Thursday, November 12News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर बना रिकॉर्ड — अब तक की सबसे बड़ी सभा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर बना रिकॉर्ड — अब तक की सबसे बड़ी सभा

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  उत्तराखंड स्थापना दिवस पर बना रिकॉर्ड — अब तक की सबसे बड़ी सभा   उत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रविवार को देहरादून के प्रतिष्ठित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जो अब तक के सभी आयोजनों से अलग और अभूतपूर्व था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखने-सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। अनुमान के अनुसार, डेढ़ लाख से अधिक लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। यह भीड़ उत्तराखंड के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बताई जा रही है। सुबह से उमड़ा जनसैलाब रविवार सुबह से ही राज्य के विभिन्न जिलों, पहाड़ी और मैदानी इलाकों से लोग मोदी जी की एक झलक पाने को देहरादून की ओर रवाना हो गए थे। कई लोग रातभर यात्रा कर सुबह-सुबह एफआरआई पहुंचे। विशाल मैदान में जनसमूह के उत्साह ने पूरे माहौल को ऊर्जा और उमंग से भर दिया। लोग “मोदी-मोदी” और “जय उत्तराखंड”...
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि नैनी सैनी एयरपोर्ट के विकास से रणनीतिक हिमालयी क्षेत्र में आपदा-प्रतिक्रिया क्षमताओं को भी सुदृढ़ किया जा सकेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि नैनी सैनी एयरपोर्ट के विकास से रणनीतिक हिमालयी क्षेत्र में आपदा-प्रतिक्रिया क्षमताओं को भी सुदृढ़ किया जा सकेगा।

उत्तराखंड
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि नैनी सैनी एयरपोर्ट के विकास से रणनीतिक हिमालयी क्षेत्र में आपदा-प्रतिक्रिया क्षमताओं को भी सुदृढ़ किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और उत्तराखंड सरकार के बीच पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह ऐतिहासिक समझौता उत्तराखंड के पर्वतीय अंचल में सुगम, सुरक्षित और टिकाऊ हवाई संपर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।   नैनी सैनी हवाई अड्डे का कुल क्षेत्रफल लगभग 70 एकड़ है। यहां का टर्मिनल भवन व्यस्त समय में 40 यात्रियों को सेवा प्रदान करने में सक्षम है। साथ ही, एप्रन एक समय में दो विमानों (कोड-2B) को समायोजित करने की सुविधा से सुसज्जित है।   इस अधिग्रहण से हवाई अड्डे के मौजूदा बुनियादी ढांचे का उन्नयन, परिचालन मान...
महापौर विकास शर्मा बोले— जनता की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है, कोई वार्ड विकास से वंचित नहीं रहेगा

महापौर विकास शर्मा बोले— जनता की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है, कोई वार्ड विकास से वंचित नहीं रहेगा

Dehradun, उत्तराखंड
  महापौर विकास शर्मा बोले— जनता की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है, कोई वार्ड विकास से वंचित नहीं रहेगा नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने शुक्रवार को रम्पुरा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण कर क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय पार्षदों और नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि शीघ्र ही क्षेत्र को सड़कों, नालियों, और सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी। सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद महापौर विकास शर्मा अचानक वार्ड नंबर 22 में पार्षद पूनम कोली के निवास पर पहुंचे। महापौर के आगमन की जानकारी मिलते ही वार्ड नंबर 21 के पार्षद गिरीश पाल, वार्ड नंबर 23 के पार्षद प्रतिनिधि राजू कोली, तथा वार्ड नंबर 24 के पार्षद प्रतिनिधि दर्शन कोली सहित अनेक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। महापौर ने पार्षदों और पा...
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम मेंउत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित किया। कचहरी परिसर शहीद स्थल और पुलिस लाइन देहरादून में इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई । मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण केवल राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि देवभूमि के लाखों लोगों के बलिदान, संघर्ष और तप का परिणाम है। उन्होंने कहा क...
महापौर विकास शर्मा ने रुद्रपुर के फाजलपुर महरौला क्षेत्र में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

महापौर विकास शर्मा ने रुद्रपुर के फाजलपुर महरौला क्षेत्र में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

उत्तराखंड
महापौर विकास शर्मा ने रुद्रपुर के फाजलपुर महरौला क्षेत्र में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया   रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से शहर के वार्ड नंबर 25, फाजलपुर महरौला क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए नई इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस सड़क का निर्माण विराट मेडिकल स्टोर से लेकर देवेन्द्र रस्तोगी के घर तक किया जाएगा। सड़क का शिलान्यास महापौर विकास शर्मा ने नारियल फोड़कर एवं भूमि पूजन कर किया। शिलान्यास के अवसर पर वार्डवासियों ने महापौर विकास शर्मा और वार्ड की पार्षद प्रियंका गुप्ता का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र में सड़क निर्माण शुरू होने पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि फाजलपुर महरौला क्षेत्र में इस सड़क का निर्माण लंबे समय से स्थानीय निवासियों की प्रमुख मांग रही है, जो अब...
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री जी हमारे राज्य के इस रजत उत्सव में प्रतिभाग करने आ रहे हैं और हमारे राज्य को हमेशा से उनका सानिध्य मिलता रहता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री जी हमारे राज्य के इस रजत उत्सव में प्रतिभाग करने आ रहे हैं और हमारे राज्य को हमेशा से उनका सानिध्य मिलता रहता है

