Sunday, November 29News That Matters

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी की योजना के तहत अब तक 147 युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जा चुका है

मुख्यमंत्री धामी की योजना के तहत अब तक 147 युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जा चुका है

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी की योजना के तहत अब तक 147 युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जा चुका है   विदेशी भाषाएं सीखकर विभिन्न देशों में नौकरी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत वर्तमान में सिर्फ एक सेंटर है। यह सेंटर वर्ष 2023 से देहरादून में संचालित है। अल्मोड़ा में सेंटर खुलने के बाद इस तरह के सेंटरों की प्रदेश में संख्या दो हो जाएगी। राज्य सरकार ने वर्ष 2023 से मुख्यमंत्री कौशल उन्ययन एवं वैश्विक रोजगार योजना को शुरू किया है। इसके अंतर्गत देहरादून में पहला लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है, जिसमें विभिन्न भाषाओं का बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और यहीं से उनकी नौकरी की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ध...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा—पारदर्शिता, जवाबदेही और संतुलित निवेश से आर्थिक रूप से सुदृढ़ बन रहा उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—पारदर्शिता, जवाबदेही और संतुलित निवेश से आर्थिक रूप से सुदृढ़ बन रहा उत्तराखण्ड

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा—पारदर्शिता, जवाबदेही और संतुलित निवेश से आर्थिक रूप से सुदृढ़ बन रहा उत्तराखण्ड   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में कहा कि उत्तराखण्ड को हाल के वर्षों में वित्तीय प्रबंधन, राजकोषीय अनुशासन तथा सुशासन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। राज्य सरकार द्वारा पारदर्शी वित्तीय नीतियों, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा दीर्घकालिक आर्थिक दृष्टि के साथ किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। भराङीसैण (गैरसैण) में विधानसभा सत्र में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में नीति आयोग द्वारा प्रकाशित फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026 (रिपोर्ट 2023-24) में उत्तराखण्ड के वित्तीय प्रबंधन की सराहना की गई है। इस रिपोर्ट में उत्तराखण्ड को उत्तर-पूर्वी एवं हिमालयी राज्यों की श्रेणी में दूसरा स्थान ...
मुख्यमंत्री धामी की सख्ती, अवैध खनन ऑडियो सामने आने के बाद हरिद्वार की इकबालपुर चौकी के छह पुलिसकर्मी निलंबित

मुख्यमंत्री धामी की सख्ती, अवैध खनन ऑडियो सामने आने के बाद हरिद्वार की इकबालपुर चौकी के छह पुलिसकर्मी निलंबित

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी की सख्ती, अवैध खनन ऑडियो सामने आने के बाद हरिद्वार की इकबालपुर चौकी के छह पुलिसकर्मी निलंबित   राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक ऑडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार जनपद की इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इकबालपुर क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल निर्णय लेते हुए चौकी प्रभारी सहित पूरी चौकी के छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच एसपी देहात को सौंप दी गई है। निलंबित किए गए पु...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में एलपीजी और ईंधन की कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तीन दिनों में 280 निरीक्षण और 58 स्थानों पर छापेमारी

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में एलपीजी और ईंधन की कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तीन दिनों में 280 निरीक्षण और 58 स्थानों पर छापेमारी

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में एलपीजी और ईंधन की कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तीन दिनों में 280 निरीक्षण और 58 स्थानों पर छापेमारी   राज्य में एलपीजी एवं ईंधन की उपलब्धता तथा वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा प्रदेशभर में व्यापक जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 10, 11 एवं 12 मार्च 2026 तक विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न जनपदों में निरीक्षण एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। आयुक्त खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिनों के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कुल 280 निरीक्षण किए गए। जांच के दौरान 58 स्थानों पर छापे मारे गए । साथ ही 4 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान अवैध भंडारण एवं दुरुपयोग के मामलों में 74...
मुख्यमंत्री धामी की जिम्मेदार शासन व्यवस्था को आगे बढ़ाते हुए डीएम सविन बंसल ने नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने और ईंधन का समझदारी से उपयोग करने की अपील की

मुख्यमंत्री धामी की जिम्मेदार शासन व्यवस्था को आगे बढ़ाते हुए डीएम सविन बंसल ने नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने और ईंधन का समझदारी से उपयोग करने की अपील की

