Thursday, November 12News That Matters

Dehradun

जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर पहली बार रायफल क्लब फंड का उपयोग निर्धन, निर्बल और असहाय लोगों के सहायतार्थ किया गया।      

जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर पहली बार रायफल क्लब फंड का उपयोग निर्धन, निर्बल और असहाय लोगों के सहायतार्थ किया गया।    

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर पहली बार रायफल क्लब फंड का उपयोग निर्धन, निर्बल और असहाय लोगों के सहायतार्थ किया गया। जिलाधिकारी सविन बसंल सक्रिय राइफल क्लब फंड से आज 06 असहाय, अक्षम और जरूरतंद लोगों को 1.50 लाख की आर्थिक सहायता चेक प्रदान किए गए प्रत्येक लाभार्थी को वितरित किए 25-25 हजार आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए। जिलाधिकारी ने कहा कि राइफल क्लब मूलभूत सुविधाओं से हटकर एक लक्सरी ट्रंाजेक्शन है। इसका उपयोग सीएसआर गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। डीएम ने समाज में असहाय लोगों को चिन्हित करने के लिए ग्राउंड स्टाफ एवं इसमें काम कर रहे अधिकारियों की भी प्रशंसा की। इस मौके पर उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्रथमबार रायफल फंड का उपयोग निर्धन, निर्बल, असहायों के सहायतार्थ किया जा रहा है। जिसमें जीर्णशीर्ण मकान की ...
यह उन शहीदों के लिए हमारी श्रद्धांजलि है, जिन्होंने हमारे भविष्य के लिए अपना वर्तमान बलिदान किया : धामी   

यह उन शहीदों के लिए हमारी श्रद्धांजलि है, जिन्होंने हमारे भविष्य के लिए अपना वर्तमान बलिदान किया : धामी  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  यह उन शहीदों के लिए हमारी श्रद्धांजलि है, जिन्होंने हमारे भविष्य के लिए अपना वर्तमान बलिदान किया : धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित शहीद सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने लैंसडाउन की पावन धरती से शहीदों की अमर वीरगाथाओं और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों एवं आश्रितों को ताम्रपत्र और अंगवस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने आर्मी बैंड का निरीक्षण कर आर्मी जवानों को शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी मेमोरियल में उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा वीर गब्बर सिंह नेगी जैसे अमर सपूतों के कारण ही आज देश सुरक्षित है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी से भरे ताम्र...
सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले – सवाड़ गांव में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना से सीमांत क्षेत्र के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा   

सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले – सवाड़ गांव में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना से सीमांत क्षेत्र के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा  

Dehradun
  सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले – सवाड़ गांव में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना से सीमांत क्षेत्र के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के सवाड़ गांव में केन्द्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ ही केन्द्रीय मंत्रीमण्डल का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद चमोली के प्रसिद्ध सवाड़ गांव में क्षेत्रीय जनता की मांग पर केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना के लिये उनके द्वारा निरन्तर अनुरोध किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जनपद चमोली के सीमांत क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना से इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो पायेगी तथा क्षेत्र को नई पहचान भी मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य...
मंत्री गणेश जोशी ने आर्मी मैस का भी निरीक्षण किया और जवानों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए   

मंत्री गणेश जोशी ने आर्मी मैस का भी निरीक्षण किया और जवानों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए  

Dehradun
  मंत्री गणेश जोशी ने आर्मी मैस का भी निरीक्षण किया और जवानों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए   सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज लैंसडाउन छावनी परिषद का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आर्मी मैस का भी निरीक्षण किया और जवानों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने जवानों की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में सैनिकों की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के कल्याण और सुविधा के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने अग्निवीर प्रशिक्षणार्थियों से भी मुलाकात की और उनके प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को देश सेवा के लिए समर्पण और अनुशासन को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। ...
धामी बोले – उत्तराखंड की सुंदरता जितनी मनोहारी, उतनी ही यहाँ की आपदाएँ चुनौतीपूर्ण हैं   

धामी बोले – उत्तराखंड की सुंदरता जितनी मनोहारी, उतनी ही यहाँ की आपदाएँ चुनौतीपूर्ण हैं  

Dehradun, उत्तराखंड
  धामी बोले – उत्तराखंड की सुंदरता जितनी मनोहारी, उतनी ही यहाँ की आपदाएँ चुनौतीपूर्ण हैं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित ’’प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह’’ में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में योगदान देने पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, आईटीबीपी के कर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये सम्मान ऐसे कर्मियों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अपनी जान की परवाह किए बिना योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम उत्तराखंड की बात करते हैं, तो केवल इसके प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिकता की ही नहीं, बल्कि इसकी भौगोलिक कठिनाइयों और प्रत्येक वर्ष होने वाली आपदाओं की चुनौती भी स्वतः ही सामने आ जाती ...
मंत्री जोशी ने बताया कि जनहानि के दृष्टिगत दो परिवारों को ₹1-1 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किए गए।      

