Thursday, November 12News That Matters

Dehradun

मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य रजत जयंती वर्ष मना रही है   

मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य रजत जयंती वर्ष मना रही है  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य रजत जयंती वर्ष मना रही है   प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में 09 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) की श्रृंखला में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने 07 नवंबर को हल्द्वानी (प्रस्तावित) में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। यह कार्यक्रम "*उत्तराखण्ड* *की *शान*, *वीर *जवान, *समृद्ध नारी*, *सशक्त किसान*” थीम पर आधारित होगा। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सभी विभागीय तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्षग...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला डेंजर जोन का स्थलीय निरीक्षण किया।   

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला डेंजर जोन का स्थलीय निरीक्षण किया।  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला डेंजर जोन का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला डेंजर जोन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन से आमजन की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुँचकर भूस्खलन प्रभावित पहाड़ी, मलबे की स्थिति, जल निकासी व्यवस्था तथा सड़क की स्थिरता का प्रत्यक्ष जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री को स्वाला भूस्खलन स्थल की भौगोलिक स्थिति, मलबे की मात्रा, जल प्रवाह की दिशा, भू-संरचना की प्रकृति तथा वैकल्पिक मार्गों की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वाला क्षेत्र में स्थायी समाधान...
सीएम धामी ने बताया—चंपावत में साइंस सेंटर का निर्माण पूर्ण, जीना विश्वविद्यालय का नया परिसर आरंभ, स्मार्ट सिटी मिशन में हुआ शामिल।   

सीएम धामी ने बताया—चंपावत में साइंस सेंटर का निर्माण पूर्ण, जीना विश्वविद्यालय का नया परिसर आरंभ, स्मार्ट सिटी मिशन में हुआ शामिल।  

Dehradun
  सीएम धामी ने बताया—चंपावत में साइंस सेंटर का निर्माण पूर्ण, जीना विश्वविद्यालय का नया परिसर आरंभ, स्मार्ट सिटी मिशन में हुआ शामिल। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार, चंपावत में प्रबुद्ध नागरिकों एवं वरिष्ठजनों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के अनुभव, ज्ञान और मूल्यों के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा हमारे वरिष्ठजन समाज के मार्गदर्शक स्तंभ हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद से ही चंपावत आदर्श जनपद बनेगा, और आदर्श चंपावत से ही आदर्श उत्तराखंड का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत जिले के केवल सिप्टी क्षेत्र में ही ₹100 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएँ पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि समूचे जनपद में इससे कहीं अधिक कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि अब तक उनकी ओर से की गई 306 घोषणाओं में से 196 पूरी की जा चुकी है...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस भव्य आयोजन से सीमांत जनपदों के बाल वैज्ञानिकों को एक नई दिशा और अवसर प्राप्त होंगे   

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस भव्य आयोजन से सीमांत जनपदों के बाल वैज्ञानिकों को एक नई दिशा और अवसर प्राप्त होंगे  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस भव्य आयोजन से सीमांत जनपदों के बाल वैज्ञानिकों को एक नई दिशा और अवसर प्राप्त होंगे उत्तराखण्ड विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी परिषद ( सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एंव विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग ) उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में चतुर्थ सीमांन्त पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन का शुभारंभ आज 15 अक्टूबर को सीमान्त जनपद रुद्रप्रयाग के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बणसू, जाखधार, गुप्तकाशी में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थित में किया गया। कार्यक्रम में मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। तत्पश्चात उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बाल वैज्ञानिकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया तथा बच्चों की शंकाओं का समाधान भी किया,...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा का शुभारंभ शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है   

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा का शुभारंभ शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है  

Dehradun, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा का शुभारंभ शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है   हल्द्वानी शहर के आम नागरिकों के लिए मंगलवार का दिन नई राहत लेकर आया, जब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा का शुभारंभ शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेवा से नागरिकों को सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के यातायात दबाव में कमी आएगी, प्रदूषण घटेगा और ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड के प्रत्येक नगर में आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था विकसित करना है, ताकि आम जन को बेहतर आवागमन सु...
वायरल पत्र का सीएम धामी ने लिया संज्ञान : दिए जांच के निर्देश         

