Wednesday, November 11News That Matters

Dehradun

मुख्यमंत्री धामी की युवा हितैषी पहल, 11 हजार छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग का तोहफा

मुख्यमंत्री धामी की युवा हितैषी पहल, 11 हजार छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग का तोहफा

उत्तराखंड, Dehradun
मुख्यमंत्री धामी की युवा हितैषी पहल, 11 हजार छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग का तोहफा     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से प्रदेश के राजकीय एवं शासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों तथा राज्य विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए मेहनत के साथ सही दिशा, बेहतर रणनीति, अच्छे शिक्षकों का मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास भी आवश्यक है। विशेष रूप से प...
तीज उत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर भव्य रूप से आयोजित होगा गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव

तीज उत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर भव्य रूप से आयोजित होगा गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव

Dehradun
तीज उत्सव में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, सरकारी स्तर पर भव्य रूप से आयोजित होगा गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने गोर्खाली समाज की माताओं-बहनों को हरितालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरितालिका तीज माता पार्वती की अटूट तपस्या, विश्वास, समर्पण और शक्ति का प्रतीक है। यह पर्व हमें दृढ़ संकल्प और अटूट विश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि तीज जैसे पारंपरिक पर्व हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृ...
नशे के कारोबारियों पर धामी का बुलडोजर एक्शन, 10 आरोपियों समेत 13 के अवैध निर्माण ध्वस्त

नशे के कारोबारियों पर धामी का बुलडोजर एक्शन, 10 आरोपियों समेत 13 के अवैध निर्माण ध्वस्त

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
नशे के कारोबारियों पर धामी का बुलडोजर एक्शन, 10 आरोपियों समेत 13 के अवैध निर्माण ध्वस्त     देहरादून: पछुवा देहरादून में खुशहालपुर क्षेत्र में धामी सरकार के बुलडोजरों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक मकानों को ध्वस्त कर दिया, ये मकान ,गो हत्या,ड्रग्स तस्करों के बताए गए है जिन्होंने सरकारी भूमि पर कब्जे कर अवैध निर्माण किए हुए थे। जिला अधिकारी आशीष चौहान के निर्देश पर एसडीएम विकास नगर विनोद कुमार की अगुवाई में भारी फोर्स के साथ खुशहालपुर में प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है। प्रशासन ने इन हिस्ट्रीशीटरों की संपति दस्तावेजों के विषय में पहले ही जांच पड़ताल कर नोटिस जारी कर दिये थे, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जे करने वाले ज्यादातर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बाहरी राज्यों से आकर यहां अवैध रूप से बसे और गौ हत्या जैसे मामलों में जेल गए, इनमें से कुछ ड्र...
कामकाज के बीच इलाज की चिंता खत्म, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी बनी राहत की वजह

कामकाज के बीच इलाज की चिंता खत्म, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी बनी राहत की वजह

Dehradun, उत्तराखंड
कामकाज के बीच इलाज की चिंता खत्म, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी बनी राहत की वजह   देहरादून। भागदौड़ भरी जिंदगी में सबसे बड़ी चुनौती है—समय। नौकरी हो या कारोबार, दफ्तर हो या रोजमर्रा की जिम्मेदारियां, दिनभर की व्यस्तता के बीच अस्पताल जाकर डॉक्टर से परामर्श लेना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब समय की यह परेशानी मरीजों के इलाज में बाधा नहीं बन रही है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इवनिंग ओपीडी ऐसे लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। दिन का काम खत्म होने के बाद भी जब शहर की रफ्तार जारी रहती है, उसी समय श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मरीजों के लिए ओपीडी सेवाएं जारी रहती हैं। यही वजह है कि नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, कामकाजी महिलाओं और दिनभर व्यस्त रहने वाले लोगों के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित हो रही है। अब मरीजों को डॉक्टर से मिलने के ल...
मुख्यमंत्री धामी ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र, चम्पावत के विकास के लिए खोला ₹62.97 करोड़ का खजाना

मुख्यमंत्री धामी ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र, चम्पावत के विकास के लिए खोला ₹62.97 करोड़ का खजाना

