Monday, December 29News That Matters

रिपब्लिक स्पेशल

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

देश दुनिया के चुनिंदा नामचीन मैडिकल काॅलेजों में ही टावर तकनीक उपलब्ध

देश दुनिया के चुनिंदा नामचीन मैडिकल काॅलेजों में ही टावर तकनीक उपलब्ध

उत्तराखंड, Dehradun, रिपब्लिक स्पेशल
देश दुनिया के चुनिंदा नामचीन मैडिकल काॅलेजों में ही टावर तकनीक उपलब्ध  टावर हार्ट पेशेंट के उपचार की विश्वविख्यात अत्याधुनिक हार्ट प्रोसीजर तकनीकों में से एक  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 4 महीनें में 12 से अधिक टावर प्रोसीजर हुए देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलाॅजी विभाग के डाॅक्टरों ने एक दिन में दो अलग अलग मरीजों के दो टावर प्रोसीजर कर विशेष उपलब्धि हासिल की। विशेष उपलब्धि इसलिए क्योंकि टावर हार्ट पेशेंट के उपचार की विश्वविख्यात अत्याधुनिक हार्ट प्रोसीजर तकनीकों में से एक है। देश दुनिया के चुनिंदा नामचीन मैडिकल काॅलेजों में ही टावर तकनीक का इस्तेमाल कर उपचार किया जा रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उन चुनिंदा नामचीन अस्पतालों की सूची में शामिल है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विगत 4 महीनें में दर्जन भर टावर प्रोसीजर हो चुके हैं। वरिष्ठ काॅर्डियोलाॅजिस्ट ...
केदारनाथ में हार से निराश कांग्रेसी सबको अपना विरोधी मान रहे हैं : महेंद्र भट्ट   

केदारनाथ में हार से निराश कांग्रेसी सबको अपना विरोधी मान रहे हैं : महेंद्र भट्ट  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
केदारनाथ में हार से निराश कांग्रेसी सबको अपना विरोधी मान रहे हैं : महेंद्र भट्ट   देहरादून । भाजपा ने पत्रकारों पर कांग्रेसियों द्वारा किए हमले के लिए कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को जिम्मेदार ठहराते हुए नैतिकता के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि केदारनाथ में हार से निराश कांग्रेसी सबको अपना विरोधी मान रहे है। इस घटना ने खाली किताब को संविधान बताने वाले नेताओं वाली पार्टी की पोल पुनः लोकतान्त्रिक विश्वास पर खोल दी है। उन्होंने कल पत्रकारों के एक कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना को लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ पत्रकारिकता पर हमला बताया। उन्होंने कहा जिस दौरान यह सारा वाक्या हुआ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा वहां मौजूद थे और अपने कार्यकर्ताओं को समझाने के बजाय उकसाते नजर आए। एक राष्ट्रीय राजनैतिक प...
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनारवाला में ₹55.68 लाख की लागत से 09 विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी      

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनारवाला में ₹55.68 लाख की लागत से 09 विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी    

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनारवाला में ₹55.68 लाख की लागत से 09 विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी   देहरादून, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून के अनारवाला स्थित भद्रकाली मंदिर परिवार आयोजित कार्यक्रम में विधायक निधि से स्वीकृत वार्ड 02 विजयपुर के 09 विभिन्न विकास कार्यों (लागत ₹ 55.68 लाख) का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यों में सी.सी सड़क, पुश्ता निर्माण, सुरक्षा दीवार जैसे 09 विभिन्न विकास कार्यों शामिल है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे को आत्मसात करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार नारे के ध्येय वाक्य के साथ मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है। ...
अच्छी ख़बर : मार्च तक निर्बल वर्ग के लिए तैयार होंगे 16 हजार किफायती घर…   

