Sunday, November 29News That Matters

Uncategorized

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज देशभर में सनातन संस्कृति को सशक्त करने के लिए अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज देशभर में सनातन संस्कृति को सशक्त करने के लिए अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज देशभर में सनातन संस्कृति को सशक्त करने के लिए अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून जनपद के सेलाकुई स्थित आद्यशक्ति श्री माता वैष्णो देवी धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य मां भगवती जागरण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मां भगवती की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति के स्वर्णिम पुनर्जागरण का काल प्रारंभ हुआ है। उन्हों...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा का मजबूत होता संगठन, विपक्ष कमजोर

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा का मजबूत होता संगठन, विपक्ष कमजोर

Uncategorized
  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा का मजबूत होता संगठन, विपक्ष कमजोर         उत्तराखंड की सियासत में इन दिनों बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और सरकार की सक्रिय कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में आज देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न दलों के सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को फूल माला व पार्टी पटका पहनाकर विधिवत पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी खास आकर्षण का केंद्र रही। भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस रुद्रपुर नगर पालिका अध्यक्ष मीणा शर्मा, रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व 2022 की पूर्व विधायक ...
मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक (पी.ई.आर.टी.) चार्ट तैयार किया जाए : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक (पी.ई.आर.टी.) चार्ट तैयार किया जाए : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक (पी.ई.आर.टी.) चार्ट तैयार किया जाए : मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी के लिए प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक (पी.ई.आर.टी.) चार्ट तैयार किया जाए। बिजली, पेयजल, वनाग्नि, मानव-वन्यजीव संघर्ष तथा सड़क से संबंधित समस्याओं का विभागों द्वारा यथाशीघ्र समाधान किया जाए। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। विधायकगणों द्वारा अपने क्षेत्रों की जिन समस्याओं को उठाया जा रहा है, अधिकारी उन्हें गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें। जिन घोषणाओं के अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुए हैं, उन्हें 15 जून 2026 तक जारी किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से जनसमस्याओं का समाधान करें। म...
भाजपा का दावा—धामी के खिलाफ वही लोग सक्रिय, जिनके स्वार्थ पर सरकार के फैसलों से सीधा प्रहार हुआ

भाजपा का दावा—धामी के खिलाफ वही लोग सक्रिय, जिनके स्वार्थ पर सरकार के फैसलों से सीधा प्रहार हुआ

Uncategorized
भाजपा का दावा—धामी के खिलाफ वही लोग सक्रिय, जिनके स्वार्थ पर सरकार के फैसलों से सीधा प्रहार हुआ भाजपा विधायक अरविंद पांडे के नाम से एक कथित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में जबरदस्त हलचल मच गई है। इस पत्र को आधार बनाकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री और सरकार पर निशाना साधा। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह पत्र वास्तव में अरविंद पांडे ने लिखा है या नहीं, या फिर यह किसी तरह का फर्जी या एआई जनरेटेड दस्तावेज है। इस पूरे विवाद में सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है अरविंद पांडे की चुप्पी। जिस पत्र को लेकर इतना बड़ा सियासी बवाल खड़ा हो गया, उस पर उनकी ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे विपक्ष को हमलावर होने का मौका मिला है, वहीं राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। सत्...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह आश्रम धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक साधना एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह आश्रम धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक साधना एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह आश्रम धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक साधना एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं       अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम न्यास के श्री पीठम स्थापना महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं का पूजन कर माँ राजेश्वरी का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। डोल आश्रम में आगमन पर मुख्यमंत्री द्वारा आश्रम परिसर में स्थापित श्रीयंत्र एवं यहां संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि यहाँ स्थापित दुनिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र को देखकर एक विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होत...
एमकेपी इंटर कॉलेज में संजय कुमार गर्ग के सम्मान में सजा भव्य समारोह, छात्राओं ने दी खास प्रस्तुति

एमकेपी इंटर कॉलेज में संजय कुमार गर्ग के सम्मान में सजा भव्य समारोह, छात्राओं ने दी खास प्रस्तुति

Uncategorized
एमकेपी इंटर कॉलेज में संजय कुमार गर्ग के सम्मान में सजा भव्य समारोह, छात्राओं ने दी खास प्रस्तुति     30 अप्रैल 2026 प्रखर समाजसेवी और माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री कर्मचारी नेता संजय कुमार गर्ग ने आज एमकेपी इंटर कॉलेज देहरादून मैं लगभग40 वर्ष की सेवा पूर्ण के पश्चात सेवानिवृत्ति हुई   40 वर्ष की बेदाग सर्विस के पश्चात आज हुआ रिक्वायरमेंट   कार्यक्रम संयोजक श्रीमती किरण सिंह और सुरेश पाल सतीश खत्री के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना पंत ने संयुक्त रूप से अवगत करवाया कि आज. एमकेपी इंटर कॉलेज देहरादून के सभागार विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम संजय गर्ग प्रधानाचार्य आदि ने दीप प्रज्जवलित किया इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान किया और मंच पर उपस्थित संजय गर्ग को माल्यार्पण कर पुष्प...
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर निर्मल बाग बना कार्रवाई का केंद्र, कई बहुमंजिला भवनों पर ताला

