ब्रिगेडियर (से.नि.) डॉ प्रेरक मित्तल ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का सम्भाला कार्यभार
ब्रिगेडियर (से.नि.) डॉ प्रेरक मित्तल ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का सम्भाला कार्यभार
देहरादून। ब्रिगेडियर (से.नि.) डॉ प्रेरक मित्तल ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। ब्रिगेडियर (सेनि.) डॉ प्रेरक मित्तल ने भारतीय सशस्त्र सेना की मेडिकल कोर में 34 वर्ष का उल्लेखनीय एवम् दीर्घकालिक योगदान दिया है। वह भारतीय सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा में ओ.आई.सी परीक्षा के प्रभारी, निदेशक योजना एवम् प्रशिक्षण, मेडिकल जर्नल के सम्पादक सहित विभिन्न महत्वपूर्णं पदों पर आसीन रहे हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों, फेकल्टी, नर्सिंग स्टाफ व सहायक स्टाफ ने उनके द्वारा कार्यभार सम्भालने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं गईं।
काबिलेगौर है कि डॉ प्रेरक मित्तल ने प्राथमिक शिक्षा एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, तालाब शा...