अच्छी ख़बर : मार्च तक निर्बल वर्ग के लिए तैयार होंगे 16 हजार किफायती घर…  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
अच्छी ख़बर : मार्च तक निर्बल वर्ग के लिए तैयार होंगे 16 हजार किफायती घर... देहरादून। सर के ऊपर पक्की छत का सपना, हर कोई देखता है। पर जमीन से लेकेर निर्माण की लागत के कारण लाखों लोग इस सपने को पूरा करने से वंचित रह जाते हैं। उत्तराखंड आवास विकास परिषद और एमडीडीए इसी क्रम में निर्बल आय वर्ग वाले परिवारों के लिए करीब 16 हजार किफायती घरों का निर्माण कर रहे हैं। उत्तराखंड आवास विकास परिषद राज्य बनने के बाद पहली बार अपनी आवासीय परियोजनाओं पर काम कर रहा है। परिषद 15 परियोजनाएं निजी निवेशकों के साथ तैयार कर रहा है, जिसमें कुल 12,856 आवास शामिल हैं। जबकि शेष पांच संबंधित विकास प्राधिकरणों द्वारा विकसित की जा रही हैं, प्राधिकरणों के जरिए कुल 3104 आवास तैयार किया जा रहे हैं। अपर आयुक्त आवास पीसी दुम्का के मुताबिक अब तक निजी भागीदारी के साथ 1760 घर बनाते हुए लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं, ...
उत्तरांचल प्रेस क्लब ने लिखा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को पत्र, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर हो करवाई.. नहीं तो कांग्रेस कार्यालय में ही होगा पत्रकारों का धरना…   

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने लिखा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को पत्र, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर हो करवाई.. नहीं तो कांग्रेस कार्यालय में ही होगा पत्रकारों का धरना…  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
उत्तरांचल प्रेस क्लब ने लिखा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को पत्र, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर हो करवाई.. नहीं तो कांग्रेस कार्यालय में ही होगा पत्रकारों का धरना... उत्तराखंड प्रेस क्लब ने लिखा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को पत्र कुमारी शैलजा जी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, उत्तराखंड विषय : उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और महिला पत्रकारों के साथ अमर्यादित व्यवहार। महोदया, दिनांक 04 दिसंबर, 2024 को पुलिस लाइन स्टेडियम, रेसकोर्स, देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब के क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच चल रहा था। पुलिस द्वारा किसी विषय को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में लाया गया था। इसी दौरान अचानक ही प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का समूह नारेबाजी करते हुए स्टेडियम में घुस आया और ना...
कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने की पत्रकारों के साथ गुंडागर्दी…   

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने की पत्रकारों के साथ गुंडागर्दी…  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने की पत्रकारों के साथ गुंडागर्दी... देहरादून में कांग्रेस नेताओं के खराब बर्ताव के शिकार देहरादून के पत्रकार हो गए कांग्रेस के नेता पत्रकारों को मारने भी दौड़ पडे हैरानी वाली बात हैं कि कांग्रेस के अध्यक्ष करन माहरा पत्रकारों के साथ बदतमीजी करने वाली टोली का नेतृत्व कर रहें थे उन्हें जहाँ youth कांग्रेस के नेताओं को रोकना चाहिए था वही वोq सब उद्घोषक अनिल चंदोला को मारने दौड़ पड़े घटना की बात करें तो देहरादून के पुलिस लाइन में डॉ आर पी नैनवाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फ़ाइनल का प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन का कार्यक्रम चल रहा था वही कांग्रेस के नेताओं का सचिवालय घेराव हुआ जिन्हे गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया ये पुलिस की गलती थी की उन्हें वहां लाई लेकिन पत्रकारों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ से आग्रह किया की ये निजी कार्यक्रम हैं आप कृप...
मुख्यमंत्री धामी ने प्रकाश सुमन ध्यानी द्वारा लिखित पुस्तक ‘उपनिषदीय दर्शन बोध’ का विमोचन किया।   