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर निर्मल बाग बना कार्रवाई का केंद्र, कई बहुमंजिला भवनों पर ताला

Uncategorized
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर निर्मल बाग बना कार्रवाई का केंद्र, कई बहुमंजिला भवनों पर ताला मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में बड़ा अभियान चलाया। प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत सलान गांव और निर्मल बाग इलाके में किए जा रहे अवैध बहुमंजिला भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल और एसडीएम ऋषिकेश के निर्देशों के बाद प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर एक के बाद एक निर्माणों को सील किया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। *सलान गांव में पहली बड़ी कार्रवाई* अभियान की शुरुआत सलान गांव भगवंतपुर से हुई, जहां करन गुप्ता द्वारा बिना अनुमति के बहुमंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। अधि...
कैनाल रोड पर महिलाओं के लगातार प्रदर्शन के बीच मौके पर पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, जनभावनाओं का सम्मान करते हुए वाइन शॉप योजना कराई निरस्त

कैनाल रोड पर महिलाओं के लगातार प्रदर्शन के बीच मौके पर पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, जनभावनाओं का सम्मान करते हुए वाइन शॉप योजना कराई निरस्त

Uncategorized
    कैनाल रोड पर महिलाओं के लगातार प्रदर्शन के बीच मौके पर पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, जनभावनाओं का सम्मान करते हुए वाइन शॉप योजना कराई निरस्त       राजधानी के पॉश इलाके कैनाल रोड, जो राष्ट्रपति निकेतन के पिछले द्वार के समीप स्थित है, वहां प्रस्तावित वाइन शॉप अब नहीं खुलेगी। जिला प्रशासन के इस निर्णय के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय निवासियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रति आभार व्यक्त किया है।   बुधवार को स्थानीय लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन और कड़े विरोध के बाद उपजिलाधिकारी (न्यायिक), आबकारी विभाग के अधिकारियों तथा जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को अवगत कराया कि कैनाल रोड पर वाइन शॉप नहीं खोली जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आसपास राष्ट्रपति निकेतन, विद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थान...
जेनिथ 2026 में दिखा एसजीआरआरयू का भव्य और जीवंत रूप

जेनिथ 2026 में दिखा एसजीआरआरयू का भव्य और जीवंत रूप

Uncategorized
  जेनिथ 2026 में दिखा एसजीआरआरयू का भव्य और जीवंत रूप श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में मंगलवार को आयोजित ‘जेनिथ 2026’ का अंतिम दिन पूरी तरह संगीत और रोमांटिक गीतों की प्रस्तुतियों के नाम रहा, जहां प्रसिद्ध बालीवुड गायक मिशाल मिश्रा कॉन्सर्ट ने माहौल को यादगार बना दिया. विशाल मिश्रा ने कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व श्री दरबार साहिब में माथा टेका और श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन पूजनीय श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया. श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया. कार्यक्रम के दौरान भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई, जिससे आयोजन में भावनात्मक रंग भी जुड़ गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि आशा भो...
सीएम धामी के नेतृत्व में निकली यह मशाल यात्रा एक संकल्प के रूप में सामने आई, जिसमें नारी शक्ति अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई को तैयार दिखी।

सीएम धामी के नेतृत्व में निकली यह मशाल यात्रा एक संकल्प के रूप में सामने आई, जिसमें नारी शक्ति अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई को तैयार दिखी।

Uncategorized
सीएम धामी के नेतृत्व में निकली यह मशाल यात्रा एक संकल्प के रूप में सामने आई, जिसमें नारी शक्ति अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई को तैयार दिखी।   देहरादून में आज गांधी पार्क से घण्टाघर तक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित महिला आक्रोश मशाल यात्रा ने प्रदेश में एक नया संदेश दिया। इस विशाल आयोजन में महिला आरक्षण बिल गिरने के विरोध में हजारों की संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां शामिल हुईं, जिसने स्पष्ट कर दिया कि अब नारी शक्ति अपने अधिकारों को लेकर पूरी तरह सजग और मुखर हो चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह मशाल यात्रा केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन नहीं, बल्कि उन ताकतों के खिलाफ जनाक्रोश है जो महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने संकेत दिया कि राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश की नारी अब अपने सम्म...