Thursday, November 12News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की चिकित्सा प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, डॉ. जयकृत चौधरी ने प्रतिष्ठित कार्डियोलॉजी नेशनल क्विज में हासिल की शानदार दूसरी रैंक

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की चिकित्सा प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, डॉ. जयकृत चौधरी ने प्रतिष्ठित कार्डियोलॉजी नेशनल क्विज में हासिल की शानदार दूसरी रैंक

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की चिकित्सा प्रतिभा का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, डॉ. जयकृत चौधरी ने प्रतिष्ठित कार्डियोलॉजी नेशनल क्विज में हासिल की शानदार दूसरी रैंक देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के डीएम कार्डियोलॉजी फाइनल ईयर रेजीडेंट डॉ. जयकृत चौधरी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा, चिकित्सकीय ज्ञान और क्लिनिकल समझ का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित जेड.वाई.एम.ई.ए. कार्डियोलाॅजी नेशनल क्विज फिनाले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। काबिलेगौर है कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के काॅर्डियोलाॅजी विभाग में 6 डीएम काॅर्डियोलाॅजी सीटंे उपलब्ध हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डॉ. जयकृत चौधरी की इस उपलब्धि पर उन्हें और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलाॅजी विभाग की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। देश क...
तेजस्वी सूर्या और नेहा जोशी की प्रेरणादायी मौजूदगी से कांवड़ यात्रा बनी युवा शक्ति, संस्कृति और समर्पण का भव्य प्रतीक

तेजस्वी सूर्या और नेहा जोशी की प्रेरणादायी मौजूदगी से कांवड़ यात्रा बनी युवा शक्ति, संस्कृति और समर्पण का भव्य प्रतीक

उत्तराखंड
तेजस्वी सूर्या और नेहा जोशी की प्रेरणादायी मौजूदगी से कांवड़ यात्रा बनी युवा शक्ति, संस्कृति और समर्पण का भव्य प्रतीक शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष *तेजस्वी सूर्या* ने सावन मास के पावन अवसर पर हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके बाद श्रद्धा, आस्था और उत्साह से परिपूर्ण यह कांवड़ यात्रा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर प्रारंभ हुई और वीरभद्र, ऋषिकेश में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर तेजस्वी सूर्या ने प्रदेशवासियों को सावन के पावन मास की हार्दिक शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और अटूट आस्था का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी यह सिद्ध करती है कि नई पीढ़ी अपनी सां...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं का लाभ कुमाऊँ को भी मिलना चाहिए : राम सिंह कैड़ा

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं का लाभ कुमाऊँ को भी मिलना चाहिए : राम सिंह कैड़ा

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं का लाभ कुमाऊँ को भी मिलना चाहिए : राम सिंह कैड़ा   देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार के शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुरूप उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि श्री दरबार साहिब आध्यात्मिक शांति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का अनुपम केंद्र है। यहां आकर आत्मिक सुकून और नई प्रेरणा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय तथा श्र...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वधारियों से जनसेवा, विकास और प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वधारियों से जनसेवा, विकास और प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करने का किया आह्वान

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वधारियों से जनसेवा, विकास और प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करने का किया आह्वान देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए दायित्वधारियों से भेंट कर प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने भी दायित्वधारियों से संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया।   मुख्यमंत्री ने कहा कि दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करते हैं। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जनता की अपेक्षाओं, समस्याओं और सुझावों को सरकार तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।   मुख्यमंत्री ने सभी दायित्वधारियों से अपने-अपने क...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाघ केवल एक वन्यजीव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध जैव विविधता और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतीक है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाघ केवल एक वन्यजीव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध जैव विविधता और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतीक है

Dehradun, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाघ केवल एक वन्यजीव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध जैव विविधता और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतीक है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध का प्रभावी क्रियान्वयन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए जनभागीदारी, जन-जागरूकता तथा प्रत्येक नागरिक के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देकर उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त राज्य बनाने के संकल्प को साकार करना होगा।   मुख्यमंत्री ने बुधवार को विश्व बाघ दिवस के अवसर पर जाखन स्थित एक होटल में आयोजित "एकल उपयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रवर्तन" विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने बाघ संरक्षण पर आधारित ...
एप्रोच रोड धंसी, पुल सुरक्षित; दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

एप्रोच रोड धंसी, पुल सुरक्षित; दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

