Wednesday, November 11News That Matters

Dehradun

मुख्यमंत्री धामी के प्रभावी नेतृत्व में घटी बेरोजगारी, जी-20 बैठकों, राष्ट्रीय खेलों, शीतकालीन यात्रा और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने उत्तराखंड को दिलाई राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान

मुख्यमंत्री धामी के प्रभावी नेतृत्व में घटी बेरोजगारी, जी-20 बैठकों, राष्ट्रीय खेलों, शीतकालीन यात्रा और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने उत्तराखंड को दिलाई राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान

उत्तराखंड, Dehradun
मुख्यमंत्री धामी के प्रभावी नेतृत्व में घटी बेरोजगारी, जी-20 बैठकों, राष्ट्रीय खेलों, शीतकालीन यात्रा और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने उत्तराखंड को दिलाई राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडवासियों के भव्य सम्मेलन में प्रदेश और देश-विदेश में बसे उत्तराखंड मूल के लोगों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यसेवक के रूप में पिछले पाँच वर्षों की विकास यात्रा, जनसेवा के संकल्प तथा विकसित उत्तराखंड के विजन को साझा करते हुए प्रवासी समाज को राज्य के विकास का महत्वपूर्ण भागीदार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक राजधानी मुंबई में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को जीवंत बनाए रखने वाले प्रवासी उत्तराखंडवासियों के बीच उपस्थित होकर उन्हें विशेष आत्मीयता और गर्व की अनुभूति हो रही है। उ...
धामी सरकार की त्वरित पहल, देहरादून में बिजली व्यवस्था होगी सशक्त, उत्तरकाशी के प्रभावित परिवारों को मिलेगी तत्काल राहत

धामी सरकार की त्वरित पहल, देहरादून में बिजली व्यवस्था होगी सशक्त, उत्तरकाशी के प्रभावित परिवारों को मिलेगी तत्काल राहत

उत्तराखंड, Dehradun
धामी सरकार की त्वरित पहल, देहरादून में बिजली व्यवस्था होगी सशक्त, उत्तरकाशी के प्रभावित परिवारों को मिलेगी तत्काल राहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आधारभूत अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने हेतु वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र देहरादून कैंट के अंतर्गत बंच केबिल से वंचित क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा किये जा रहे बंच केबिल कार्य हेतु ₹ 4.92 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।   मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी में तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत ग्राम धराली, हर्षिल तथा तहसील डुण्डा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट एवं मोरी क्षेत्र में आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 123 आवासीय भवनों के प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए ₹ 3.00 लाख प्रति भ...
मंगलवार तक मदरसा बोर्ड, बुधवार से नई व्यवस्था—धामी सरकार ने बदली मदरसा शिक्षा की तस्वीर

मंगलवार तक मदरसा बोर्ड, बुधवार से नई व्यवस्था—धामी सरकार ने बदली मदरसा शिक्षा की तस्वीर

Dehradun
    मंगलवार तक मदरसा बोर्ड, बुधवार से नई व्यवस्था—धामी सरकार ने बदली मदरसा शिक्षा की तस्वीर       उत्तराखंड मदरसा बोर्ड का आज आखिरी दिन हैं इसके साथ पर कल से उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण अस्तित्व में आ जाएगा। राज्य के सभी 452 मदरसों को उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेनी है। *प्रत्येक मान्यता तीन शैक्षणिक वर्षों के लिए वैध होगी* । इसके अलावा मदरसों को उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से विधिवत संबद्धता भी प्राप्त करनी होगी। प्राधिकरण मदरसों का भौतिक निरीक्षण करेगा   *प्राधिकरण की नियमावली के अंतर्गत मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदायों को अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में मान्यता दी गई है*     *मदरसों को निर्धारित सरकारी पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना है एवं आवश्यक दस्तावेज़ एवं शुल्क ज...
मोदी सरकार के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय : धामी

मोदी सरकार के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय : धामी

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मोदी सरकार के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय : धामी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कालखंड जनकल्याण, सुशासन, सेवा, गरीब कल्याण और जन-जन के उत्थान को समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक देवभूमिवासी की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आगामी 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्...
जौनसार-बावर की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने में लोक सांस्कृतिक महोत्सव की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी।

जौनसार-बावर की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने में लोक सांस्कृतिक महोत्सव की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी।

