श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर, सोमेश, अनोखी राठी और चित्रा समेत एसजीआरआर स्कूलों के मेधावियों छात्रों ने शिक्षा जगत में बिखेरी चमक
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर, सोमेश, अनोखी राठी और चित्रा समेत एसजीआरआर स्कूलों के मेधावियों छात्रों ने शिक्षा जगत में बिखेरी चमक
एस0जी0आर0आर0 एजुकेशन मिशन के छात्र-छात्राओं ने किया प्रशंसनीय प्रदर्शन
श्री गुरू राम राय एजुकेशन मिशन के स्कूलों के होनहार और मेधावी छात्रों ने एक बार फिर मिशन के संकल्प और उद्देश्य को फलीभूत किया हैं। मिशन के नौनिहालों ने शिक्षा के फलक पर सितारों जैसी चमक बिखेरी है। श्री महाराज जी के आशीर्वाद से संचालित इन स्कूलों में प्रतिभाओं में निरंतर निखार आ रहा है। आम आदमी के लिए सुगम शिक्षा उपलब्ध करा कर जहां मिशन ने अपने सेवा के संकल्प को पूरे उत्तर भारत में प्रतिपादित किया है वहीं इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए सभी को अचंभित कर दिया है। मिशन के स्कूलों से शिक्षा प्राप्त मेधावी छात्र-छा...