Thursday, November 12News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

मुख्यमंत्री धामी ने मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास करने के दिए निर्देश

Dehradun, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास करने के दिए निर्देश     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 22वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके नियंत्रण के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भालू, गुलदार, बाघ तथा हाथी से संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई जाए और वन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग, डिजिटल निगरानी और अर्ली वार्निंग सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित ग्रामों में सोलर फेंसिंग, बायो-फेंसिंग, हनी बी फ...
अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता की भावनाएं जुड़ी हैं, लेकिन माता-पिता की पीड़ा सबसे अधिक है

अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता की भावनाएं जुड़ी हैं, लेकिन माता-पिता की पीड़ा सबसे अधिक है

Dehradun, उत्तराखंड
  अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता की भावनाएं जुड़ी हैं, लेकिन माता-पिता की पीड़ा सबसे अधिक है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अंकिता भंडारी प्रकरण पर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और इस दिशा में सरकार ने पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जघन्य अपराध की निष्पक्ष एवं गहन जांच के लिए महिला अधिकारी श्रीमती रेणुका देवी की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसने मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की। सरकार की सशक्त और प्रभावी न्यायालयीय पैरवी के परिणामस्वरूप तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘‘हाउस ऑफ हिमालयाज’’ ब्रांड राज्य के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘‘हाउस ऑफ हिमालयाज’’ ब्रांड राज्य के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है

Dehradun, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘‘हाउस ऑफ हिमालयाज’’ ब्रांड राज्य के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भारतीय मानक ब्यूरो के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो ने बीते आठ दशकों में गुणवत्ता, विश्वसनीयता और उपभोक्ता संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर गुणवत्ता ही पहचान के मंत्र को साकार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1947 में भारतीय मानक संस्था के रूप में शुरू हुई यह यात्रा आज देश की औद्योगिक, वैज्ञानिक और आर्थिक प्रगति की मजबूत आधारशिला के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बीआईएस द्वारा मानकीकरण, प्रमाणीकरण और गुणवत्ता परीक्षण के माध्यम से...
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में अब तक 1.65 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जो सरकार की योजनाओं की सफलता को दर्शाता है

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में अब तक 1.65 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जो सरकार की योजनाओं की सफलता को दर्शाता है

उत्तराखंड, Dehradun
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में अब तक 1.65 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जो सरकार की योजनाओं की सफलता को दर्शाता है   ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भट्टा फॉल के समीप ग्रामोत्थान परियोजना (REAP) के अंतर्गत ₹100.91 लाख की लागत के वे-साइड एमेनिटीज निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुवाखोली क्षेत्र में भी वे-साइड एमेनिटीज खोला जाए, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्द...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों को जनशिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों को जनशिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए

Uncategorized, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों को जनशिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत मा.प्रभारी मंत्री श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में सोमवार को विकासखंड कालसी स्थित पंजीटिलानी मिनी स्टेडियम में वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से आम जनता को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी सविन बंसल ने शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और देहरादून जिला सूचना अधिकारी कार्यालय द्वारा प्रकाशित ''विकास पुस्तिका-2025'' का विमोचन भी किया। शिविर में लगे विभागीय स्टालो पर 1286 से अधिक लोगों का लाभान्वित किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का संकल्प है कि राज्य के प्रत्ये...
दिल्ली हाईकोर्ट से दुष्यंत कुमार गौतम ने स्थायी निषेधाज्ञा जारी कर प्रतिवादियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की मानहानिकारक सामग्री प्रकाशित या प्रसारित करने से रोकने की मांग की

दिल्ली हाईकोर्ट से दुष्यंत कुमार गौतम ने स्थायी निषेधाज्ञा जारी कर प्रतिवादियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की मानहानिकारक सामग्री प्रकाशित या प्रसारित करने से रोकने की मांग की

उत्तराखंड
  दिल्ली हाईकोर्ट से दुष्यंत कुमार गौतम ने स्थायी निषेधाज्ञा जारी कर प्रतिवादियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की मानहानिकारक सामग्री प्रकाशित या प्रसारित करने से रोकने की मांग की भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने अपने खिलाफ इंटरनेट मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म पर लगाए गए आरोपों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का दावा दायर किया है। याचिका में उन्होंने अभिनेत्री उर्मिला सनावर, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट आलोक शर्मा, एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर मोहित चौहान सहित कुल नौ प्रतिवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है याचिका में दुष्यंत कुमार गौतम की ओर से आरोप लगाया गया है कि प्रतिवादियों ने ...
आईटी एक्ट 66D, आईटी एक्ट 66E, BNS 336 (4) BNS 353 (2) BNS 356 (3) BNS 61 (2) में मुकदमा हुआ दर्ज देहरादून के थाना डालनवाला में दर्ज हुआ मुकदमा

आईटी एक्ट 66D, आईटी एक्ट 66E, BNS 336 (4) BNS 353 (2) BNS 356 (3) BNS 61 (2) में मुकदमा हुआ दर्ज देहरादून के थाना डालनवाला में दर्ज हुआ मुकदमा

Dehradun, उत्तराखंड
  आईटी एक्ट 66D, आईटी एक्ट 66E, BNS 336 (4) BNS 353 (2) BNS 356 (3) BNS 61 (2) में मुकदमा हुआ दर्ज देहरादून के थाना डालनवाला में दर्ज हुआ मुकदमा   देहरादून उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा से पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर (उर्मिला सुरेश राठौर) सहित अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दुष्यंत कुमार गौतम की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपितों ने सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र के तहत झूठे और मनगढ़ंत ऑडियो-वीडियो तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया। इन ऑडियो-वीडियो के माध्यम से उन्हें, भारतीय जनता पार्टी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की छवि खराब करने का प्रयास किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वायरल किए जा रहे ...
भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने विपक्ष पर अंकिता मर्डर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर गैरजिम्मेदाराना राजनीति कर प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया

भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने विपक्ष पर अंकिता मर्डर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर गैरजिम्मेदाराना राजनीति कर प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया

उत्तराखंड
भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने विपक्ष पर अंकिता मर्डर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर गैरजिम्मेदाराना राजनीति कर प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया   भाजपा ने विपक्ष पर संवेदनशील मुद्दे को लेकर गैरजिम्मेदाराना राजनीति से प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल ने पुनः स्पष्ट किया कि ठोस साक्ष्यों के आधार पर सरकार किसी भी जांच के लिए तैयार है। वहीं कल के बैनर फाड़ने और अभद्रता के घटनाक्रम की कड़े शब्दों में आलोचना कर, उन्होंने इंसाफ के नाम पर जारी आंदोलन के राजनैतिक अराजक तत्वों के हाथ में जाने की आशंका व्यक्त की है। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता मर्डर के संवेदनशील मुद्दे पर विभिन्न राजनैतिक दलों और राजनैतिक महत्वकांक्षा व...
महापौर विकास शर्मा ने कहा— ध्वनि प्रदूषण से बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों और मरीजों की शांति प्रभावित हो रही है

महापौर विकास शर्मा ने कहा— ध्वनि प्रदूषण से बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों और मरीजों की शांति प्रभावित हो रही है

उत्तराखंड
  महापौर विकास शर्मा ने कहा— ध्वनि प्रदूषण से बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों और मरीजों की शांति प्रभावित हो रही है   शहर की बस्तियों में लाउडस्पीकर से हो रहे ध्वनि प्रदूषण और नियमों के उल्लंघन को लेकर महापौर विकास शर्मा ने सख्त तेवर अपना लिए हैं। पिछले कुछ दिनों से मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए महापौर ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा से विस्तृत वार्ता की और धार्मिक स्थलों पर नियमों के विरुद्ध बज रहे लाउडस्पीकरों पर कार्यवाही का अनुरोध किया। महापौर विकास शर्मा से विभिन्न बस्तियों के लोगों ने शिकायत की थी कि विशेषकर मस्जिदों पर नियमों के विपरीत उच्च क्षमता के लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। इनसे होने वाला शोर न केवल सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स का उल्लंघन कर रहा है, बल्कि बच्चों की शिक्षा, बुजुर्गों और मरीजों की शांति में भी गंभीर व्यवधान डाल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे सहित देहरादून व हरिद्वार बाईपास जैसी परियोजनाएं भी यातायात को तेज, सुरक्षित और सुगम गति देने जा रही हैं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे सहित देहरादून व हरिद्वार बाईपास जैसी परियोजनाएं भी यातायात को तेज, सुरक्षित और सुगम गति देने जा रही हैं

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस वे सहित देहरादून व हरिद्वार बाईपास जैसी परियोजनाएं भी यातायात को तेज, सुरक्षित और सुगम गति देने जा रही हैं   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग, ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग और अल्मोड़ा-बागेश्वर-काण्डा-उडियारी बैंड मार्ग के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित राज्य के अनेक महत्वपूर्ण मामलों को प्रमुखता से उठाते हुए राज्य के प्रस्तावों को स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया। बैठक में राज्य की प्रस्तावित स...