मंत्री जोशी ने बताया कि जनहानि के दृष्टिगत दो परिवारों को ₹1-1 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किए गए।    

Dehradun, उत्तराखंड
  मंत्री जोशी ने बताया कि जनहानि के दृष्टिगत दो परिवारों को ₹1-1 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किए गए।   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मखडेती, गल्जवाड़ी और जाखन क्षेत्र के कुल 14 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सहायता राशि के चेक प्रदान किए। मंत्री जोशी ने बताया कि आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के स्वामियों को प्रत्येक परिवार को ₹3.80 लाख की सहायता राशि के 12 चेक वितरित किए गए, वहीं जनहानि के दृष्टिगत दो परिवारों को ₹1-1 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुरोध के उपरांत राज्य सरकार ने आपदा में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त भवनों के लिए सहायता राशि ₹1.25 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह न...
मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ देहरादून बासमती को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाएगी

मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ देहरादून बासमती को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाएगी

Dehradun, उत्तराखंड
मंत्री गणेश जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ देहरादून बासमती को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाएगी ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में उत्तराखंड के प्रतिष्ठित ब्रांड हाउस ऑफ़ हिमालयास के अंतर्गत देहरादून की प्रसिद्ध बासमती चावल की एक नई श्रृंखला का औपचारिक लॉन्च किया गया। देहरादून बासमती उत्पादकों का एक संगठन भी गठित किया गया, जिसमें विकासनगर और सहसपुर क्षेत्र के करीब 40 किसान शामिल हुए हैं। ये किसान परंपरागत खेती पद्धतियों का उपयोग करते हुए बासमती का उत्पादन करते हैं, जिससे इसकी अद्वितीय सुगंध और गुणवत्ता बनी रहती है। मंत्री गणेश जोशी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि “यह केवल एक लॉन्च नहीं, बल्कि देहरादून बासमती के गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने का संकल्प है।" उन्होंने किसानों क...
मुख्यमंत्री ने नन्दा राज जात यात्रा मार्गों के रख रखाव तथा यात्रा के रात्रि पडावों पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास से संबंधित कार्य योजना भी शीघ्र तैयार किये जाने के निर्देश दिये   

मुख्यमंत्री ने नन्दा राज जात यात्रा मार्गों के रख रखाव तथा यात्रा के रात्रि पडावों पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास से संबंधित कार्य योजना भी शीघ्र तैयार किये जाने के निर्देश दिये  

Dehradun, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री ने नन्दा राज जात यात्रा मार्गों के रख रखाव तथा यात्रा के रात्रि पडावों पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास से संबंधित कार्य योजना भी शीघ्र तैयार किये जाने के निर्देश दिये मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 09 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों में जन सामान्य की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने नन्दा राज जात यात्रा मार्गों के रख रखाव तथा यात्रा के रात्रि पडावों पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास से संबंधित कार्य योजना भी शीघ्र तैयार किये जाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रदेश में हाल ही में आई आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में स...
छात्र-छात्राओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क बनाई जाए : धामी   

छात्र-छात्राओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क बनाई जाए : धामी  

Dehradun, उत्तराखंड
  छात्र-छात्राओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क बनाई जाए : धामी श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी की छात्रा साक्षी द्वारा विवि के स्तर से डिग्री नहीं दिए जाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन किए जाने के बावजूद इस प्रकरण का निस्तारण नहीं किया गया। शुक्रवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा के दौरान उक्त प्रकरण जब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में आया तो उन्होंने इस पर सख़्त नाराज़गी व्यक्त करते हुए सचिव आईटी और सचिव उच्च शिक्षा एक सप्ताह में इस प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही संबंधित अधिकारी पर सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्यर्थी को एक सप्ताह के अंदर डिग्री उपलब्ध कराई जाए। छात्र-छात्राओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में हेल...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वन्यजीव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग हैं, हमारे देवी – देवताओं ने भी इनके साथ सह-अस्तित्व का संदेश दिया है   

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वन्यजीव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग हैं, हमारे देवी – देवताओं ने भी इनके साथ सह-अस्तित्व का संदेश दिया है  

Dehradun, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वन्यजीव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग हैं, हमारे देवी - देवताओं ने भी इनके साथ सह-अस्तित्व का संदेश दिया है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून जू में वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश में वन्य जीवों के हमले में होने वाली जनहानि पर मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन्यजीव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग हैं, हमारे देवी - देवताओं ने भी इनके साथ सह-अस्तित्व का संदेश दिया है। मां दुर्गा का वाहन शेर, गणेश जी का वाहन मूषक, मां सरस्वती का हंस, भगवान कार्तिकेय का मोर, लक्ष्मी जी का उल्लू और देवाधिदेव महादेव के कंठ पर विराजमान नागराज और साथ बैठे नंदी हमारी सनातन संस्कृति में मानव और जीव-जगत के बीच एकात्म भाव के प्रतीक है...