मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में CMP-2024 के तहत सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने, निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की योजना
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में CMP-2024 के तहत सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने, निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की योजना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड में आधुनिक और सुदृढ़ आधारभूत ढांचे के निर्माण की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक, पर्यटन और प्रशासनिक कॉरिडोर, देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के लिए कॉम्प्रीहेन्सिव मोबिलिटी प्लान (CMP)-2024 पर उच्चस्तरीय मंथन किया गया। आवास सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक राज्य सचिवालय में आयोजित हुई, जिसमें इस पूरे कॉरिडोर की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुव्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक की शुरुआत मैसर्स यूएम...