वायरल पत्र का सीएम धामी ने लिया संज्ञान : दिए जांच के निर्देश      

Dehradun, उत्तराखंड
  वायरल पत्र का सीएम धामी ने लिया संज्ञान : दिए जांच के निर्देश     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्र का संज्ञान लेते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी, टिहरी गढ़वाल के आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के साथ ही मामले की पूरी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त पत्र में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के मकानों पर मकान नम्बर प्लेट लगाने का कार्य एक बाहरी व्यक्ति को देने की बात कही गई थी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी 10 करोड़ तक के सरकारी कार्यों में स्थानीय लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाए। प्रदेश सरकार का यह संकल्प है कि सभी योजनाएँ और कार्यक्रम जनहित, पारदर्शिता और ...
उत्तराखंड में नौकरी पाना अब सपना नहीं, धामी सरकार ने बदली तस्वीर

उत्तराखंड में नौकरी पाना अब सपना नहीं, धामी सरकार ने बदली तस्वीर

Dehradun, उत्तराखंड
  उत्तराखंड में नौकरी पाना अब सपना नहीं, धामी सरकार ने बदली तस्वीर   धामी सरकार ने दी रोजगार की सौगात, 1456 युवाओं को थमाए नियुक्ति पत्र देहरादून, 14 अक्टूबर – उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में एक बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लोक सेवा आयोग के माध्यम से सचिवालय प्रशासन विभाग में चयनित 109 समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारियों, तथा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से शिक्षा विभाग में चयनित 1347 सहायक अध्यापकों (एलटी) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने नियुक्ति पाने वाले सभी युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी सरकार युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पित है। "पारदर्शिता और परिश्रम ही सफलता क...
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाने के तहत अब तक 671 सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूरा हो चुका है   

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाने के तहत अब तक 671 सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूरा हो चुका है  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाने के तहत अब तक 671 सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूरा हो चुका है   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आवास विकास मैदान श्रीनगर में आयोजित नौ दिवसीय सहकारिता मेले में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों/समूहों/संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा उन्हें बाजार से जोड़ने के प्रयासों के लिए काश्तकारों एवं स्वयं सहायता समूहों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में सहकारिता आंदोलन ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण का प्रेरक सूत्र बनने के साथ सामाजिकता तथा आंशिक स्वावलंबन का आधार भी है। सहकारिता समाज को जोड़ने और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने का माध्यम...
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा — सुपरवाइजर भर्ती नियमों में संशोधन, अब 50% पद आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों की पदोन्नति से भरे जाएंगे   

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा — सुपरवाइजर भर्ती नियमों में संशोधन, अब 50% पद आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों की पदोन्नति से भरे जाएंगे  

Dehradun, उत्तराखंड
  महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा — सुपरवाइजर भर्ती नियमों में संशोधन, अब 50% पद आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों की पदोन्नति से भरे जाएंगे   कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय – महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, स्थानांतरण नीति में राहत और UCC पंजीकरण नियमों में संशोधन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय निम्नलिखित हैं: 🔹 1. महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर भर्ती नियमावली में संशोधन उत्तराखंड महिला एवं बाल विकास अधीनस्थ सुपरवाइजर सेवा नियमावली, 2021 में संशोधन को मंजूरी दी गई। अब सुपरवाइजर के पदों पर 50% सीधी भर्ती और शेष 50% पद आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों की पदोन्नति से भरे जाएंगे। भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य के समस्त मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण...
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह मर्यादा, धर्म और आदर्शों का सजीव पाठ है

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह मर्यादा, धर्म और आदर्शों का सजीव पाठ है

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह मर्यादा, धर्म और आदर्शों का सजीव पाठ है कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रामलीला समिति विलासपुर कांडली द्वारा आयोजित तृतीय भव्य रामलीला मंचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। मंत्री जोशी ने रामलीला का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया और समिति को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 11 जी.आर.आर.सी.जूनियर हाई स्कूल घघोड़ा विलासपुर कांडली में अपने स्वर्गीय पिता श्याम दत्त जोशी की पुण्य स्मृति में निर्मित शैक्षिक एवं ‘सांस्कृतिक मंच’ का लोकार्पण भी किया। गौरतलब है कि अप्रैल माह में एक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनता द्वारा सांस्कृतिक मंच की मांग की गई थी, जिस पर मंत्री जोशी ने घोषणा करते हुए अपने निजी मद से इस मंच का निर्माण कराया। उन्होंने कहा कि यह मं...