बागेश्वर में गहरी खाई में गिरी कार, मौके पर तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
बागेश्वर में गहरी खाई में गिरी कार, मौके पर तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
बागेश्वर में गुरुवार रात एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी।
बागेश्वर जिले के कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार को जिला अस्प्ताल में तीनों का पोस्टमार्टम होगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुवार पुलिस लाइन मालता के पास गुरुवरा की रात लगभग ढाई बजे एक ऑल्टो कार खाई में गिर ...







