Thursday, November 12News That Matters

रिपब्लिक स्पेशल

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

पीएम मोदी ने हाथ मिलाकर, पीठ थपथपाकर सीएम को दी शाबाशी   

पीएम मोदी ने हाथ मिलाकर, पीठ थपथपाकर सीएम को दी शाबाशी  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
पीएम मोदी ने हाथ मिलाकर, पीठ थपथपाकर सीएम को दी शाबाशी शीतकालीन यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शानदार बाॅंन्डिग गुरूवार को भी दिखी। प्रधानमंत्री को जब जहां मौका मिला, वह मुख्यमंत्री को शाबासी देते, प्रोत्साहित करते हुए दिखाई दिए। भाषण खत्म कर मुख्यमंत्री जैसे ही प्रधानमंत्री के करीब पहुंचे, तो पहले तो उन्होंने गर्मजोशी से हाथ मिलाया। बाद में मुख्यमंत्री की पीठ भी थपथपा दी। एक के बाद एक महत्वपूर्ण फैसले लेने और उन्हें अमल में लाने के मुख्यमंत्री के अंदाज को शीर्ष स्तर पर पसंद किया जा रहा है। चाहे समान नागरिक संहिता हो या राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, प्रधानमंत्री के स्तर पर मुख्यमंत्री को भरपूर शाबासी मिली है। अब शीतकालीन यात्रा के लिए राज्य सरकार के प्रयास पर प्रधानमंत्री संतुष्ट नजर आ रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने इसका बार-बार जिक्र भ...
शीतकालीन यात्रा को प्रधानमंत्री का मिला साथ, दौडे़गी यात्रा, बनेगी बात   

शीतकालीन यात्रा को प्रधानमंत्री का मिला साथ, दौडे़गी यात्रा, बनेगी बात  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
शीतकालीन यात्रा को प्रधानमंत्री का मिला साथ, दौडे़गी यात्रा, बनेगी बात मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा और खूबसूरत हर्षिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक-एक संदेश के गहरे मायने हैं। देश-दुनिया तक इन शब्दों की अनुगूूंज पहुंचना तय है।उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा को प्रधानमंत्री का जैसा साथ मिला, वह खास है। उन्होंने जिस अंदाज में उत्तराखंड की यात्रा का प्रमोशन किया है, वह अभूतपूर्व है। इसके बाद, उत्तराखंड के शीतकालीन पर्यटन के सरपट दौड़ने की पूरी उम्मीद की जा रही है। प्रधानमंत्री का यह प्रवास उस वक्त हुआ है, जबकि करीब दो महीने की शीतकालीन यात्रा शेष है। इसके बाद 30 अप्रैल से चार धाम यात्रा का श्रीगणेश होना है। ऐसे में प्रधानमंत्री के एक प्रवास ने उत्तराखंड की दोनों यात्राओं के लिए बेहतर आधार तैयार कर दिया है। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड का हर तरह से प्रमोशन किया। प्रमोशन के लि...
केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे के लिए केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने पर सीएम धामी ने व्यक्त किया पीएम का आभार   

केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे के लिए केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने पर सीएम धामी ने व्यक्त किया पीएम का आभार  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे के लिए केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने पर सीएम धामी ने व्यक्त किया पीएम का आभार   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोनप्रयाग से केदारनाथ और गोविन्दघाट से हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे विकास के लिए केन्द्रीय मंत्रीमंडल द्वारा मंजूरी दिये जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड आने से पहले प्रधानमंत्री ने राज्य को दो बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का विकास होने से श्रद्धालुओं को दर्शन में काफी सुगमता होगी। मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री से इन दोनों रोपवे के निर्माण के लिए अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का देवभूमि उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में ...
Uttarkashi: पीएम मोदी का कार्यक्रम तय, पहले मुखबा में करेंगे पूजा, फिर हर्षिल का दीदार, पहनेंगे खास परिधान   

Uttarkashi: पीएम मोदी का कार्यक्रम तय, पहले मुखबा में करेंगे पूजा, फिर हर्षिल का दीदार, पहनेंगे खास परिधान  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
Uttarkashi: पीएम मोदी का कार्यक्रम तय, पहले मुखबा में करेंगे पूजा, फिर हर्षिल का दीदार, पहनेंगे खास परिधान   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा कार्यक्रम तय हो गया है। पीएम छह मार्च को एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी जनपद के दौरे पर रहेंगे, जहां वे पहले मां गंगा के शीतकालीन गद्दी स्थल मुखबा में दर्शन व पूजा करेंगे, फिर हर्षिल में सार्वजनिक समारोह में शामिल होंगे। यह दौरा उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री मुखबा व्यू प्वाइंट से ही हिमालय के दर्शन करेंगे। इसके बाद हर्षिल पहुंचकर विंटर टूरिज्म पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। जहां बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम के अंतिम भाग में हर्षिल में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री प...
हमारा प्रयास है कि वाहनों के लिए सुनियोजित पार्किंग व्यवस्था हो जिसके लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है : धामी      

हमारा प्रयास है कि वाहनों के लिए सुनियोजित पार्किंग व्यवस्था हो जिसके लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है : धामी    

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  हमारा प्रयास है कि वाहनों के लिए सुनियोजित पार्किंग व्यवस्था हो जिसके लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है : धामी   हरिद्वार कुंभ में प्रयागराज महाकुंभ के अनुभव काम आयेंगे। एसडीआरएफ टीम ने महाकुंभ में अपनी दक्षता का कुशल परिचय देकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। यह बात सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में एसडीआरएफ के 112 कार्मिकों के वापस आने पर आयोजित महाकुंभ प्रयागराज 2025 अभिनन्दन कार्यक्रम में बात कही। इस मौके पर उन्होंने एसडीआरएफ की टीम को पुरस्कार स्वरूप 5 लाख रुपए का चेक भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने महाकुंभ प्रयागराज में बेहतर सेवाएं देने पर एसडीआरएफ की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये अनुभव हरिद्वार के 2027 कुंभ में काम आयेंगे। कुंभ को भव्य रूप से आयोजित करने में मदद भी मिलेगी। इस महाकुंभ से हमारे जवानों का आत्मविश्वास बढ़ा है तथा भीड़ का कुशल प्रबंधन करने ...
अनिल बलूनी ने गढ़वाल के सीमांत क्षेत्रों में विकास की चिंता करने और विकास योजनाओं पर शुरू करने के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के आश्वासन के लिए उनके प्रति विशेष आभार प्रकट किया      

अनिल बलूनी ने गढ़वाल के सीमांत क्षेत्रों में विकास की चिंता करने और विकास योजनाओं पर शुरू करने के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के आश्वासन के लिए उनके प्रति विशेष आभार प्रकट किया    

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  अनिल बलूनी ने गढ़वाल के सीमांत क्षेत्रों में विकास की चिंता करने और विकास योजनाओं पर शुरू करने के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के आश्वासन के लिए उनके प्रति विशेष आभार प्रकट किया   नई दिल्ली। गढ़वाल, उत्तराखंड से लोक सभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से मुलाक़ात की और गढ़वाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे चमोली जनपद के सीमांत क्षेत्र में कनेक्टिविटी एवं विकास योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए लगभग 543 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का प्रतिवेदन सौंपा। माननीय गृह मंत्री जी ने इस पर आश्वस्त करते हुए कहा कि गढ़वाल के सीमांत क्षेत्रों में विकास योजनाओं पर जल्द से जल्द निर्णय लेकर आगे बढ़ेंगे। गढ़वाल सांसद ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सीमांत गाँव को देश के पहले ग...
मनमोहन कंडवाल ने श्री महाराज जी के कुशल मागदर्शन में संचालित संस्थानों एवम् उनके कर्मचारियों को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं      

मनमोहन कंडवाल ने श्री महाराज जी के कुशल मागदर्शन में संचालित संस्थानों एवम् उनके कर्मचारियों को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं    

