Sunday, November 29News That Matters

Uncategorized

सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार लगातार संवेदनशील और सक्रिय है

सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार लगातार संवेदनशील और सक्रिय है

Uncategorized
सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार लगातार संवेदनशील और सक्रिय है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हाथीबड़कला, देहरादून में नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पूर्व सैनिक मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैनिकों और पूर्व सैनिकों की वीर भूमि है और राज्य सरकार उनके सम्मान, पुनर्वास एवं कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशील एवं सक्रिय है। उन्होंने कहा कि सैनिक पुत्र होने की वजह से उन्होंने सेना के अनुशासन, त्याग और देशभक्ति को करीब से देखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सैनिकों से संबंधित हर कार्यक्रम में जाने का प्रयास करते हैं।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हर महत्वपूर्ण अवसर पर सैनिकों के बीच जरूर जाते हैं। सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए लिए प्रधानमंत्री ने अनेक ऐत...
उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में प्रेरक नेतृत्व

उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में प्रेरक नेतृत्व

Uncategorized
उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में प्रेरक नेतृत्व   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है।   अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की अब तक की विकास यात्रा उपलब्धियों से परिपूर्ण रही है। राज्य की विकास यात्रा संघर्ष, समर्पण और प्रगति की एक प्रेरक गाथा को प्रस्तुत करती है। राज्य आंदोलन के मूल में उत्तराखण्ड के समग्र एवं संतुलित विकास की अवधारणा निहित रही है। इसी भावना को मूर्त रूप देने के लिए पारदर्शिता, जन-सहभागिता एवं नई कार्यसंस्कृति के साथ विकास की एक नई गाथा लिखने की उल्लेखनीय पहल की गई है।   उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र आर्थिक विकास के प्रयासों के साथ-साथ प्रकृति ...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने खनन सुधारों में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश में दूसरा स्थान हासिल किया

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने खनन सुधारों में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश में दूसरा स्थान हासिल किया

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने खनन सुधारों में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश में दूसरा स्थान हासिल किया       मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने खनन सुधारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।     धामी सरकार ने खनन क्षेत्र में बड़े सुधार किए हैं   मुख्यमंत्री धामी ने खनन लॉट के आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया     खनन सुधारों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए “पूंजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना (SASCI)” के अंतर्गत उत्तराखंड को ₹200 करोड़ की विशेष सहायता (ऋण) स्वीकृत की         खनन सुधारों में उत्तराखण्ड का उत्कृष्ट प्रदर्शन   देश में हासिल किया दू...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि न्याय सुनिश्चित करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि न्याय सुनिश्चित करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है

Uncategorized, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि न्याय सुनिश्चित करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता श्री तरुण प्रसाद चकमा को तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत करते हुए पहली किश्त के रूप में रूपये 4 लाख 12 हजार 5 सौ की आर्थिक सहायता जारी कर दी गई है। यह धनराशि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 एवं नागरिक अधिकार सरंक्षण अधिनियम-1955 के अन्तर्गत स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने के लिए यह प्रकरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के माध्यम से जिला समाज कल्याण अधिकारी देहरादून को भेजा गया था। इस प्रकरण पर उपजिलाधिकारी विकासनगर एवं पुलिस उपाधीक...
श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज बना वॉलीबॉल का चैंपियन, दो दिवसीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 में 500 छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल कौशल

श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज बना वॉलीबॉल का चैंपियन, दो दिवसीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 में 500 छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल कौशल

Uncategorized
श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज बना वॉलीबॉल का चैंपियन, दो दिवसीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 में 500 छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल कौशल       वॉलीबॉल में श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज अव्वल ऽ दो दिवसीय विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी 2025 में 500 बच्चों ने किया प्रतिभाग ऽ 60 मीटर में जुनैद, 600 मीटर में सोनू सबसे तेज दौड़े ऽ अंडर 19 बालक एवम् बालिका वर्ग कबड्डी में केवीआईआईपी ने जीतीं ट्राफियां देहरादून। श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज, देहरादून के खेल मैदान में दो दिवसीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, पिट्ठू, कबड्डी, मुर्गा...
गौचर (चमोली) में किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन

गौचर (चमोली) में किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन

Uncategorized
गौचर (चमोली) में किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन       गौचर (चमोली) में किसानों के कल्याण तथा आर्थिक उत्थान को समर्पित राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 88 हजार किसानों को 65 करोड़ 12 लाख रूपये की बीमा राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड में 100 करोड़ की लागत से ‘क्लीन प्लांट सेंटर’ स्थापित किए जाने और घेरबाड़ योजना के लिए प्रदेश को 90 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने की घोषणा की। केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर पीएमजीएसवाई-4 योजना के अंतर्गत राज्य की 309 बस...
जिलाधिकारी सविन बंसल ने निर्देश दिए कि ईवी शटल बसों की खरीद प्रक्रिया शीघ्र पूरी करते हुए उनके संचालन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

