सीएम धामी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी प्रावधानों से मजबूत हो रही कानून व्यवस्था
सीएम धामी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी प्रावधानों से मजबूत हो रही कानून व्यवस्था
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को काशीपुर में आयोजित विधानसभा प्रभारी वर्ग एवं विस्तारक योजना वर्ग के समापन सत्र में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) श्री बी.एल. संतोष, प्रदेश सह प्रभारी श्री अरविंद मेनन एवं सुश्री बांसुरी स्वराज तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री फणींद्रनाथ शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही जनकल्...









