Sunday, November 29News That Matters

Uncategorized

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह का आज भव्य समापन हुआ

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह का आज भव्य समापन हुआ

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह का आज भव्य समापन हुआ देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह का आज भव्य समापन हुआ। सप्ताह के अंतिम दिन पाक कला प्रतियोगिता (फूड फेस्ट) का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता एवं कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपने-अपने व्यंजनों की आकर्षक प्रस्तुति एवं सशक्त अभिव्यक्ति के माध्यम से निर्णायकों तथा दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे सप्ताह विश्वविद्यालय परिसर में नृत्य, संगीत, फैशन शो, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, रंगोली तथा फूड फेस...
माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर

Uncategorized
  माघ खिचड़ी भोज में मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूम उठा टनकपुर     टनकपुर स्थित शारदा घाट में आयोजित पारंपरिक माघ खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभाग कर प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसाद वितरित किया तथा स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर माघ खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ कुमाऊँ की प्राचीन लोक परंपरा “खड़ी होली” में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में घेरा बनाकर खड़े होकर कुमाऊँनी लोकगीत गाए, जिनमें मुख्यमंत्री ने भी स्वर मिलाया। ढोल-दमाऊँ और लोकधुनों की मधुर लय पर पूरा वातावरण भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक गौरव से ओतप्रोत हो उठा। टनकपुर की गलियों में गूंजती खड़ी होली ने कुमाऊँ की जीवंत लोक...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माँ शारदा ज्ञान, विद्या और संस्कार की प्रतीक हैं और उनके पावन धाम के घाटों का विकास करना सौभाग्य का विषय है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माँ शारदा ज्ञान, विद्या और संस्कार की प्रतीक हैं और उनके पावन धाम के घाटों का विकास करना सौभाग्य का विषय है

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माँ शारदा ज्ञान, विद्या और संस्कार की प्रतीक हैं और उनके पावन धाम के घाटों का विकास करना सौभाग्य का विषय है     माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र विकास हेतु ₹300 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यासित प्रमुख कार्यों में जनपद चम्पावत के अंतर्गत शारदा घाट पुनर्विकास (प्रथम चरण) कार्य ₹10,735 लाख, सिटी ड्रेनेज प्लान (प्रथम चरण) ₹6,649 लाख, नायर–खेरा क्षेत्र में डिजास्टर रेजिलिएन्स हेतु इकोलॉजिकल कॉरिडोर विकास ₹8,523 लाख, टनकपुर स्थित ग्राम पंचायत बस्तिया में टनकपुर–अस्कोट सीसी मार्ग पुनर्निर्माण ₹115 लाख, चम्पावत–खेतीखान मोटर मार्ग (एसएच–64) के अंतर्गत सुयालखर्क–पुनावे मिलान मार्ग का सुधारीकरण ₹320 लाख, माँ पूर्णागिरि घाटी...
सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, लोक आस्थाओं, लोकगीतों और लोक उत्सवों से सुसज्जित इस भव्य उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आयोजन हो रहा है

सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, लोक आस्थाओं, लोकगीतों और लोक उत्सवों से सुसज्जित इस भव्य उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आयोजन हो रहा है

Uncategorized
  सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, लोक आस्थाओं, लोकगीतों और लोक उत्सवों से सुसज्जित इस भव्य उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आयोजन हो रहा है       सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित 4 दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा समाज हित के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन समाज के कमजोर वर्गों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा फाउंडेशन की विभिन्न गतिविधियों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण में योगदान को उल्लेखनीय बताया। उन्होंन...
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की करुणा और सेवा भाव से 10 फरवरी को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की करुणा और सेवा भाव से 10 फरवरी को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Uncategorized
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की करुणा और सेवा भाव से 10 फरवरी को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर     देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन एवं पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव 10 फरवरी) के पावन अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसे इस वर्ष सेवा दिवस के रूप में श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाया जाएगा। इस शिविर में जनरल चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ सभी सुपरस्पेशलिटी सेवाएं भी पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर के लिए पंजीकरण सुबह 08 बजे से प्रारंभ होगा, जबकि मरीज सुबह 09 बजे से दोपहर 03 बजे तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। अस्पताल के...
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

