Tuesday, July 1News That Matters

Tag: उत्तराखंड: घास काट रही महिला पर तेंदुआ का हमला

उत्तराखंड: घास काट रही महिला पर तेंदुआ का हमला, दर्दनाक मौत; जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

उत्तराखंड: घास काट रही महिला पर तेंदुआ का हमला, दर्दनाक मौत; जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

उत्तराखंड
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवर लगातार महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर ग्राम पंचायत कापड़ी गांव के बजेत में तेंदुए ने घास काट रही महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। तेंदुए का शिकार हुई महिला की मौत के बाद उसके तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। जानकारी के मुताबिक, बजेत में उमेद सिंह की पत्नी कलावती देवी (उम्र 46) गुरूवार शाम घर से आधा किमी दूर मवेशियों के लिए घास काट रही थी। इस दौरान तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए जंगल की तरफ ले गया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तलाश में जुटने के साथ ही पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। करीब सात बजे थानाध्यक्ष पवन जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ महिला की खोजबीन शुरू की। ढाई ...