Dehradun, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री जी हमारे राज्य के इस रजत उत्सव में प्रतिभाग करने आ रहे हैं और हमारे राज्य को हमेशा से उनका सानिध्य मिलता रहता है   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफ आर आई पहुंचकर राज्य के रजत उत्सव आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हम राज्य स्थापना दिवस के रजत वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। कहा कि हमारे राज्य को पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल जी ने बनाया और आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी इसको संवार रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री जी हमारे राज्य के इस रजत उत्सव में प्रतिभाग करने आ रहे हैं और हमारे राज्य को हमेशा से उनका सानिध्य मिलता रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने इन 25 वर्षों में अनेक उपल...
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा – राज्य में जंगली जानवरों एवं आवास पशुओं से कृषि एवं औद्यानिकी फसलों की सुरक्षा हेतु फार्म फेंसिंग पॉलिसी लाई जाएगी

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा – राज्य में जंगली जानवरों एवं आवास पशुओं से कृषि एवं औद्यानिकी फसलों की सुरक्षा हेतु फार्म फेंसिंग पॉलिसी लाई जाएगी

उत्तराखंड, Dehradun
  मुख्यमंत्री धामी की घोषणा - राज्य में जंगली जानवरों एवं आवास पशुओं से कृषि एवं औद्यानिकी फसलों की सुरक्षा हेतु फार्म फेंसिंग पॉलिसी लाई जाएगी *राज्य स्थापना दिवस-2025 रजत जयंती रैतिक परेड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं-* *01- प्रदेश की सम्पूर्ण कृषि भूमि का आगामी 05 वर्षों में फेजवाईज सर्वेक्षण कर बन्दोबस्त करवाया जायेगा।* *02- प्रदेश में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए स्टेट साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी।* *03- ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए प्रदेश में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का विस्तार किया जाएगा।* *04- राजकीय विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत मानदेय पर रखी गई भोजन माताओं के लिए कल्याण कोष की स्थापना की जाएगी।* *05- राज्य में जंगली जानवरों एवं आवास पशुओं से कृषि एवं औद्यानिकी फसलों की सुरक्षा हेतु...
मुख्यमंत्री धामी ने वर्ष 1973 के चमोली जिले में हुए चिपको आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने पेड़ों से लिपटकर जो संदेश दिया था, उसने विश्वभर में पर्यावरण संरक्षण की नई दिशा दी

मुख्यमंत्री धामी ने वर्ष 1973 के चमोली जिले में हुए चिपको आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने पेड़ों से लिपटकर जो संदेश दिया था, उसने विश्वभर में पर्यावरण संरक्षण की नई दिशा दी

Dehradun, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने वर्ष 1973 के चमोली जिले में हुए चिपको आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने पेड़ों से लिपटकर जो संदेश दिया था, उसने विश्वभर में पर्यावरण संरक्षण की नई दिशा दी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के शुभ अवसर पर रामनगर में राज्य स्तरीय जन वन महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्य जीवों का संरक्षण देवभूमि की संस्कृति का अभिन्न अंग है और प्रकृति का संरक्षण हमारे संस्कारों में समाहित है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मानव और प्रकृति के सहअस्तित्व की जो विचारधारा दी, वह आज भी हमारी जीवनशैली का आधार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जन वन महोत्सव जनता और जंगलों के बीच अटूट रिश्ते का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि विकास तभी सार्थक है जब पारिस्थितिकी और आर्थिकी के बीच सामंजस्य बना रहे। उन...
मुख्यमंत्री ने कहा कि नेचर गाइड, ड्रोन पायलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, वाइल्डलाइफ टूरिज्म आधारित कौशल को उद्यम के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेचर गाइड, ड्रोन पायलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, वाइल्डलाइफ टूरिज्म आधारित कौशल को उद्यम के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है

उत्तराखंड, Dehradun
  मुख्यमंत्री ने कहा कि नेचर गाइड, ड्रोन पायलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, वाइल्डलाइफ टूरिज्म आधारित कौशल को उद्यम के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के शुभ अवसर पर रामनगर में राज्य स्तरीय जन वन महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्य जीवों का संरक्षण देवभूमि की संस्कृति का अभिन्न अंग है और प्रकृति का संरक्षण हमारे संस्कारों में समाहित है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मानव और प्रकृति के सहअस्तित्व की जो विचारधारा दी, वह आज भी हमारी जीवनशैली का आधार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जन वन महोत्सव जनता और जंगलों के बीच अटूट रिश्ते का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि विकास तभी सार्थक है जब पारिस्थितिकी और आर्...
मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश के सहयोग से राज्य में पहली बार हेली-एम्बुलेंस सेवा शुरू कराई है।

मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश के सहयोग से राज्य में पहली बार हेली-एम्बुलेंस सेवा शुरू कराई है।

Dehradun, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश के सहयोग से राज्य में पहली बार हेली-एम्बुलेंस सेवा शुरू कराई है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहा है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर मेडिकल एजुकेशन तक, हर क्षेत्र में सुधार की नई मिसालें स्थापित हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राज्य ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी लाने, संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहन देने और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ाने में बड़ी सफलता हासिल की है। राज्य गठन के 25 वर्षों में उत्तराखंड ने स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में लंबी छलांग लगाई है। आज प्रदेश के हर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का जाल बिछ चुका है। वर्तमान में राज्य में 13 जिला चिकित्सालय, 21 उपजिला चिकित्सालय, 80 सामुदायिक स...