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी की जिम्मेदार शासन व्यवस्था को आगे बढ़ाते हुए डीएम सविन बंसल ने नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने और ईंधन का समझदारी से उपयोग करने की अपील की         जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में आयल कंपनियों के पदाधिकारियों एवं गैस एजेंसी के संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में घरेलू एवं व्यवसायिक गैस आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी प्रतिदिन आपदा कन्ट्रोलरूम में आयल कम्पनियों के प्रतिनिधियों सहित प्रतिदिन 1 घंटा बैठकर वितरण/स्टॉक बैकलॉग की सूचना तथा एलपीजी गैस सम्बन्धी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि भारत सरकार के दिशा-निर्दे...
किडनी स्वास्थ्य के लिए आगे आया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, विश्व किडनी दिवस पर जागरूकता की अलख

किडनी स्वास्थ्य के लिए आगे आया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, विश्व किडनी दिवस पर जागरूकता की अलख

Uncategorized
  किडनी स्वास्थ्य के लिए आगे आया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, विश्व किडनी दिवस पर जागरूकता की अलख       देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के किडनी रोग विभाग की ओर से जनजागरूता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर गुरुवार को जागरूकता रैली एवम् एक सेलीब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 200 डाॅक्टरों एवम् स्टाफ ने किडनी जागरुकता रैली में बढ़चढ़ कर भाग लिया। हर वर्ष मार्च माह के द्वितीय गुरुवार को दुनिया भर में विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 12 मार्च को दुनियाभर मंे विश्व किडनी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रैली में शामिल सभी लोगांे ने जनजागरूकता के माध्यम से किडनी बचाने का संकल्प लिया। किडनी रोगों से बचाव एवम् रोकथाम विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को पु...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशेषज्ञों ने कहा—रुचि और कौशल के अनुसार स्ट्रीम चुनकर बनाया जा सकता है बेहतर करियर

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशेषज्ञों ने कहा—रुचि और कौशल के अनुसार स्ट्रीम चुनकर बनाया जा सकता है बेहतर करियर

Uncategorized
  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशेषज्ञों ने कहा—रुचि और कौशल के अनुसार स्ट्रीम चुनकर बनाया जा सकता है बेहतर करियर देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा बीपीटी एवं एमपीटी के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, विशेषकर इंटर्न्स को फिजियोथेरेपी की विभिन्न स्ट्रीमों की जानकारी देकर उन्हें अपनी रुचि और भविष्य की संभावनाओं के अनुसार सही स्ट्रीम का चयन करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय कुलपति श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन, कुलसचिव डॉ. लोकश गंभीर तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता विश्व प्रसिद्ध डॉ. अली ईरा...
मुख्यमंत्री धामी की पहल से छठी से 12वीं तक के मेधावी छात्रों को 600 से 1200 रुपये तक की छात्रवृत्ति

मुख्यमंत्री धामी की पहल से छठी से 12वीं तक के मेधावी छात्रों को 600 से 1200 रुपये तक की छात्रवृत्ति

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी की पहल से छठी से 12वीं तक के मेधावी छात्रों को 600 से 1200 रुपये तक की छात्रवृत्ति     प्रदेश के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी सरकार संवेदनशीलता से काम कर रही है। यही वजह है कि अभी तक प्रदेश के 21 हजार 743 बच्चों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है। इसमें मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में सबसे ज्यादा 17 हजार 852 मेधावी बच्चे लाभान्वित हुए हैं। धामी सरकार ने समस्त छात्रवृत्ति योजनाओं के पात्र मेधावी बच्चों में अभी तक 17 करोड़ 67 लाख 77 हजार तीन सौ की धनराशि वितरित की है। प्रदेश में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के साथ ही डॉ शिवानंद नौटियाल स्मृति छात्रवृत्ति योजना, श्रीदेव सुमन राज्य योग्यता छात्रवृत्ति योजना, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कोर छात्रवृत्ति...
मुख्यमंत्री  धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की व्यवस्था लागू की है।

मुख्यमंत्री  धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की व्यवस्था लागू की है।

Uncategorized
  मुख्यमंत्री  धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की व्यवस्था लागू की है।   वैश्विक परिदृश्य में उत्पन्न वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने खाद्य एवं रसद आपूर्ति की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र (SEOC), देहरादून में विभिन्न अधिकारियों एवं विशेषज्ञों की तैनाती तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक की गई है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों और विशेषज्ञों की तैनाती का उद्देश्य प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था तथा वितरण प्रणाली की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही खाद्य एवं रसद से संबंधित सूचनाओं का नि...
मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग और सरकार की प्रतिबद्धता के बल पर उत्तराखंड आने वाले वर्षों में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग और सरकार की प्रतिबद्धता के बल पर उत्तराखंड आने वाले वर्षों में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग और सरकार की प्रतिबद्धता के बल पर उत्तराखंड आने वाले वर्षों में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) में स्थित विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए सरकार की उपलब्धियों, नीतियों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के साथ उत्तराखंड को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत देवभूमि के देवी-देवताओं, देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाल...