धामी सरकार 2.0 :रामविलास यादव के सस्पेंशन के आदेश हुए निर्गत भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश
धामी सरकार 2.0 :रामविलास यादव के सस्पेंशन के आदेश हुए निर्गत भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश
कार्यालय आदेश
चूंकि डॉ० राम विलास यादव, भा0प्र0से0, अपर सचिव, उत्तराखण्ड शासन के विरूद्ध थाना सतर्कता सैक्टर, देहरादून में पंजीकृत मु0अ0सं0-05/2022, धारा-13 (1) (ख)/13(2), भ्र०नि०अ०, 1988 (यथासंशोधित वर्ष 2018) के अन्तर्गत आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के आरोपों की सतर्कता अधिष्ठान द्वारा की जा रही विवेचना में अपेक्षित सहयोग न करने व इस प्रकार अखिल भारतीय सेवाएं (आचरण) नियमावली, 1968 के संगत प्राविधानों का उल्लघंन करने के लिए अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित (Contemplated) है और उक्त आरोप इतने गम्भीर हैं कि उनके स्थापित हो जाने की दशा में उक्त अधिकारी को दीर्घ शास्ति दी जा सकती है।
2 अत: अखिल भारतीय सेवाएं (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1969 (यथासंशोधित) के न...