मुख्यमंत्री धामी ने प्रकाश सुमन ध्यानी द्वारा लिखित पुस्तक ‘उपनिषदीय दर्शन बोध’ का विमोचन किया।  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मुख्यमंत्री धामी ने प्रकाश सुमन ध्यानी द्वारा लिखित पुस्तक ‘उपनिषदीय दर्शन बोध’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में श्री प्रकाश सुमन ध्यानी द्वारा लिखित पुस्तक ‘उपनिषदीय दर्शन बोध’ का विमोचन किया। पुस्तक विमोचन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूरी भूषण एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने ‘उपनिषदीय दर्शन बोध’ पुस्तक के लेखक श्री प्रकाश सुमन ध्यानी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भारतीय वैदिक दर्शन और सनातन संस्कृति के संभावक के रूप में एक नई पहचान स्थापित कर रहे हैं। इस पुस्तक के माध्यम से उन्होंने उपनिषद के जटिल और गूढ़ रहस्यों को साधारण तरीके से लिखा है। भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न आयामों को सबके समक्ष रखा ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के लिए शिद्दत से समर्पित   

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के लिए शिद्दत से समर्पित  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के लिए शिद्दत से समर्पित   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के लिए शिद्दत से समर्पित हैं। इसकी बानगी मंगलवार के उनके व्यस्त कार्यक्रम से पता चलती है। मुख्यमंत्री आज जब दोपहर में दिल्ली से लौटे तो बगैर देर किए काम में जुट गए। दिल्ली से आने के तत्काल बाद वे तमाम बैठकों व कार्यक्रम में व्यस्त रहे। इस बीच, आम लोगों से मुलाकात भी की तो रात में एक बार पुनः अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राज्य के प्रति समर्पण उनकी कार्यशैली से पूरी तरह प्रदर्शित हो जाता है। राज्य के लिए समर्पित धामी को काम के आगे न दिन दिखता है, न रात। राज्य के विकास और काम की धुन के पक्के धामी लगातार चलायमान हैं। मंगलवार के दिल्ली से लौटते ही वे पुनः काम के मोर्चे पर जुट गए। इस दौरान वे सबसे पहले विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दक्ष दिव्यंज...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ब्लॉक प्रमुखों एवं प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने की मुलाकात   

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ब्लॉक प्रमुखों एवं प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने की मुलाकात  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ब्लॉक प्रमुखों एवं प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने की मुलाकात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में राज्य भर से आए ब्लॉक प्रमुखों एवं प्रधान संगठन के विभिन्न पदाधिकारियो ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से जिलापंचायतों में अध्यक्षों को ही प्रशासन बनाये जाने की भांति ब्लाक प्रमुखों एवं ग्राम प्रधानों को भी ब्लाकों एवं ग्राम सभाओं में प्रशासक के रूप में नामित किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर इंदर रावत - ब्लॉक प्रमुख रामनगर, हरीश बिष्ट - ब्लॉक प्रमुख भीमताल, दर्शन दानु - ब्लॉक प्रमुख देवायल, महेन्द्र राणा - ब्लॉक प्रमुख पौड़ी, भास्कर सम्बल - प्रदेश ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष रवि कन्याल ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग, दीपक भण्डारी ब्लॉक प्रमुख, गोविंद दानु ब्लॉक प्रमुख क...
मुख्यमंत्री ने 61 व्यक्तियों को वितरित की ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन      

मुख्यमंत्री ने 61 व्यक्तियों को वितरित की ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन    

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मुख्यमंत्री ने 61 व्यक्तियों को वितरित की ऑनलाइन वृद्धावस्था पेंशन   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सितंबर-2024 से अक्टूबर-2024 के मध्य प्रदेश में 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले कुल 61 व्यक्तियों को ऑनलाइन माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन का वितरण किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य में पहली बार 60 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही राज्य के व्यक्तियों को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत किए जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर समाज कल्याण विभाग के पेंशन पोर्टल पर अब 59 वर्ष 6 माह की आयु पूर्ण करने के पश्चात भी वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन प्राप्त किए जा सकेंगे। आवेदक का फॉर्म स्वीकृति पश्चात जिस माह आवेदक 60 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे, उस माह के अंत से उनकी वृद्धावस्था पेंशन प्रारंभ कर दी जाएगी। इससे बुजुर्गों को सम...