Thursday, November 12News That Matters

Dehradun

प्रदेश के सभी 95 ब्लॉकों में पहुंचेंगे अपर सचिव स्तर के अधिकारी: धामी  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
प्रदेश के सभी 95 ब्लॉकों में पहुंचेंगे अपर सचिव स्तर के अधिकारी: धामी देहरादून। डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है। अब अपर सचिव स्तर के अधिकारी राज्य के हर विकासखंड में जाएंगे और राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सभी अधिकारी विकासखंड के एक या दो गांवों में रात्रि प्रवास कर स्थानीय लोगों से भी संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। राज्य में गांवों के विकास का क्या हाल है, प्रदेश और केंद्र की ओर से संचालित विकास योजनाओं की क्या स्थिति है, स्थानीय लोगों की विशिष्ट समस्याएं क्या हैं, इसका जायजा लेने के लिए अपर सचिव स्तर के अधिकारी सभी 13 जिलों के 95 विकासखंडों में पहुंच...
एसजीआरआर ग्रुप ने लागू की मासिक धर्म सवैतनिक अवकाश नीति   

एसजीआरआर ग्रुप ने लागू की मासिक धर्म सवैतनिक अवकाश नीति  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
एसजीआरआर ग्रुप ने लागू की मासिक धर्म सवैतनिक अवकाश नीति देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन ने मातृशाक्ति के नाम एक बड़ी पहल की है। एसजीआरआर ग्रुप ने अपने ग्रुप के संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मियों के लिए मासिक धर्म अवकाश नीति घोषित की है। मासिक धर्म में महिला कर्मियों को अवकाश जैसे संवेदनशील मुद्दे पर उदासीन परिणाम ही देखने को मिले हैं। ऐसे में एसजीआरआर ग्रुप का यह कदम स्वागत योग्य है। इस आदेश के अनुपालन में एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवम् एसजीआआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित सभी संस्थानों की महिला फैकल्टी स्टाफ व छात्राओं को मासिक धर्म अवकाश मिलेगा। कार्यरत महिलाओं के लिए यह सवैतनिक अवकाश होगा। एसजीआरआर उत्तराखण्ड का पहला संस्थान है जिसने मातृशक्ति की समस्या का संज्ञान लेकर मातृशक्ति के योगदान को प्रणाम किया है। श्री गुरु राम राय एजुक...
आयुर्वेद के संबंध में गहन विचार मंथन का उत्तराखंड साक्षी बनेगा, साथ ही यहां की संस्कृति का भी देश-दुनिया में प्रचार होगा: धामी   

आयुर्वेद के संबंध में गहन विचार मंथन का उत्तराखंड साक्षी बनेगा, साथ ही यहां की संस्कृति का भी देश-दुनिया में प्रचार होगा: धामी  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  आयुर्वेद के संबंध में गहन विचार मंथन का उत्तराखंड साक्षी बनेगा, साथ ही यहां की संस्कृति का भी देश-दुनिया में प्रचार होगा: धामी आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में खाने से लेकर मनोरंजन तक में उत्तराखंडी छाप देखने को मिलेगी। देश-विदेश के डेलीगेट्स की थाली में दो दर्जन से ज्यादा पहाड़ी आइटम परोसे जाएंगे। चार दिन का मैन्यू तैयार कर लिया गया है। दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तय हुए हैं, जिसमें मांगल गायन से लेकर छोलिया और अन्य उत्तराखंडी नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। विश्व स्तरीय यह आयोजन 12 से 15 दिसंबर तक परेड ग्राउंड देहरादून में होने जा रहा है। इस दौरान आयुर्वेद पर गहन मंथन किया जाएगा। इस बडे़ अवसर पर पहाड़ी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए भी कदम उठाए गए हैं। आयुष सचिव रविनाथ रमन के अनुसार डेलीगेट्स के भोजन और इस दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में...
स्कूलों के जर्जर भवन, भवन की मरम्मत तथा भवन जर्जर होने की स्थिति में बच्चों को अन्यत्र स्कूल में शिफ्ट किया गया संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे बीडीओ व बीईओ   

स्कूलों के जर्जर भवन, भवन की मरम्मत तथा भवन जर्जर होने की स्थिति में बच्चों को अन्यत्र स्कूल में शिफ्ट किया गया संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे बीडीओ व बीईओ  

Dehradun, उत्तराखंड
  स्कूलों के जर्जर भवन, भवन की मरम्मत तथा भवन जर्जर होने की स्थिति में बच्चों को अन्यत्र स्कूल में शिफ्ट किया गया संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे बीडीओ व बीईओ देहरादून 2024 (जि सू का), राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला की छत का प्लास्टर गिरने से छात्राएं घायल होने संबंधी समाचार का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने तहसीलदार विकासनगर को छात्राओं के घर भेज कर उनका हाल जाना। साथ ही छात्राओं के अभिभावकों से बात करते हुए हरसंभव सहायता/ सुरक्षा का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी का शोकॉज देते हुए तलब करते हुए जवाब मांगा कि स्कूल की मरम्मत क्यों नही की गई, कक्षा जर्जर होने की दशा में बच्चों को अन्यत्र स्कूल में कक्षा में शिफ्ट क्यों नहीं किया गया । उन्होने सभी खंड विकास अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित ...
भारत दर्शन यात्रा पर उत्तराखंड की विशिष्टता के बारे में बताएं मेधावी छात्र – छात्राएं: मुख्यमंत्री धामी   

भारत दर्शन यात्रा पर उत्तराखंड की विशिष्टता के बारे में बताएं मेधावी छात्र – छात्राएं: मुख्यमंत्री धामी  

