Sunday, November 29News That Matters

Uncategorized

मसूरी के सिविल अस्पताल को मिली आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सौगात, पहुंचे गणेश जोशी

मसूरी के सिविल अस्पताल को मिली आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सौगात, पहुंचे गणेश जोशी

Uncategorized
मसूरी के सिविल अस्पताल को मिली आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सौगात, पहुंचे गणेश जोशी       मसूरी, 29 जून। सोमवार को ओएनजीसी द्वारा वित्त पोषित एवं सरस्वती जनकल्याण व स्वरोजगार संस्थान, देहरादून के सहयोग से सिविल अस्पताल मेडिकल उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी रहे।   इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया तथा अस्पताल को विभिन्न आधुनिक चिकित्सा उपकरण समर्पित किए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ओएनजीसी के सहयोग से उपलब्ध कराए गए ये उपकरण अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा स्थानीय लोगों के साथ-साथ मसूरी आने वाले पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा।   कार्यक्रम के दौरान...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनपद चंपावत में एक नए पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की आवश्यक कार्यवाही भी तेजी से बढ़ाई जा रही है, जिससे स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे और राज्य को दक्ष पैरामेडिकल मानव संसाधन प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनपद चंपावत में एक नए पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की आवश्यक कार्यवाही भी तेजी से बढ़ाई जा रही है, जिससे स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे और राज्य को दक्ष पैरामेडिकल मानव संसाधन प्राप्त होगा।

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनपद चंपावत में एक नए पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की आवश्यक कार्यवाही भी तेजी से बढ़ाई जा रही है, जिससे स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे और राज्य को दक्ष पैरामेडिकल मानव संसाधन प्राप्त होगा।     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र मेंअभूतपूर्व और ऐतिहासिक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत आई.सी.आई.सी.आई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के सहयोग से लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ उत्तराखंड ही समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड का मुख्य आधार है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य में अस्पतालों के निर्माण के साथ उन...
मुख्यमंत्री धामी का आत्मीय व्यवहार बना आकर्षण का केंद्र, बच्चों संग खिंचवाईं सेल्फी और सुनीं बातें

मुख्यमंत्री धामी का आत्मीय व्यवहार बना आकर्षण का केंद्र, बच्चों संग खिंचवाईं सेल्फी और सुनीं बातें

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी का आत्मीय व्यवहार बना आकर्षण का केंद्र, बच्चों संग खिंचवाईं सेल्फी और सुनीं बातें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार रविवार को रामनगर के अहाना रिसॉर्ट हैलीपेड पहुँचें। रामनगर पंहुचने पर मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राकेश नैनवाल, संजय डॉर्बी, इंदर रावत आदि ने स्वागत किया। इस दौरान हैलीपैड पर भारी संख्या में क्षेत्र के बच्चे एकत्रित हुए उन्हें देखते ही स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बच्चों के बीच स्वयं पहुंच गए। मुख्यमंत्री के बच्चों के पास पहुंचते ही बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाईं और उनसे आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के ...
सीएम धामी ने रुड़की में सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

सीएम धामी ने रुड़की में सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

Uncategorized
सीएम धामी ने रुड़की में सुना प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' का 135वां संस्करण   इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न भागों में जनसहयोग से हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश 'सबका प्रयास' की भावना को और अधिक सशक्त करते हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है...
हेमकुंड विवाद में सरकार का संतुलित रुख, कानूनी प्रक्रिया के तहत मिली जमानत

हेमकुंड विवाद में सरकार का संतुलित रुख, कानूनी प्रक्रिया के तहत मिली जमानत

Uncategorized
    हेमकुंड विवाद में सरकार का संतुलित रुख, कानूनी प्रक्रिया के तहत मिली जमानत         हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय लोगों और कुछ श्रद्धालुओं के बीच वाहन पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं, जिसके बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा हालात पर नियंत्रण पाया। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपितों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के...
एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के वार्षिक अधिवेशन में शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और बेहतर परीक्षा परिणामों पर हुआ गहन मंथन

एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के वार्षिक अधिवेशन में शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और बेहतर परीक्षा परिणामों पर हुआ गहन मंथन