उत्तराखंड, Dehradun
मुख्यमंत्री धामी ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र, चम्पावत के विकास के लिए खोला ₹62.97 करोड़ का खजाना   रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रामलीला मैदान धूरा चंपावत में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के सर्वांगीण विकास के लिए कुल ₹62.97 करोड़ की 50 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹11.08 करोड़ की 20 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹51.89 करोड़ की 30 नई विकास योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन योजनाओं से जनपद में सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा एवं धार्मिक पर्यटन से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।   मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की घोषणा की। इनमें स्वतंत्रता संग्राम सेन...
दूनवासियों के लिए बड़ी राहत, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्वाइन फ्लू जांच की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध

दूनवासियों के लिए बड़ी राहत, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्वाइन फ्लू जांच की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध

Dehradun, उत्तराखंड
दूनवासियों के लिए बड़ी राहत, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्वाइन फ्लू जांच की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध   देहरादून। देहरादून में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने स्वाइन फ्लू संक्रमण से निपटने के लिए कमर कस ली है। अस्पताल प्रबंधन ने स्वाइन फ्लू के संदिग्ध एवं संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए 50 बेड का विशेष वार्ड आरक्षित किया है। गंभीर मरीजों के लिए 5 आईसीयू बेड भी सुरक्षित रखे गए हैं। वहीं, वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जगदीश रावत को स्वाइन फ्लू मामलों का नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह जानकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक ने दी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध मामलों की निगरानी, जांच और उपचार को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से विशेष गाइडलाइन जारी की गई है। देहरादून में हाल के दिनों में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध और पॉजिटिव मामले सामने आने के ...
बच्चों की मासूम मुस्कान और प्यार से अभिभूत हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, बांटी रक्षाबंधन की खुशियां

बच्चों की मासूम मुस्कान और प्यार से अभिभूत हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, बांटी रक्षाबंधन की खुशियां

Dehradun
बच्चों की मासूम मुस्कान और प्यार से अभिभूत हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, बांटी रक्षाबंधन की खुशियां देहरादून, 27 अगस्त। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज पटेल नगर स्थित जीआरडी अकादमी द्वारा आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सैकड़ों नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं। बच्चों के स्नेह और अपनत्व से अभिभूत मंत्री गणेश जोशी ने भी बच्चों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर बच्चों से उनकी पढ़ाई, पसंदीदा विषयों, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी आकांक्षाएं मंत्री गणेश जोशी के साथ साझा कीं। &...
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के साथ साझा किए उत्तराखंड के जज़्बात, कहा- हमारा रिश्ता सिर्फ पड़ोसी का नहीं, आत्मीयता का है

मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के साथ साझा किए उत्तराखंड के जज़्बात, कहा- हमारा रिश्ता सिर्फ पड़ोसी का नहीं, आत्मीयता का है

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के साथ साझा किए उत्तराखंड के जज़्बात, कहा- हमारा रिश्ता सिर्फ पड़ोसी का नहीं, आत्मीयता का है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में हुई जनहानि और व्यापक नुकसान अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है। इस कठिन समय में उत्तराखंड की जनता और राज्य सरकार की संवेदनाएं नेपाल के प्रभावित परिवारों के साथ हैं।   मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा प्रभावित सभी लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना की है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल दो पड़ोसी देशों के संबंध नहीं हैं, बल्कि ये साझा संस्कृति, परंपराओं, आस्था, सामाजिक सरोकारों और आत्मीयता से जुड़े हुए हैं। ...
उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की भूमिका सराहनीय: सुबोध उनियाल

उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की भूमिका सराहनीय: सुबोध उनियाल

Dehradun, उत्तराखंड
उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की भूमिका सराहनीय: सुबोध उनियाल   देहरादून । उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के मध्य उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं और समसामयिक विषयों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। काबिलेगौर है कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के लाभार्थियों के उपचार का 100 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान अभी भी लंबित है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार बजट की व्यवस्था कर रही है और जल्द ही अस्पताल को बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि लंबित भुगतान के लिए आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी। श्री दरबा...
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं को तैयार कर रहा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं को तैयार कर रहा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय

Dehradun
  विकसित भारत के निर्माण में युवाओं को तैयार कर रहा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा अखिल भारतीय शिक्षा समागम (एबीएसएस 2026) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम थीम एनईपी: एजुकेशन टू विकसित भारत रही। समागम में विश्वविद्यालय के 45 शोधार्थियों एवं 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की नई शिक्षा नीति (एनईपी) के उद्देश्यों, उसके लाभों तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करना रहा। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विकसित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम...