Wednesday, November 11News That Matters

Dehradun

कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर घमासान   

कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर घमासान  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर घमासान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उप चुनाव मे भाजपा की जीत को एकतरफा बताते हुए कहा कि विपक्षी कांग्रेस की स्थिति यह है कि टिकट वितरण के बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार से दूरी बना ली है और खुद कांग्रेस हाईकमान को ही सबक सिखाने की ठान चुके हैं। पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस मे दो धड़े नही, बल्कि आधा दर्जन धड़े बन गए हैं। जो टिकट के दावेदार थे वह टिकट वितरण की अप्रत्याशित नयी प्रक्रिया से नाराज हैं और कांग्रेस के कार्यक्रमों से दूर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मे यह पहली बार हुआ जब पार्टी अध्यक्ष को बायपास कर स्थानीय गुटों ने सर्वे कराया और टिकट चहेते को दे दिया। प्रदेश संगठन से बिना राय मशविरे के टिकट देने से संगठन की स्थिति हास्यास्पद हो गयी है। प्रदेश अध्यक्ष और कुछ दावेदार स्टार प्रचारक बनाय...
धन सिंह रावत ने कहा, नवनियुक्त एएनएम को चिकित्सा इकाइयों में शीघ्र दे तैनाती   

धन सिंह रावत ने कहा, नवनियुक्त एएनएम को चिकित्सा इकाइयों में शीघ्र दे तैनाती  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  धन सिंह रावत ने कहा, नवनियुक्त एएनएम को चिकित्सा इकाइयों में शीघ्र दे तैनाती उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के रिक्त 391 पदों पर अंतिम परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत चयन बोर्ड द्वारा कुल 352 योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जबकि 31 पदों पर चयन परिणाम हाई कोर्ट में दायर रिट के चलते रोक दिया है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। डॉ रावत ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 18 जनवरी 2024 को चयन बोर्ड को 391 रिक्त पदों को भरने के लिए अधियाचन उपलब्ध कराया था। इसके क्रम में बोर्ड ने 1 फरवरी 2024 को विज्ञापन जारी किया। प्राप्त आवेदनों के आधार पर 18 सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक अभिलेख ...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ विधानसभा के उप चुनाव प्रचार में मणिगुह गांव में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की   

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ विधानसभा के उप चुनाव प्रचार में मणिगुह गांव में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की  

Dehradun, उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ विधानसभा के उप चुनाव प्रचार में मणिगुह गांव में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव प्रचार के निमित्त शनिवार को केदारनाथ विधानसभा के मणिगुह गांव में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मातृ शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बाबा केदार के प्रति उनका स्नेह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार की पावन भूमि से ही कहा था यह दशक उत्तराखंड का दशक है और धामी सरकार केदारघाटी के नव निर्माण में प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुसार कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केदारनाथ वासियों ने भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों और...
मुख्यमंत्री ने बाबा केदार की पवित्र भूमि को नमन करते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया   

मुख्यमंत्री ने बाबा केदार की पवित्र भूमि को नमन करते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मुख्यमंत्री ने बाबा केदार की पवित्र भूमि को नमन करते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के समर्थन में चोपता (तल्ला नागपुर) रूद्रप्रयाग में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने बाबा केदार की पवित्र भूमि को नमन करते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा आशा जी ने तीन दशक से भी अधिक समय से इस क्षेत्र की सेवा की है। उन्होंने हमेशा इस क्षेत्र को आगे बढ़ाया है। आशा नौटियाल जी ने हमेशा स्व. शैला रानी जी के साथ मिलकर इस क्षेत्र की सेवा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा केदारनाथ की भूमि से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का ...
मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ धाम में को कंट्रोल रूम, अस्पताल, पुलिस थाना, तीर्थ पुरोहितों हेतु आवास, जैसे अनेकों कार्य किए जा रहे हैं   

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ धाम में को कंट्रोल रूम, अस्पताल, पुलिस थाना, तीर्थ पुरोहितों हेतु आवास, जैसे अनेकों कार्य किए जा रहे हैं  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ धाम में को कंट्रोल रूम, अस्पताल, पुलिस थाना, तीर्थ पुरोहितों हेतु आवास, जैसे अनेकों कार्य किए जा रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के समर्थन में चन्द्रनगर, रूद्रप्रयाग में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बाबा केदार की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं, जो देवी देवताओं की पवित्र भूमि में आया हूं। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा आशा नौटियाल जी ने हमेशा क्षेत्र की सेवा करते हुए यहां बेहतर से बेहतर विकास कार्य किए हैं। इस क्षेत्र के विकास के लिए हमने स्व. शैला रानी जी के सपनों को पूरा करना है। उ...
मुख्यमंत्री धामी ने चन्द्रनगर, रूद्रप्रयाग में आयोजित जनसभा को किया संबोधित, उमड़ा सैलाब , जनता ने कहा हम भाजपा के साथ   

मुख्यमंत्री धामी ने चन्द्रनगर, रूद्रप्रयाग में आयोजित जनसभा को किया संबोधित, उमड़ा सैलाब , जनता ने कहा हम भाजपा के साथ  

