श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नवप्रवेशियों का भव्य दीक्षारंभ, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने दिया संस्कार, अनुशासन और सेवा का संदेश
“श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नवप्रवेशियों का भव्य दीक्षारंभ, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने दिया संस्कार, अनुशासन और सेवा का संदेश
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में ज्ञानयात्रा का भव्य दीक्षारंभ हुआ। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का बुधवार को भव्य समापन हुआ। 17 से 19 अगस्त 2026 तक चले इस आयोजन में देशभर से आए नवप्रवेशी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन 19 अगस्त को श्री गुरु राम राय हैलीपैड ग्राउंड पर डीजे बीट्स, रेन डांस और ग्रैंड मस्ती ने युवाओं में खासा उत्साह भर दिया। हेलीपैड की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर छात्र छात्राएं मन्त्र मुग्ध हो गए. हेलीपैड ग्राउंड पर सुबह से शुरू हुआ उत्साह और उमंग का स...
