Friday, December 26News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

देश की सेवा के बाद अब सम्मान की बारी – धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला      

देश की सेवा के बाद अब सम्मान की बारी – धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला    

उत्तराखंड, Dehradun
  देश की सेवा के बाद अब सम्मान की बारी – धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक और वायदे को पूरा करते हुए, सेवामुक्त होने वाले अग्निवीरों को विभिन्न विभागों की वर्दीधारी सेवाओं में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को कार्मिक एवं सर्तकता विभाग की ओर से विधिवित तौर पर उत्तराखंड राज्याधीन सेवाओं में समूह ग के सीधी भर्ती के वर्दीधारी पदों पर सेवायोजन हेतु सेवामुक्त अग्निवीरों को क्षैतिज आरक्षण नियमावली – 2025 जारी कर दी है। सैन्य बहुल प्रदेश होने के कारण उत्तराखंड सरकार के इस निर्णय को मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। इसी नियमावली के जरिए अब सेवामुक्त हुए अग्निवीरों को विभिन्न विभागों के वर्दीधारी पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाएगा। इसमें पुलिस आरक्षी (नागरिक/पीएसी), उप निरीक्षक, प्...
मुख्यमंत्री धामी ने आईआईटी कानपुर के सहयोग से हेमवती नन्दन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में ‘‘साथी केंद्र’’ का शुभारम्भ किया   

मुख्यमंत्री धामी ने आईआईटी कानपुर के सहयोग से हेमवती नन्दन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में ‘‘साथी केंद्र’’ का शुभारम्भ किया  

Dehradun, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने आईआईटी कानपुर के सहयोग से हेमवती नन्दन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में ‘‘साथी केंद्र’’ का शुभारम्भ किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईआईटी कानपुर के सहयोग से हेमवती नन्दन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में ‘‘साथी केंद्र’’ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश का सामाजिक और आर्थिक विकास उसकी शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक स्तर पर सुधार लाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होंने कहा कि आज इस नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में भी सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्श...
वर्ष 2009 में गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे हवलदार विजय सिंह गुसाईं, भोपाल में डमी बम गिरने से हुआ था निधन      

वर्ष 2009 में गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे हवलदार विजय सिंह गुसाईं, भोपाल में डमी बम गिरने से हुआ था निधन    

उत्तराखंड
  वर्ष 2009 में गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे हवलदार विजय सिंह गुसाईं, भोपाल में डमी बम गिरने से हुआ था निधन     सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज बीते जून माह में भोपाल में ट्रेनिंग के दौरान हादसे से सात गढ़वाल राइफल के उत्तराखण्ड जनपद टिहरी के निवासी दिवंगत हवलदार विजय सिंह गुसाईं के परिवारजनों से उनके विलासपुर काण्डली आवास पहुंचकर भेंट की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिवंगत हवलदार के परिवारजनों को सांत्वना देते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार हमेशा सैनिकों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। गौरतलब है कि टिहरी निवासी हवलदार विजय सिंह गुसाईं वर्ष 2009 में गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। जून माह में भोपाल में ट्रेनिंग के दौरान लोहे का डमी बम सिर पर गिरने से उनकी मृत्यु हो गई थी। इस अवसर पर मां ...
सिर्फ कैमरे के लिए बयान? हकीकत ज़मीन पर नहीं दिखी! आरोप भारी, सच्चाई ज़ीरो – झूठ की राजनीति का पर्दाफाश!      

सिर्फ कैमरे के लिए बयान? हकीकत ज़मीन पर नहीं दिखी! आरोप भारी, सच्चाई ज़ीरो – झूठ की राजनीति का पर्दाफाश!    

उत्तराखंड
  सिर्फ कैमरे के लिए बयान? हकीकत ज़मीन पर नहीं दिखी! आरोप भारी, सच्चाई ज़ीरो – झूठ की राजनीति का पर्दाफाश!       विधायक, गदरपुर द्वारा सोशल मीडिया पर दिये गये बयान के सम्बन्ध में प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही व तथ्यात्मक स्थिति विधायक, गदरपुर अरविंद पांडे द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से तहसील गदरपुर एवं बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत नदी तल क्षेत्रों में 200 मीटर से 02 किमी तक चौड़ाई एवं 50 से 60 फीट गहरे गड्ढे कर अवैध खनन किये जाने का आरोप लगाया गया है। उक्त प्रकरण के दृष्टिगत दिनांक 30.08.2025 को राजस्व विभाग, चकबन्दी विभाग एवं भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम रत्नामड़ैया व केलाखेड़ा, तहसील बाजपुर, अंतर्गत बौर नदी व गडरी नदी तल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्न तथ्य सामने आये: बौर नदी तल में जल प्...
राज्य सरकार ‘मुख्यमंत्री खेल विकास निधि’, ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’, ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना’ तथा ‘खेल किट योजना’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का भी काम कर रही है।

