़ा अब एक्स-रे की तैयारी
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आई है यहां खटीमा में देवहा नदी में नहा रही भैंस को निकालने के लिए गए किशोर को मगरमच्छ खींच ले गया।
मगरमच्छ के जबडे़ में दबे किशोर की चीख सुनने पर आस पास के लोग घटना स्थल पर दौड़े, लेकिन जब तक उसे बचाने का प्रयास करते तब तक मगरमच्छ किशोर को पानी के अंदर खींच ले गया।
इस घटना की खबर गांव पहुंचते ही लोग नदी की ओर दौड़ पड़े। स्वजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। गांव के गोताखोर युवक नदी में रस्सी का जाल बनाकर कूद गए। घंटों मशक्कत के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने हंगामे काटते हुए कहा कि मगरमच्छ ने किशोर को निगल लिया है। ...