Uncategorized
  एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के वार्षिक अधिवेशन में शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और बेहतर परीक्षा परिणामों पर हुआ गहन मंथन देहरादून। बदलते वैश्विक शैक्षिक परिवेश में विद्यालयों को केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित न रखकर उन्हें उत्कृष्टता, नवाचार और मानवीय मूल्यों के केन्द्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के वार्षिक अधिवेशन में शिक्षा के विविध आयामों पर गहन मंथन हुआ। ‘एसजीआरआर स्कूल्स: सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस – गुणवत्तापरक समावेशी शिक्षा एवं सतत विकास’ विषय पर आयोजित अधिवेशन में शिक्षा विशेषज्ञों ने विद्यालयों में अकादमिक उत्कृष्टता, प्रभावी नेतृत्व, नवाचार, संस्थागत विकास तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की रणनीतियों पर विस्तार से विचार साझा किए। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पटेल नग...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पेट में 15 किलो की गाँठ लेकर पहुँची महिला — सफल कैंसर सर्जरी से मिली नई जिंदगी 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पेट में 15 किलो की गाँठ लेकर पहुँची महिला — सफल कैंसर सर्जरी से मिली नई जिंदगी 

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पेट में 15 किलो की गाँठ लेकर पहुँची महिला — सफल कैंसर सर्जरी से मिली नई जिंदगी     देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने एक 51 वर्षीय महिला के पेट से 15 किलो का ओवेरियन (अंडाशय) ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उसे नई ज़िंदगी दी। महिला पिछले कई महीनों से पेट के लगातार बढ़ने, भारीपन और असहजता से परेशान थीं। जांच में पता चला कि उनके पेट में 15 किलो का विशाल ट्यूमर है। विस्तृत जांच के बाद विशेषज्ञों की टीम ने सफल सर्जरी कर पूरे ट्यूमर को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। मरीज अब स्वस्थ हैं और तेजी से ठीक हो रही हैं। कैंसर सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि इतने बड़े ट्यूमर की सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन पूरी टीम की सावधानी और विशेषज्ञता से ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया...
दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जीवन रक्षक बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, निःशुल्क उपचार से बची कई जानें

दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जीवन रक्षक बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, निःशुल्क उपचार से बची कई जानें

Uncategorized
दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जीवन रक्षक बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, निःशुल्क उपचार से बची कई जानें   देहरादून। पटेल नगर स्थित लाल पुल पर 23 जून 2026 को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। रोजगार की तलाश में सड़क किनारे खड़े उत्तर प्रदेश एवं बिहार के सात मजदूर उस समय एक अनियंत्रित सिटी बस की चपेट में आ गए, जब बस चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वाहन नियंत्रण से बाहर होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर पहुंचाया गया, जहां अस्पताल प्रशासन ने बिना किसी औपचारिकता और विलंब के उनका निःशुल्क उपचार तत्काल प्रारम्भ कराया। अनुभवी चिकित्सकों, विशेषज्ञों एवं समर्पित चिकित्सा कर्मियों की टीम ने जीवन रक्षक उपकरणों एवं आधुनि...
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर, ₹15 करोड़ का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और ₹15 करोड़ की कीवी परियोजना की सौगात दी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर, ₹15 करोड़ का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और ₹15 करोड़ की कीवी परियोजना की सौगात दी

Uncategorized
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर, ₹15 करोड़ का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और ₹15 करोड़ की कीवी परियोजना की सौगात दी       गांधी मैदान, रुद्रपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि एवं कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी तथा जनपद प्रभारी मंत्री एवं परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।   इस अवसर पर ₹46.32 करोड़ की लागत से निर्मित 9 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा ₹323.34 करोड़ की लागत के 32 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इस प्रकार कुल ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिला...
महिला चिकित्सकों को सशक्त बनाने की पहल में एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज को उत्तराखंड में प्रथम स्थान

महिला चिकित्सकों को सशक्त बनाने की पहल में एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज को उत्तराखंड में प्रथम स्थान

Uncategorized
महिला चिकित्सकों को सशक्त बनाने की पहल में एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज को उत्तराखंड में प्रथम स्थान     महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण हेतु कार माॅडयूल इस पहल के लिए एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड में प्रथम स्थान पर आईएपी प्रेसिडेंशियल एक्शन प्लान के अंतर्गत एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून में कार माॅडयूल पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा के मार्गदर्शन में तथा इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, देहरादून शाखा के सहयोग से आयोजित की गई। इस कार मॉड्यूल की राज्य समन्वयक डॉ. अल्पा गुप्ता, प्रोफेसर, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज थीं। कार मॉड्यूल की राष्ट्रीय संकाय सदस्य डॉ. मधु रतूड़ी, डॉ. संगीता लोढ़ा, डॉ. गीता खन्ना एवं डॉ. अल्पा गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं जैसे सुरक्षा एवं आ...