उत्तराखंड
एप्रोच रोड धंसी, पुल सुरक्षित; दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने कहा है कि देहरादून में नंदा की चौकी पर नवनिर्मित पुल पूरी तरीके से सुरक्षित है। भारी बारिश के कारण पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा ढहा है, जिसे युद्ध स्तर पर ठीक किया जा रहा है। श्री पांडेय ने बताया कि बीती रात हुई जोरदार बारिश के कारण पुल के एक हिस्से की एप्रोच रोड के नीचे से मलवा बह गया था, इस कारण एप्रोच रोड एक जगह पर धंस गई है। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित पुल पूरी तरीके से सुरक्षित है और एप्रोच रोड को युद्ध स्तर पर ठीक कर यातायात बहाल किए जाने के प्रयास चल रहे हैं। पांडेय ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को मौके पर भेज कर एप्रोच रोड को ठीक करने के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कहा गया है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि इस मामले में किसी ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रसेवा, शौर्य और बलिदान का दिया बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रसेवा, शौर्य और बलिदान का दिया बड़ा संदेश

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रसेवा, शौर्य और बलिदान का दिया बड़ा संदेश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उनके अद्वितीय त्याग, शौर्य और राष्ट्रसेवा को नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों के लिए अनुग्रह राशि डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ की जाएगी ।   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 18 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर अत्यंत विषम परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय...
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में एसजीआरआर विश्वविद्यालय तैयार करेगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में एसजीआरआर विश्वविद्यालय तैयार करेगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स

Dehradun, उत्तराखंड
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के मार्गदर्शन में एसजीआरआर विश्वविद्यालय तैयार करेगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स देहरादून। उत्तराखण्ड में तेजी से बढ़ते पर्यटन उद्योग और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के बूम के बीच श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) ने युवाओं के सुनहरे भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन को समर्पित किया। शनिवार को उद्घाटित इस आधुनिक भवन में संचालित होने वाले व्यावहारिक एवं उद्योग आधारित पाठ्यक्रम प्रदेश के युवाओं को देश-विदेश के प्रतिष्ठित होटल, रिसॉर्ट, एयरलाइंस, क्रूज, पर्यटन एवं फूड सर्विस उद्योग में उत्कृष्ट करियर के अवसर उपलब्ध कराएंगे। विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स तैयार करना है। इस अवसर पर श्री गुरु ...
धामी सरकार का स्पष्ट संदेश—नकल माफियाओं को नहीं मिलेगी कोई राहत

धामी सरकार का स्पष्ट संदेश—नकल माफियाओं को नहीं मिलेगी कोई राहत

उत्तराखंड
धामी सरकार का स्पष्ट संदेश—नकल माफियाओं को नहीं मिलेगी कोई राहत       आज दिनांक: 23-07-26 को वादी डॉ0 विनय कुमार पटेल परीक्षा नियंत्रक वीर माधव सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिनी विश्वविद्यालय देहरादून द्वारा कोतवाली प्रेमनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि उत्तराखण्ड प्रौद्योगिनी विश्वविद्यालय की सम-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान दिनांक: 08-07-26 को आयोजित परीक्षा के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दिनांक: 03-07-26 को शिवालिक कालेज ऑफ इन्जीनियरिंग देहरादून में नियुक्त सहायक प्रोफेसर द्वारा व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को शेयर किये जाने की जानकारी दी गई, जिसका परीक्षा सम्पन्न होने के पश्चात प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो उक्त प्रश्नों में काफी समानता पाई गई। उक्त सम्बन्ध में विश्वविद्यालय द्वारा गठित की गई आन्तरिक जांच ...
मुख्यमंत्री धामी का बड़ा दांव, आत्मनिर्भर बनेंगी उत्तराखंड की एकल महिलाएं

मुख्यमंत्री धामी का बड़ा दांव, आत्मनिर्भर बनेंगी उत्तराखंड की एकल महिलाएं

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मुख्यमंत्री धामी का बड़ा दांव, आत्मनिर्भर बनेंगी उत्तराखंड की एकल महिलाएं     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन, में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत 212 नई महिला लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में 1 करोड़ 55 लाख 40 हजार रुपये तथा योजना के प्रथम चरण की 276 महिला लाभार्थियों को द्वितीय किश्त के रूप में 1 करोड़ 20 लाख 76 हजार 875 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस प्रकार आज कुल 488 महिला लाभार्थियों को 2 करोड़ 76 लाख 16 हजार 875 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की गई। ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के प्रथम चरण में 10 फर...