राज्य सरकार ‘मुख्यमंत्री खेल विकास निधि’, ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’, ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना’ तथा ‘खेल किट योजना’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का भी काम कर रही है।

Dehradun, उत्तराखंड
  राज्य सरकार 'मुख्यमंत्री खेल विकास निधि', 'मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना', 'मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना' तथा 'खेल किट योजना' जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का भी काम कर रही है।   फ शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर बहुउद्देश्यी क्रीड़ा हाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025, समारोह को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल और खेल भावना समाज को ऊर्जा, अनुशासन और प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी स्टिक के जादू से पूरी दुनिया को भारत की खेल शक्ति से परिचित कराया। उन्होंने हिटलर तक को ये बता दिया कि देश भक्ति आखिर क्या होती है। उन्हीं के आदर्शों पर चलकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश भी एक वैश्विक खेल शक्त...
मसूरी में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले– रोपवे परियोजना पर्यटन को नई दिशा देगी और स्थानीय विकास को गति प्रदान करेगी      

मसूरी में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले– रोपवे परियोजना पर्यटन को नई दिशा देगी और स्थानीय विकास को गति प्रदान करेगी    

उत्तराखंड, Dehradun
  मसूरी में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बोले– रोपवे परियोजना पर्यटन को नई दिशा देगी और स्थानीय विकास को गति प्रदान करेगी   मसूरी नगर पालिका सभागार में आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में देहरादून-मसूरी रोपवे परियोजना को लेकर स्टैक होल्डरों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में परियोजना के प्रबंध निदेशक ने रोपवे निर्माण से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया और परियोजना की प्रगति साझा की। बैठक के दौरान भूमि संबंधी मुद्दों, वन स्वीकृति एवं निर्माण से जुड़े अन्य पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर स्टैक होल्डरों के सुझाव भी लिए गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोपवे मार्ग के अलाइमेंट का पुनः रिव्यू किया जाए और स्थानीय लोगों से एक बार फिर सुझाव लिए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आग्रह पर यह परियोजना स्वीकृत...
मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से पिथौरागढ़ जनपद के अंतर्गत 62 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया   

मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से पिथौरागढ़ जनपद के अंतर्गत 62 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया  

Dehradun, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से पिथौरागढ़ जनपद के अंतर्गत 62 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को वर्चुअल माध्यम से मोस्टामानू महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पिथौरागढ़ जनपद के अंतर्गत 62 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मोस्टामानू का मेला हमारी आस्था, विश्वास, और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह केवल एक धार्मिक या पारंपरिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है, जो कृषि और पशुपालन से जुड़े हमारे ग्रामीण जीवन की विशिष्टताओं को भी...
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया।   

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया।  

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया।     मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपने सख्त रुख को एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है। प्राधिकरण ने आज प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया। यह कार्रवाई उन लोगों के लिए स्पष्ट संदेश है, जो नियमों को ताक पर रखकर अवैध निर्माण कर रहे हैं। अभियान के तहत आकाश दीप भारद्वाज एवं अनीता वर्मा द्वारा किए गए अवैध व्यावसायिक निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इस दौरान सहायक अभियंता राजेन्द्र बहुगुणा, अवर अभियंता मुनेश राणा, विजय सिंह एवं सुपरवाइजर सहित एमडीडीए की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देश...
मंत्री जोशी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए   

मंत्री जोशी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए  

Dehradun, उत्तराखंड
मंत्री जोशी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा की। बैठक में कृषि मंत्री जोशी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने समीक्षा के दौरान कहा कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप समय पर सेब के कार्टन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में अस्थायी फल भंडारण केंद्र शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, आराकोट में कोल्ड स्टोरेज और नौगांव में मंडी निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने को कहा। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के 95 ब्लॉकों में अधिक से अधिक किसानों, स्वयं सहायता समूहों, पूर्व सैनिकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार स...
मुख्यमंत्री धामी ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों पर स्वदेशी नाम पटिकाएं अवश्य लगाएं, ताकि उपभोक्ताओं में स्वदेशी के प्रति विश्वास और गर्व की भावना उत्पन्न हो   

मुख्यमंत्री धामी ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों पर स्वदेशी नाम पटिकाएं अवश्य लगाएं, ताकि उपभोक्ताओं में स्वदेशी के प्रति विश्वास और गर्व की भावना उत्पन्न हो  

Dehradun, उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों पर स्वदेशी नाम पटिकाएं अवश्य लगाएं, ताकि उपभोक्ताओं में स्वदेशी के प्रति विश्वास और गर्व की भावना उत्पन्न हो   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के पलटन बाजार में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है।उन्होंने कहा कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे, तो देश की आर्थिक स्थिति और स्थानीय रोजगार दोनों को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्व...