Uncategorized
आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शहरी विकास और आवास विभाग के स्तर से लागू किए गए विभिन्न सुधारों के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने राज्यों को शहरी विकास और आवास विभाग से संबंधित विभिन्न नीतिगत सुधारों को लागू करने को कहा था। इन सुधारों को लागू करने के क्रम में मंत्रालय ने उत्तराखंड को स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट 2025-26 के क्रम में कुल 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। इसमें शहरी विकास विभाग को जीआईएस आधारित यूटिलिटी मैपिंग (सीवर, पेयजल, ड्रैनेज कार्य) के लिए 03 करोड़, सरकारी जमी...
सेवा संकल्प फाउंडेशन: लोककला, लोकनृत्य और हस्तशिल्प का सशक्त मंच

सेवा संकल्प फाउंडेशन: लोककला, लोकनृत्य और हस्तशिल्प का सशक्त मंच

Uncategorized
  सेवा संकल्प फाउंडेशन: लोककला, लोकनृत्य और हस्तशिल्प का सशक्त मंच राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिक महोत्सव-2026 के शुभारम्भ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई एवं राज्यपाल द्वारा प्रदेश में विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 समाजसेवकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उत्तरायणी केवल एक लोकपर्व नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक आत्मा, सामूहिक चेतना और प्रकृति के साथ संतुलनपूर्ण जीवन-दृष्टि का प्रतीक है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तरायणी सूर्य के उत्तरायण होने के साथ जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, ऊर्जा और प्रकाश का संदेश देती ह...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 230 यूनिट रक्तदान

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 230 यूनिट रक्तदान

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 230 यूनिट रक्तदान   आज दिनांक 05 फरबरी दिन बृहस्पतिवार 2026 को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 34वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर पार्षद संतोख सिंह नागपाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कालिका मंदिर मार्ग स्थित श्री गुरुद्वारा अमृत दरबार में आयोजित किया गया । संजीव विज (मीडिया प्रभारी, भाजपा) द्वारा बताया गया कि आयोजन में मुख्य रूप से राजपुर रोड विधानसभा विधायक खजान दास, देहरादून नगर निगम मेयर सौरभ थपलियाल, पुनीत मित्तल प्रदेश कोषाध्यक्ष, अनिल गोयल एवं महानगर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, अशोक वर्मा, हरीश डोरा, अर्चित डावर, सुनील मैसन व अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, विशाल गुप्ता, वैभव अग्रवाल पार्षद, विजय कोहली, योगेश व्यास, हरजीत सिंह, सतीश साहनी, रमन अलग, चंदन दुआ, तरनदीप सिंह मनी, दीपक ग्रो...
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्ती, प्राधिकरण क्षेत्र में बिना अनुमति काटे जा रहे प्लॉट और सड़कों को एमडीडीए ने किया ध्वस्त

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्ती, प्राधिकरण क्षेत्र में बिना अनुमति काटे जा रहे प्लॉट और सड़कों को एमडीडीए ने किया ध्वस्त

Uncategorized
  उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्ती, प्राधिकरण क्षेत्र में बिना अनुमति काटे जा रहे प्लॉट और सड़कों को एमडीडीए ने किया ध्वस्त मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अनियोजित विकास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को लगभग 125 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण उपविधियों के तहत की गई इस कार्रवाई में अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग की सड़कों पर बुलडोजर चलाया गया। एमडीडीए द्वारा लगातार यह स्पष्ट किया जा रहा है कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण एवं प्लॉटिंग न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि इससे शहरी अव्यवस्था, पर्यावरणीय असंतुलन एवं भविष्य की विकास योजनाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। ...
मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक निर्बाध रूप से पहुँचता रहे

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक निर्बाध रूप से पहुँचता रहे

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक निर्बाध रूप से पहुँचता रहे   मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक निर्बाध रूप से पहुँचता रहे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह जनवरी 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में भुगतान किया। यह पहल राज्य सरकार की तकनीक आधारित, पारदर्शी और संवेदनशील शासन व्यवस्था को सुद...