उत्तराखंड, Dehradun, रिपब्लिक स्पेशल
मनमोहन कंडवाल ने श्री महाराज जी के कुशल मागदर्शन में संचालित संस्थानों एवम् उनके कर्मचारियों को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं   देहरादून बार एसोसिशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था  एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के कल्याणकारी कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की फोटो समाचार देहरादून। देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनांे के बीच प्रदेश के समसामयिक एवम् विधिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। काबिलेगौर है कि मनमोहन कंडवाल 10वीं बार देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हैं। वह देहरादून बार एसोसिएशन के एकमात्र ऐसे अध्यक्ष हैं जो जिन्होंने 10वीं बार बतौर अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है। दरबार श्री गुरु रा...
नई आबकारी नीति 2025 को कैबिनेट ने दी मंजूरी      

नई आबकारी नीति 2025 को कैबिनेट ने दी मंजूरी    

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  नई आबकारी नीति 2025 को कैबिनेट ने दी मंजूरी   राज्य की नई आबकारी नीति 2025 में धार्मिक क्षेत्रों की महत्ता को ध्यान में रखते हुए उनके निकटवर्ती मदिरा अनुज्ञापनों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। जनसंवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए, शराब की बिक्री पर और अधिक नियंत्रण किया जायेगा। उप-दुकानों और मैट्रो मदिरा बिक्री व्यवस्था को समाप्त किया गया है। नई आबकारी नीति में किसी दुकान पर एमआरपी से अधिक कीमत ली जाती है, तो लाइसेंस निरस्त करने का प्राविधान किया गया है। डिपार्टमेंटल स्टोर्स पर भी mrp लागू होगी, जिससे उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा होगी। *वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5060 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य* पिछले दो वर्षों में आबकारी राजस्व में राज्य में काफी वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5060 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य को निर्धारित किया गया है। वित्तीय व...
हर हफ्ते होगी कोई न कोई नंदा-सुनंदा बेटी सशक्त,सुदृढ      

हर हफ्ते होगी कोई न कोई नंदा-सुनंदा बेटी सशक्त,सुदृढ    

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  हर हफ्ते होगी कोई न कोई नंदा-सुनंदा बेटी सशक्त,सुदृढ     देहरादून दिनांक 01 मार्च, 2025(सू.वि.), मा0 सीएम के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन की नई पहल नंदा सुनंदा योजना निर्धन, असहाय और अनाथ बेटियों की पढ़ाई और कौशल विकास के लिए वरदान साबित हो रही है। जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा 2.0 बेटियों की पढाई की चिंगारी को भव्य रूप देना इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को तीन और असहाय बेटियों की पढ़ाई के लिए 98 हजार की आर्थिक सहायता धनराशि वितरित की। नंदा सुनंदा योजना के तहत जिला प्रशासन द्वारा अब तक 11 बेटियों की पढ़ाई और कौशल विकास के लिए आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि गरीब, अनाथ, असहाय और विषम परिस्थितियों रह कर पढ़ने और आगे बढ़ने की इच्छा और सोच रखने वाली बेटियां ही हमारे वास्तविक जीवन की नंदा और सुनंदा द...
गंभीर रूप से घायल श्रनिकों के उपचार का खर्च धामी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा   

गंभीर रूप से घायल श्रनिकों के उपचार का खर्च धामी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  गंभीर रूप से घायल श्रनिकों के उपचार का खर्च धामी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा   चमोली जिले के माणा क्षेत्र में 28 फरवरी को हुए हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों के लिए चलाया गया सर्च और रेस्क्यू अभियान पूरा हो चुका है। इस आपदा में कुल 54 श्रमिक प्रभावित हुए, जिनमें से 46 को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दुर्भाग्यवश 8 श्रमिकों की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ, पुलिस, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अदम्य साहस और समर्पण का परिचय दिया।विपरीत परिस्थितियों में सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाकर 46 जिंदगियां बचाई गईं। दुर्भाग्यवश 8 लोगों को नहीं बचा पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह लगातार पूरे ऑपरेशन की जानकारी ले...