जिलाधिकारी सविन बंसल ने निर्देश दिए कि ईवी शटल बसों की खरीद प्रक्रिया शीघ्र पूरी करते हुए उनके संचालन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Uncategorized
  जिलाधिकारी सविन बंसल ने निर्देश दिए कि ईवी शटल बसों की खरीद प्रक्रिया शीघ्र पूरी करते हुए उनके संचालन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए मा० मुख्यमत्री के मार्गदर्शन में देहरादून जिला प्रशासन द्वारा परेड ग्राउंड व तिब्बती मार्केट स्थित ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग के लिए शीघ्र ही आधुनिक मिनी बसों को ईवी शटल सेवा बेडे में शामिल करने जा रहा है, जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर जा रही है। इस दिशा में प्रशासन ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। ईवी शटल सेवा के अंतर्गत 13 सीटर नई आधुनिक इलेक्ट्रिक मिनी बसें खरीदी जाएंगी, जिसके लिए जिला प्रशासन ने एडॉर्न एजेंसी के साथ एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने वर्चुअल माध्यम से स्मार्ट सिटी, एडॉर्न संस्था एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि...
गणेश जोशी के मार्गदर्शन में किसान दिवस 2025, सम्मान, संवाद और नवाचार का संगम

गणेश जोशी के मार्गदर्शन में किसान दिवस 2025, सम्मान, संवाद और नवाचार का संगम

Uncategorized
गणेश जोशी के मार्गदर्शन में किसान दिवस 2025, सम्मान, संवाद और नवाचार का संगम   चमोली, 28 दिसम्बर। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद चमोली के गौचर पहुंचकर 29 दिसम्बर को आयोजित होने वाले किसान दिवस 2025 कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।   निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि “जय जवान, जय किसान” थीम पर आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से पूर्ण की जाएं।   कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसान दिवस सम्मेलन में किसानों से सीधा संवाद किया जाएगा। इस कार्यक्रम का प्रदेश के 95 विकासखंडों में लाइव प्रसारण भी किया जाए...
देवभूमि उत्तराखंड की भूमि, संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री धामी सरकार पूरी ताकत और प्रतिबद्धता के साथ निर्णायक कार्रवाई कर रही है

देवभूमि उत्तराखंड की भूमि, संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री धामी सरकार पूरी ताकत और प्रतिबद्धता के साथ निर्णायक कार्रवाई कर रही है

Uncategorized
  देवभूमि उत्तराखंड की भूमि, संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री धामी सरकार पूरी ताकत और प्रतिबद्धता के साथ निर्णायक कार्रवाई कर रही है   देवभूमि उत्तराखंड अब अवैध कब्ज़ों और देवभूमि विरोधी ताकतों के खिलाफ निर्णायक मोड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में कानून का बुलडोज़र उन तत्वों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है जो उत्तराखंड की पवित्र भूमि, संस्कृति और सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर रहे थे। सीएम धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही प्रदेश में बड़े पैमाने पर देवभूमि विरोधी ताकतों पर कार्रवाई जारी है। कभी लैंड जिहाद के खिलाफ अभियान, तो कभी सख्त भू-कानून, दंगारोधी कानून और कड़े नकल-विरोधी कानून के माध्यम से सरकार ने साफ संदेश दिया है कि उत्तराखंड में अराजकता, अवैध कब्ज़ा और कानून तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। ...
अंकिता हत्याकांड मे दलित समुदाय को बदनाम और निशाने पर ले रही कांग्रेस: खजान दास

अंकिता हत्याकांड मे दलित समुदाय को बदनाम और निशाने पर ले रही कांग्रेस: खजान दास

Uncategorized
  अंकिता हत्याकांड मे दलित समुदाय को बदनाम और निशाने पर ले रही कांग्रेस: खजान दास     भाजपा ने कांग्रेस पर सोशल मीडिया के अपुष्ट एवं अमर्यादित पोस्टों के आधार पर देवभूमि और समूचे दलित समाज को कलंकित करने का आरोप लगाया है। वहीं आक्रोश जताया कि न्यायालय दोषियों को सजा दे चुका है, लेकिन कांग्रेस बार बार साजिशन नए नए नाम लेकर दिवंगत बेटी की आत्मा को भी अपमानित कर रही है। दिल्ली से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का इस मुद्दे को उठाना, राजनैतिक षडयंत्र का इशारा करता है। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री, राजपुर विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री खजान दास ने कांग्रेस पर नकारत्मक एवं शर्मनाक राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सोशल मीडिया पर प्रचार की मंशा से वायरल ऑडियो वीडियो को राजनैतिक हथियार बना रही है, जिनका न त...