Dehradun, उत्तराखंड
जौनसार-बावर की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने में लोक सांस्कृतिक महोत्सव की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवर को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री केदार सिंह स्टेडियम, नागथात, देहरादून में आयोजित जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री केदार सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।   मुख्यमंत्री ने इस दौरान समरजेंस मोटर मार्ग का चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य किए जाने, प्राथमिक विद्यालय नागथात को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किए जाने, वि.ख. चकराता के बागी -खेड़ा -कोटा- तपलाड मार्ग में यमुना नदी पर 60 मी. स्पैन पुल का निर्माण कार्य किए जाने, चकराता के क्यारापुल - डामटा - म्यूँडा मोटर मार्ग के कि.मी. 22 से छामरी एवं जाखणी तक मोटर मार्ग...
नकल विरोधी कानून से लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तक, धामी सरकार का सख्त संदेश

नकल विरोधी कानून से लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तक, धामी सरकार का सख्त संदेश

Dehradun, उत्तराखंड
नकल विरोधी कानून से लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तक, धामी सरकार का सख्त संदेश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने यू. पी.ई.एस बिधौली में उत्तराखंड न्यायाधीश संघ के वार्षिक सम्मेलन "जूडिशियम 2.0 : इंक्लूज़न, एक्सेस एंड स्ट्रेंथनिंग" में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना सुशासन की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मेलन की थीम समावेशिता, न्याय तक आसान पहुंच तथा न्यायिक संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है, जो विकसित भारत के निर्माण के संकल्प से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था में समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर ए...
मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Dehradun
    मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण   सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से काशीपुर के 25.19 करोड़ के 03 विकास कार्यों शिलान्यास व 02 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार काशीपुर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु तेजी से कार्य कर रही है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से लगभग 34 करोड़ रुपये की लागत से 8 प्रमुख चौराहों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इसी क्र...
धामी सरकार के पर्यावरण संरक्षण अभियान को मजबूती, एमडीडीए ने फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का किया रोपण

धामी सरकार के पर्यावरण संरक्षण अभियान को मजबूती, एमडीडीए ने फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का किया रोपण

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
धामी सरकार के पर्यावरण संरक्षण अभियान को मजबूती, एमडीडीए ने फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का किया रोपण   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की "हरित उत्तराखंड-स्वच्छ उत्तराखंड" की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) तेजी से कदम बढ़ा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्राधिकरण ने न केवल वृहद पौधारोपण अभियान चलाया, बल्कि राजधानी को अधिक हरित, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाने के अपने दीर्घकालिक विजन को भी सामने रखा। सहस्त्रधारा रोड रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित युवा कल्याण कार्यालय, नालापानी रोड के समीप नदी किनारे खाली पड़ी भूमि पर एमडीडीए द्वारा लगभग 300 पौधों का रोपण किया गया। इनमें फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। कार्यक्रम में प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण स...
पहाड़ की चुनौतियों से सामना होते ही लौटे राहुल गांधी

पहाड़ की चुनौतियों से सामना होते ही लौटे राहुल गांधी

Dehradun, उत्तराखंड
  पहाड़ की चुनौतियों से सामना होते ही लौटे राहुल गांधी     कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा शुरू होने से पहले ही समाप्त हो गया। अल्मोड़ा में जनता को संबोधित करने और पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद करने का कार्यक्रम था, लेकिन पंतनगर पहुंचने के बाद मौसम खराब होने की सूचना मिली और राहुल गांधी वापस दिल्ली लौट गए। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है—क्या कांग्रेस नेतृत्व का उत्तराखंड से रिश्ता केवल चुनावी मंचों तक सीमित है? उत्तराखंड की जनता भली-भांति जानती है कि यह कोई मैदानी प्रदेश नहीं है। यहां मौसम कभी भी बदल सकता है, रास्ते कठिन हो सकते हैं और चुनौतियां अचानक सामने आ सकती हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या मौसम खराब होने के बाद सड़क मार्ग से अल्मोड़ा पहुंचने का प्रयास नहीं किया जा सकता था? क्या कुछ घंटे इंतजार नहीं क...
उत्तराखंड में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास को मिली नई उड़ान, नितिन नवीन ने सराहा धामी मॉडल

उत्तराखंड में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास को मिली नई उड़ान, नितिन नवीन ने सराहा धामी मॉडल

Dehradun, उत्तराखंड
  उत्तराखंड में शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास को मिली नई उड़ान, नितिन नवीन ने सराहा धामी मॉडल       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में "विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व" विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं, जो भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 भारतीय शिक्षा प्रणाली के प्राचीन...