Thursday, November 12News That Matters

रिपब्लिक स्पेशल

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

पीपीपी मोड़ से हटेगा रामनगर संयुक्त चिकित्सालयः डॉ. धन सिंह रावत

पीपीपी मोड़ से हटेगा रामनगर संयुक्त चिकित्सालयः डॉ. धन सिंह रावत

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
पीपीपी मोड़ से हटेगा रामनगर संयुक्त चिकित्सालयः डॉ. धन सिंह रावत   उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत पीपीपी मोड (लोक निजी सहभागित़) में संचालित रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर सहित आधा दर्जन चिकित्सा इकाईयों का अनुबंध समाप्त कर सरकार शीघ्र ही अपने नियंत्रण में लेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई के निर्देश दे दिये गये हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने विश्व बैंक द्वारा पोषित उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत पीपीपी मोड़ में संचालित सभी नौ चिकित्सा इकाईयों को वापस लेने का निर्णय लिया है। जिसके क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में संचालित जिला चिकित्सालय बौराड़ी सहित दो अन्य चिकित्सा इकाईयों बिलकेश्वर व देवप्रयाग को हाल ही में वापस ले लिया गया है।...
उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण   

उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण           मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का लोकार्पण किया। इस भव्य उत्तराखण्ड निवास का निर्माण लगभग 120 करोड़ 52 लाख की लागत से किया गया है। इस अवसर पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद के मार्चुला बस दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में राज्य को एचीवर्स और स्टार्टप में लीडर्स की श्रेणी प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हम सब उत्तराखण्ड निवास के लोकार्पण के ऐतिहासिक पल के साक्षी बन रह हैं। उत्तराखण्ड निवास में राज्य की संस्कृति, लोक कला और वास्तुक...
धामी सरकार मे बिजली फिर सस्ती, आपको प्रति यूनिट 88 पैसे तक कम लगेगा बिल..   

धामी सरकार मे बिजली फिर सस्ती, आपको प्रति यूनिट 88 पैसे तक कम लगेगा बिल..  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
धामी सरकार मे बिजली फिर सस्ती, आपको प्रति यूनिट 88 पैसे तक कम लगेगा बिल..     राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने फिर सस्ती बिजली का लाभ मिलेगा बता दे कि यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत नवंबर में बिजली दरों में 88 पैसे प्रति यूनिट तक की औसत छूट दी है। अब नवबंर में उपभोक्ताओं के बिजली बिल में यह राहत प्रदान की जाएगी। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि नियामक आयोग ने बिजली खरीद की औसत खरीद लागत 5.03 रुपये प्रति यूनिट तय हुई है। एफपीपीसीए के तहत, अगर किसी महीने इन दरों से अधिक पर बिजली खरीदी जाती है तो उस हिसाब से उपभोक्ताओं से उसकी वसूली की जाती है। इसी प्रकार सस्ती खरीद पर उपभोक्ताओं को राहत दी जाती है। उन्होंने बताया कि यूपीसीएल ने इस साल अप्रैल से सितंबर माह के बीच औसत खरीद 4.71रुपये प्रति यूनिट की दर पर की है। इस अवधि ...
कृषि मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में हुई जैविक उत्पाद परिषद की पच्चीसवीं (25वीं) परिषदीय बैठक   

कृषि मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में हुई जैविक उत्पाद परिषद की पच्चीसवीं (25वीं) परिषदीय बैठक  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
कृषि मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में हुई जैविक उत्पाद परिषद की पच्चीसवीं (25वीं) परिषदीय बैठक प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी / अध्यक्ष, जैविक उत्पाद परिषद की अध्यक्षता में राज्य जैविक उत्पाद परिषद की पच्चीसवीं (25वीं) परिषदीय बैठक किसान भवन में आयोजित की गयी। बैठक में जैविक कृषि के विकास एवं कार्मिकों से सम्बन्धित विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये। बैठक में जैविक उत्पाद परिषद के वर्तमान ढांचे के सुदृढीकरण हेतु 67 नये पदों को सृजित किये जाने का प्रस्ताव पर स्वीकृति प्राप्त हुई है। परिषद में कार्यरत् कार्मिकों का बीमा कराये जाने के प्रस्ताव पर भी सहमति प्राप्त हुई है। प्रदेश में जैविक कृषि के सत्त विकास हेतु ऑर्गेनिक फार्मिंग एक इण्टीग्रेटेड प्रोजेक्ट तैयार कर राज्य सरकार को प्रस्तुत किये जाने पर भी बैठक में सहमति प्राप्त हुई है। प्रदेश में जैविक कृषि से सम्बन्धित प्रशिक्षण सुविध...
ध्यान रखा जाए कि आम लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो:धामी   

ध्यान रखा जाए कि आम लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो:धामी  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  ध्यान रखा जाए कि आम लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो:धामी   अल्मोड़ा जिले में हुई बस दुर्घटना के शोक में 8 नवम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस से संबन्धित सांस्कृतिक कार्यक्रम निरस्त अब 8 नवंबर को प्रदेश में चलेगा सफाई अभियान, नारी निकेतन, अनाथ आश्रमों, वृद्धाश्रमों आदि में फल वितरण कार्यक्रम अल्मोड़ा जिले में सोमवार को हुई बस दुर्घटना के शोक में राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। बैठक में सड़क हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त कर मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई और सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क...
अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए बस हादसे से हम सभी के हृदय को गहरा आघात पहुंचा है:धामी   

अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए बस हादसे से हम सभी के हृदय को गहरा आघात पहुंचा है:धामी  

उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए बस हादसे से हम सभी के हृदय को गहरा आघात पहुंचा है:धामी     मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कल अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए बस हादसे से हम सभी के हृदय को गहरा आघात पहुंचा है। इस कठिन समय में हमारी सरकार ने दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाली शिवानी बिटिया की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है, ताकि वह जीवन में आगे बढ़कर स्वयं और माता-पिता के सपनों को साकार कर सके मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस दु:खद घटना में जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। एक मुख्यसेवक और परिवार के सदस्य के रूप में, मैं इस पीड़ा को समझता हूं मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि ऐसे विपरीत समय में एकजुट होकर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें और उनके जीवन को पुनः स्थिरता देने में अपना योगद...
पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ बैठक करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी      

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ बैठक करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी    

उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ बैठक करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी   सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में पीएमजीएसवाई में आउटसोर्स के माध्यम से लगाए गए जेई और कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मचारियों एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि कुछ पदों को विभाग द्वारा हटाया जा रहा है। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूआरआरडीए व अन्य अधिकारीगण के साथ बैठक कर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को प्रदेश में पीएमजीसवाई के अंतर्गत क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के मरम्मत के कार्य शीघ्र अति शीघ्र किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में जाकर क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को पी...
नेहरू कॉलोनी में बनेगा एमडीडीए का नया ऑफिस, बोर्ड ने दिया अनुमोदन   

नेहरू कॉलोनी में बनेगा एमडीडीए का नया ऑफिस, बोर्ड ने दिया अनुमोदन  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
नेहरू कॉलोनी में बनेगा एमडीडीए का नया ऑफिस, बोर्ड ने दिया अनुमोदन     गढ़वाल मंडल आयुक्त एवं मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में 110 वीं बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक में प्राधिकरण कार्यालय को आगामी भविष्य में नए स्थान पर शिफ्ट करने से लेकर विभिन्न विकास कार्यों, मानचित्र इत्यादि के प्रकरणों को बोर्ड ने अपना अनुमोदन प्रदान किया। सोमवार को प्राधिकरण सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में सर्वप्रथम प्राधिकरण के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की मदों में पुनरीक्षण को बोर्ड द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। बोर्ड द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत नेहरू कॉलोनी में आवास विकास परिषद के रिक्त भूखंड क्षेत्रफल 3113.44 वर्ग मीटर (सामुदायिक सेवाएं) में प्राधिकरण कार्यालय के निर्माण के संबंध में अनुमोदन प्रदान किया गया। बोर्ड की ओर स...
मुख्यमंत्री धामी ने घटना के तुरंत बाद रामनगर पहुचकर घायलों का जाना हालचाल   

मुख्यमंत्री धामी ने घटना के तुरंत बाद रामनगर पहुचकर घायलों का जाना हालचाल  

उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  मुख्यमंत्री धामी ने घटना के तुरंत बाद रामनगर पहुचकर घायलों का जाना हालचाल सोमवार को अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में मार्चुला के पास कूपी में हुए भीषण बस दुर्घटना में 36 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 26 लोग घायल हुए है। इस दुःखद घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार जनों को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल मुआवजे का ऐलान करते हुए इस हादसे में हताहत हुए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये वह घायलों को ₹1 लाख मुआवजे की घोषणा की मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्य लाभ की भी कामना की है। इस दुःखद घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को देने के साथ ही स्वयं रामनग...
जमीनों की खरीद फरोख्त संबंधी 5 जिलों की रिपोर्ट शासन को मिली, भ्रम न फैलाये कांग्रेस..      

जमीनों की खरीद फरोख्त संबंधी 5 जिलों की रिपोर्ट शासन को मिली, भ्रम न फैलाये कांग्रेस..    

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
जमीनों की खरीद फरोख्त संबंधी 5 जिलों की रिपोर्ट शासन को मिली, भ्रम न फैलाये कांग्रेस..     भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राज्य के कड़े भू कानून के लिए सभी प्रक्रियाएं त्वरित गति से चल रही है। विपक्ष किसी तरह से भ्रम मे न रहे और न ही फैलाये, क्योंकि नियमों के विपरीत की गयी खरीद फरोख्त से संबंधित 5 जिलों से जिलाधिकारियों ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है। चौहान ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को जिलों से भूमि खरीद की रिपोर्ट तलब की है। नियम विरुद्ध अथवा प्रायोजन के विपरीत होने पर जमीन राज्य सरकार मे निहित की जायेगी। सरकार इस मामले मे स्पष्ट रुख जाता चुकी है और सीएम पुष्कर सिंह धामी घोषणा कर चुके हैं कि बजट सत्र मे भू कानून लाया जायेगा। उससे पहले जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्दी ही अन्य जिलो...