उत्तराखंड, Dehradun, रिपब्लिक स्पेशल
मुख्यमंत्री धामी ने चन्द्रनगर, रूद्रप्रयाग में आयोजित जनसभा को किया संबोधित, उमड़ा सैलाब , जनता ने कहा हम भाजपा के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के समर्थन में चन्द्रनगर, रूद्रप्रयाग में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बाबा केदार की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं, जो देवी देवताओं की पवित्र भूमि में आया हूं। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा आशा नौटियाल जी ने हमेशा क्षेत्र की सेवा करते हुए यहां बेहतर से बेहतर विकास कार्य किए हैं। इस क्षेत्र के विकास के लिए हमने स्व. शैला रानी जी के सपनों को पूरा करना है। उन्होंने कहा शैला ...
उत्तराखंड ने पीएम स्वनिधि योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया   

उत्तराखंड ने पीएम स्वनिधि योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
उत्तराखंड ने पीएम स्वनिधि योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया   सड़क किनारे रेहड़ी ठेली लगाकर आजीविका कमाने वाले हजारों छोटे कारोबारियों के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना, वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत उत्तराखंड ने शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करते हुए, 40 हजार से अधिक छोटे व्यापारियों को कारोबार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना, मुख्य रूप से कोविड काल में प्रभावित छोटे कारोबारियों को फिर से स्वरोजगार में मदद के लिए प्रांरभ की गई थी। उत्तराखंड में शहरी विकास विभाग इस योजना के लिए नोडल एजेंसी की भूमिका निभाता है। योजना के तहत छोटे कारोबारियों को बिना किसी गारंटी के सुगम ऋण अवधि में कार्यशील पूंजी के रुप में प्रथम चरण में 10 हजार, दूसरे चरण में 20 हजार और ...
गोदियाल को अजेंद्र अजय की खुली चुनौती आप बताइए कौन सी शिला ले गए हैं, आपको झूठा आरोप लगाने का अधिकार नहीं   

गोदियाल को अजेंद्र अजय की खुली चुनौती आप बताइए कौन सी शिला ले गए हैं, आपको झूठा आरोप लगाने का अधिकार नहीं  

Dehradun
  गोदियाल को अजेंद्र अजय की खुली चुनौती आप बताइए कौन सी शिला ले गए हैं, आपको झूठा आरोप लगाने का अधिकार नहीं   केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा का ताबड़तोड़ प्रचार प्रसार जारी हैं,भाजपा संगठन और धामी सरकार केदारनाथ विधानसभा की जनता से विकास के नाम पर वोट मांग रही है तो वही कांग्रेसी नेताओ द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को षड्यंत्र और फर्जी, बता कर उनसे सवाल पूछ रही है श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल द्वारा लगाए जा रहे हैं आरोपों पर कहा कि गोदियाल की हालत ऐसी हो गई है जैसे खिसियानी बिल्ली खंभां नोचे .और इसका कारण उन्होंने उनका लगातार चुनाव हारना बताया,वे मानसिक रूप से परेशान है... जिसके कारण उनका दुष्प्रचार अभियान जारी... और उनकी हरकतों पर जनता हंस रही है.... कुल मिलाकर गणेश गोदियाल अपना अस्तित्व बचाने के लिए यह सब क...
दिल्ली में केदारनाथ मंदिर को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर हताश विपक्ष को तीर्थ पुरोहितों ने खुद दिया जवाब

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर हताश विपक्ष को तीर्थ पुरोहितों ने खुद दिया जवाब

उत्तराखंड, Dehradun
दिल्ली में केदारनाथ मंदिर को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर हताश विपक्ष को तीर्थ पुरोहितों ने खुद दिया जवाब श्री केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने कहा है मुख्यमंत्री धामी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ा कानून बनाया जिसके लिए वे सदैव उनके आभारी रहेंगे आचार्य संजय प्रसाद बोले दिल्ली में केदारनाथ नाम से मंदिर बनाये जाने का कोई मामला वर्तमान में है ही नहीं केवल च राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही हैं आचार्य विनोद शुक्ला ने कहा कि केदारनाथ धाम का मंदिर दिल्ली में बनाये जाने को लेकर केवल झूठ फैलाया जा रहा है मुख्यमंत्री दिल्ली में शिला लेकर गए जबकि ऐसा कभी कुछ हुआ ही नहीं। यह सरासर झूठ है तीर्थ पुरोहित अंकित सेमवाल बोले मुख्यमंत्री का धन्यवाद, 31 जुलाई को आई आपदा के दौरान मुख्यमंत्री धामी द्वारा त्वरित रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलवाया और तत्काल यात्रा को सुचारू भी कराया मुख्यमंत्री ...
आशा नौटियाल के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं लगातार प्रचार प्रसार :नेहा जोशी

आशा नौटियाल के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं लगातार प्रचार प्रसार :नेहा जोशी

Dehradun
  आशा नौटियाल के पक्ष में भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं लगातार प्रचार प्रसार :नेहा जोशी केदारनाथ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने आज कई गांवों में प्रचार प्रसार के किया इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे । भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल से केदारनाथ धाम के विकास के लिए लगातार काम चल रहा है। जिस तरह से डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है इससे केदारनाथ धाम का विकास भी हो रहा है उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी कई योजनाओं को संचालित कर रही है । जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है । जिस तरह मातृशक्ति को सरकार की हर योजना का सीधा लाभ मिल रहा है उसी...