उत्तराखंड, Dehradun, रिपब्लिक स्पेशल
भारत दर्शन यात्रा पर उत्तराखंड की विशिष्टता के बारे में बताएं मेधावी छात्र – छात्राएं: मुख्यमंत्री धामी     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय, नानूरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल परीक्षा 2024 के टॉपर 157 छात्र – छात्राओं के दल को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी छात्र- छात्राएं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को उत्तराखंड की विशिष्टता से भी परिचित कराने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ब्लॉक स्तर पर मेधावी छात्र छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम शुरु कर दिया है। इसके तहत हाईस्कूल परीक्षा 2024 के कुल 157 विद्यार्थियों के दल को सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इ...
सीईओ स्मार्ट सिटी का चार्ज संभालते ही कान्टेक्ट एग्रीमेंट एवं वित्तीय नियमों को लेकर अधिकारियों एवं इंजीनियरों के कसे पेंच..   

सीईओ स्मार्ट सिटी का चार्ज संभालते ही कान्टेक्ट एग्रीमेंट एवं वित्तीय नियमों को लेकर अधिकारियों एवं इंजीनियरों के कसे पेंच..  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
सीईओ स्मार्ट सिटी का चार्ज संभालते ही कान्टेक्ट एग्रीमेंट एवं वित्तीय नियमों को लेकर अधिकारियों एवं इंजीनियरों के कसे पेंच.. देहरादून दिनांक 08 दिसम्बर 2024, (जि.सू.का), जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 सविन बंसल ने सीईओ स्मार्ट सिटी का चार्ज संभालते ही विकासभवन सभागार में आयोजित प्रथम बैठक में स्मार्ट सिटी लि0 के अन्र्तगत संचालित कार्यों की समीक्षा की। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 अन्तर्गत अधिकतर कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, तथा वर्तमान में ग्रीन बिल्डिंग का कार्य संचालित है। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में एसीओ स्मार्ट सिटी को स्पष्ट किया स्मार्ट सिटी के प्रति जनमानस में बनी धारणा को सकारात्मकता में बदलना लक्ष्य है जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरे प्रोजेक्ट इसी दिशा में कार्य करें पूरी टीम। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट ...
मुुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में पूजा अर्चना कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना      

मुुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में पूजा अर्चना कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना    

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मुुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में पूजा अर्चना कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना   मुुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद रूद्रप्रयाग के भ्रमण के दौरान ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मदिर परिसर में आयोजित पाण्डव नृत्य में हुए शामिल होकर राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विकास के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सम्मेकित प्रयासों पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने आशा नौटियाल को उप चुनाव में विजय बनाने पर जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केदारनाथ क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि ऊखीमठ क्षेत्र के लिए की कई घोषणाएं भी की गई हैं, जिन्हें जल्द धरातल पर उतारा जाएगा। केदार घाटी में आई आपदा के बाद अनेक निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस वर्ष जुलाई में आई आपदा के दौरान वे सभी लोग...
पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।   

पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।   देहरादून, । सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विजय दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में संबंधित सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को सैनिक कल्याण निदेशालय के सभागार में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ 16 दिसम्बर को विजय दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों और रूपरेखा के संबंध में बैठक की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी भी ली। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने अधिकारियों को 1971 के युद्ध में शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं और ...
फाइटोकेमिस्ट्री और आयुर्वेद क्षमता एवं संभावनाओं पर संगोष्ठी कार्यक्रम को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी   

फाइटोकेमिस्ट्री और आयुर्वेद क्षमता एवं संभावनाओं पर संगोष्ठी कार्यक्रम को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी  

Dehradun, उत्तराखंड
फाइटोकेमिस्ट्री और आयुर्वेद क्षमता एवं संभावनाओं पर संगोष्ठी कार्यक्रम को सम्बोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून, । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज इंदर रोड़ में फाइटोकेमिस्ट्री और आयुर्वेद क्षमता एवं संभावनाओं पर संगोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संस्थान द्वारा विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियों पर किए गए शोधों का अवलोकन और संस्थान की स्मारिका का अनावरण भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आयुर्वेद एक प्राचीन भारतीय चिकित्सा प्रणाली है, जो प्राकृतिक और पारंपरिक तरीकों से स्वास्थ्य और सुखद जीवन को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। आयुर्वेद रोग प्रबंधन के तहत प्राकृतिक उपचार, व्यक्तिगत उपचार, स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं मानसिक संतुलन के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्...
मंत्री गणेश जोशी ने सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं और सभी लोगों से आगामी 10 दिसम्बर को रैंजर्स कॉलेज ग्राउण्ड देहरादून में आयोजित होने वाले आक्रोश मार्च में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया

मंत्री गणेश जोशी ने सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं और सभी लोगों से आगामी 10 दिसम्बर को रैंजर्स कॉलेज ग्राउण्ड देहरादून में आयोजित होने वाले आक्रोश मार्च में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया

Dehradun, उत्तराखंड
  मंत्री गणेश जोशी ने सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं और सभी लोगों से आगामी 10 दिसम्बर को रैंजर्स कॉलेज ग्राउण्ड देहरादून में आयोजित होने वाले आक्रोश मार्च में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को बांग्लादेश में हिन्दूओं एवं अन्य अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर को होने वाले आक्रोश मार्च के संबंध में विजय कॉलोनी, सालावाला और डोभालवाला वार्ड में बैठकों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को मानवाधिकारों की रक्षा की शपथ दिलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचारों और खतरे को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं, धार...