Thursday, November 12News That Matters

रिपब्लिक स्पेशल

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल रेसकोर्स की ‘युवा संसद – जिज्ञासा’ में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल रेसकोर्स की 'युवा संसद - जिज्ञासा' में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रेसकोर्स के विद्यार्थियों द्वारा 'जिज्ञासा - युवा संसद' का आयोजन किया गया। 21 व 22 अक्टूबर 2024 को यह कार्यक्रम श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी पथरी बाग में आयोजित हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतिभा अत्री व मुख्य अतिथि देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने वाद्य वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रेसकोर्स, तालाब, पटेल नगर, दून इंटरनेशनल स्कूल, सी.जे.एम, सोशल बलूनी, मानव भारती स्कूल, सेंट जोज़फ्स एकेडमी, श्री गुरु राम यूनिवर्सिटी, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी, नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी- बंगलूरू व कई विद्यालय के विद्य...
राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय

राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
राज्य कैबिनेट का पशुपालकों के लिए ऐतिहासिक निर्णय     प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के भेड़, बकरी, कुक्कुट एवं मछलीपालकों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राज्य कैबिनेट के इस निर्णय से प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में भेड़, बकरी, कुक्कुट एवं मछलीपालकों की आर्थिकी को मजबूती मिलने के साथ ही स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में पशुपालन मंत्री सौरव बहुगुणा की उपस्थिति में पशुपालकों हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के भेड़, बकरी, कुक्कुट एवं मछलीपालकों विभिन्न जनपदों में स्थित भारत तिब्बत सेना पुलिस की बटालियन को मांस मछली की आपूर्ति करने के लिए नई योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना से प्रदेश की लगभग 80 से अधिक सहकारी समितियों के माध...

कॉलेजों में शीघ्र दूर होगी फैकल्टी व सपोर्टिंग स्टाफ की कमी : धन सिंह रावत

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  कॉलेजों में शीघ्र दूर होगी फैकल्टी व सपोर्टिंग स्टाफ की कमी : धन सिंह रावत देहरादून, 23 अक्टूबर 2024 सूबे में चिकित्सा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के दृष्टिगत प्रत्येक राजकीय मेडिकल कॉलेज का गैप एनालिसिस किया जायेगा, ताकि कॉलेजों में पर्याप्त फैकल्टी, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य तकनिकी स्टॉफ सहित चिकित्सकीय सुविधाएं सुनिश्चित की जा सके। विभागीय अधिकारियों को गैप एनालिसिस कर एक साप्तह के भीतर शासन को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दून अस्पताल के सभागार में चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में गुणात्मक सुधार के दृष्टिगत मेडिकल फैकल्टी, पैरामेडिकल एवं तकनीकी स्टाफ सहित चिकित्सकीय उपकरणों व सुविधाओं के गैप एनालिसिस के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। ज...
दिवाली से पहले एसएसपी देहरादून की सूचना पर सेक्स रैकेट का निकला दीवाला

दिवाली से पहले एसएसपी देहरादून की सूचना पर सेक्स रैकेट का निकला दीवाला

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
दिवाली से पहले एसएसपी देहरादून की सूचना पर सेक्स रैकेट का निकला दीवाला     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में होटल की आड़ में अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर एसएसपी द्वारा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी व नेहरू कॉलोनी पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए, गठित टीम द्वारा दिनांक 22.10.2024 को दून यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित होटल नेगी पैलेस पर आकस्मिक चेकिंग करते हुए देह व्यापार के कार्य मैं संलिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया व होटल से विभिन्न राज्यों हरियाणा उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल त्रिपुरा की 04 महिला पीड़िताओं को बरामद किया गया अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। मौके पर पुलिस टीम द्वारा पूछताछ पर मुख्य ...
समर्थ एण्ट्रेन्स मॉड्यूल के माध्यम से पंजीकृत छात्र भी ले सकेंगे प्रवेश: धन सिंह रावत    

समर्थ एण्ट्रेन्स मॉड्यूल के माध्यम से पंजीकृत छात्र भी ले सकेंगे प्रवेश: धन सिंह रावत  

उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  समर्थ एण्ट्रेन्स मॉड्यूल के माध्यम से पंजीकृत छात्र भी ले सकेंगे प्रवेश: धन सिंह रावत देहरादून, 22 अक्टूबर 2024 सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य के उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत राज्य विष्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में कतिपय कारणों से प्रवेष से वंचित छात्रों को प्रवेष दिए जाने हेतु एक और अवसर प्रदान करने के निर्देष विभागीय अधिकारियों को दिए।विभागीय समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार गुणवत्तापरक षिक्षा के लिए संकल्पबद्ध है जिस हेतु विभाग में अनवरत सुधारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, उच्च षिक्षा विभागान्तर्गत राज्य विष्वविद्यालयों में आगामी परीक्षा परिणम समर्थ के माध्यम से नैड-डिजिलॉकर से होंगे घोशित। उन्होंने कहा कि सरकार सुव्यवस्थित रूप से गुणवत्तापरक षिक्षा सुलभ कराने के लिए समस्त प्रयास कर रही है और इस हेतु षैक्षणिक ...
एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस में एमबीबीएस 2020 आॅवरआॅल चैम्पियन

एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस में एमबीबीएस 2020 आॅवरआॅल चैम्पियन

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस में एमबीबीएस 2020 आॅवरआॅल चैम्पियन सर्वेश मैन आॅफ दि मैच यक्षा वूमैन आॅफ दि मैच चुने गए आयुष उनियाल एवम् धृति देउपा ओवरआॅल एथलीट आॅफ दि इयर एथलीटिका -2024 का शानदार समापन विजेताओं को ट्राॅफी एवम् पुरस्कार देकर सम्मानित देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ (एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एथलीटिका का मंगलवार को समापन हो गया। दो दिवसीय एथलीटिका के अंतिम दिन विजेता खिलाडियों को ट्राॅफी, पुरस्कार एवम् प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एथलीटिका-2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर एमबीबीएस 2020 बैच ओवरआॅल चैम्पियन रहा। बालक वर्ग में आयुष उनियाल एमबीबीएस 2020 बैच को ओवरआॅल एथलीट आॅफ दि इयर के सम्मान से नवाजा गया। बालिका वर्ग में धृति देउपा एमबीबीएस 2020 बैच को ओवरआॅल एथलीट आॅफ दि इयर के सम्मान से ...
संगोष्ठी में प्रदेश भर से आए कृषकों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी का आयोजित संगोष्ठी के लिए आभार भी जताया और प्रसन्नता व्यक्त की   

संगोष्ठी में प्रदेश भर से आए कृषकों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी का आयोजित संगोष्ठी के लिए आभार भी जताया और प्रसन्नता व्यक्त की  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  संगोष्ठी में प्रदेश भर से आए कृषकों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी का आयोजित संगोष्ठी के लिए आभार भी जताया और प्रसन्नता व्यक्त की देहरादून, 22 अक्टूबर। सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज मंगलवार को देहरादून के एक निजी होटल में आयोजित कृषकों एवं पौधशाला स्वामियों के साथ समन्वय संगोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बागवानी मिशन परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार भी उपस्थित रहे। इस किसान संगोष्ठी में प्रदेश के 13 जनपदों से पहुंचे कृषकों और पौधशाला स्वामियों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान संगोष्ठी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे किसानों ने अपने सुझाव भी दिए और कृषि मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर ही अधिकतर शिकायतों का निस्तारण किया और शेष शिकायतों के निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।...
विभागीय अधिकारियों को दिये जनपद स्तर पर टीमों के गठन के निर्देश   

विभागीय अधिकारियों को दिये जनपद स्तर पर टीमों के गठन के निर्देश  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
विभागीय अधिकारियों को दिये जनपद स्तर पर टीमों के गठन के निर्देश देहरादून, 22 अक्टूबर 2024 खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत प्रदेशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ सघन अभियान चलायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को टीमें गठित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर तथा नैनीताल जनपद में खाद्य पदार्थों की अधिक से अधिक सैम्पलिंग करने को कहा गया है। इसके अलावा खाद्य पदार्थों एवं दुग्ध उत्पदों की गुणवत्ता को लेकर व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान भी चलाये जायेंगे। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज एफडीए सभागर में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने त्योहारी सीजन के दृष्टिगत खाद्य संरक्षा उपायुक्त के नेतृत्व में गढ़वाल व कुमाऊं मण्डल में मिलावटखोरों के...
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शीघ्र होने वाली है लॉन्च

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शीघ्र होने वाली है लॉन्च

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शीघ्र होने वाली है लॉन्च प्रदेश के वित्त मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना की उप समिति की बैठक विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई। प्रदेश की एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना शीघ्र ही लॉन्च करने जा रही है। जिसको लेकर वित्त मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत पात्र महिलाओं को स्वरोजगार या व्यवसाय स्थापित करने हेतु योजना से लाभान्वित किया जायेगा ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत पात्रता यह रखी गयी है कि पात्र महिला प्रदेश की मूल या स्थायी निवासी होनी चाहिए, एकल निराश्रित महिला, आयु 21...
स्थानीय उत्पादों की बिक्री की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए:धामी

स्थानीय उत्पादों की बिक्री की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए:धामी

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  स्थानीय उत्पादों की बिक्री की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए:धामी   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक पूर्ण हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। सीएम आवास में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां-जहां सड़कों की मरम्मत का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराया जाए। निर्धारित समय सीमा में सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि त्योहारों के दृष्टिगत राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए। स्थानीय उत्पादों की बिक्री की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ...