Thursday, November 12News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार शिक्षकों और विद्यार्थियों के हितों को प्रमुखता देते हुए राज्य में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार शिक्षकों और विद्यार्थियों के हितों को प्रमुखता देते हुए राज्य में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है

Dehradun, Uncategorized, उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार शिक्षकों और विद्यार्थियों के हितों को प्रमुखता देते हुए राज्य में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कन्हैया लाल डीएवी महाविद्यालय, रुड़की में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक, समाज की चेतना को दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। जिस समाज में शिक्षक सुरक्षित, सम्मानित और संतुष्ट होता है, वही समाज प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते हुए उन्नति के शिखर को छूता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार शिक्षकों और विद्यार्थियों के हितों को प्रमुखता देते हुए राज्य में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हम शिक्षा व्य...
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सके

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सके

Uncategorized, उत्तराखंड
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सके     कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सुवाखोली में प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। शिविर में 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, लाभार्थियों को बेबी किट तथा किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए गए। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणो...
गरीब और जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर महापौर विकास शर्मा ने दी शीत लहर से राहत

गरीब और जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर महापौर विकास शर्मा ने दी शीत लहर से राहत

Dehradun, उत्तराखंड
  गरीब और जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर महापौर विकास शर्मा ने दी शीत लहर से राहत     रुद्रपुर । हाड़ कपा देने वाली शीत लहर और घने कोहरे के बीच शासन-प्रशासन की मुस्तैदी परखने के लिए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (दर्जा मंत्री) विनय रूहेला गुरुवार रात सड़कों पर उतरे। महापौर विकास शर्मा के साथ उन्होंने नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरों का गहन निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं की सघन जांच के बाद दर्जा मंत्री ने न केवल संतोष व्यक्त किया, बल्कि महापौर द्वारा किए जा रहे जनसेवा के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उनकी पीठ भी थपथपाई। निरीक्षण के दौरान दर्जा मंत्री विनय रूहेला ने रैन बसेरे में ठहरे हुए लोगों के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने बिस्तर की गुणवत्ता, पेयजल की उपलब्धता और सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल पूछे। साथ ही रैन बसेरा म...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कार्यशाला में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा-पूर्व तैयारी, प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कार्यशाला में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा-पूर्व तैयारी, प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगा

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कार्यशाला में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा-पूर्व तैयारी, प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), रुड़की में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं सहनशीलता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यशाला में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा-पूर्व तैयारी, प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श होगा। साथ ही, तकनीकी नवाचार, अनुसंधान सहयोग एवं साझेदारी को मजबूत बनाने की दिशा में ठोस रणनीतियां तैयार की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यशाला से प्राप्त सुझाव उत्तराखंड सहित संपूर्ण हिमालयी क्षेत्रों के लिए उपयोगी सि...
बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में एमडीडीए की इस परियोजना से क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी

बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में एमडीडीए की इस परियोजना से क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में एमडीडीए की इस परियोजना से क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी     देहरादून शहर के पश्चिमी और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात दी है। आईएसबीटी परियोजना के अंतर्गत विकसित मॉल में अत्याधुनिक मल्टीप्लैक्स का विधिवत संचालन शुरू कर दिया गया है। माइक्रोमल्टीप्लेक्स कंपनी का चयन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है और अब यहां बॉलीवुड व हॉलीवुड फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मल्टीप्लैक्स के शुरू होने से सुभाष नगर, ग्राफिक एरा–क्लेमेंट टाउन, मेहुवाला, माजरा, कारगी, बंजारावाला सहित आसपास के क्षेत्रों के मनोरंजन प्रेमियों को अब अपने घर के नजदीक ही आधुनिक सिनेमा अनुभव उपलब्ध हो सकेगा। एमडीडीए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत वि...
न्याय की दिशा में निर्णायक कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सुखवन्त सिंह प्रकरण में बड़ी कार्रवाई”

न्याय की दिशा में निर्णायक कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सुखवन्त सिंह प्रकरण में बड़ी कार्रवाई”

Dehradun, उत्तराखंड
  “न्याय की दिशा में निर्णायक कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सुखवन्त सिंह प्रकरण में बड़ी कार्रवाई”     जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी श्री सुखवन्त सिंह द्वारा दिनांक 10/11 जनवरी, 2026 की रात्रि काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किये जाने के प्रकरण में पुलिस मुख्यालय द्वारा निम्नलिखित निर्देश निर्गत किये गये हैं:- ▪️उक्त प्रकरण से सम्बन्धित अभियोगों की गहन विवेचना हेतु पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ श्री नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया गया है। SIT में पुलिस अधीक्षक चम्पावत- श्री अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर- सुश्री वन्दना वर्मा, निरीक्षक श्री दिवान सिंह बिष्ट, जनपद चम्पावत एवं उपनिरीक्षक श्री मनीष खत्री, जनपद चम्पावत को सम्मिलित किया गया है। ▪️ निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना...
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है

Uncategorized, उत्तराखंड
  मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है     सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड सब एरिया देहरादून में जीओसी मेजर जनरल एमपीएस गिल एवं डिप्टी जीओसी बिग्रेडियर आरएस थापा से भेंट कर उन्हें थल सेना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि थल सेना देश की सुरक्षा की मजबूत ढाल है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने हर परिस्थिति में देश की सीमाओं की रक्षा कर राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। मंत्री जोशी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड का सेना से गहरा नाता रहा है और राज्य के सैनिकों ने सदैव देश सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई है। राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लि...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार की संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रतीक है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार की संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रतीक है

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार की संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रतीक है   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम शासन और जनता के बीच सेतु बनकर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रहा है। संबंधित अधिकारियों ने जानकारी दी कि दिनांक 14 जनवरी 2026 तक प्रदेश के 13 जनपदों में आयोजित शिविरों के माध्यम से कुल 328 कैम्प लगाए गए, जिनमें 2 नए कैम्प आज आयोजित किए गए। इन शिविरों में अब तक 2,54,137 नागरिकों ने प्रतिभाग किया, जिनमें आज के दिन 2,730 नागरिकों की सहभागिता रही। *प्राप्त प्रार्थना पत्र एवं शिकायतें* संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इन शिविरों में कुल 26,814 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 26,722 प्रार्थना पत्र प...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 27 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शिता के साथ नौकरी मिली है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 27 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शिता के साथ नौकरी मिली है

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 27 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शिता के साथ नौकरी मिली है मकर संक्रांति के पर्व पर उत्तरकाशी में सुप्रसिद्ध माघ मेला (बाड़ाहाट कू थौलू) आज से शुरू हो गया है। पौराणिक माघ मेले का उद्घाटन बाड़ाहाट पट्टी के आराध्य कंडार देवता तथा बाड़ागड्डी क्षेत्र के हरि महाराज की डोली के सानिध्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया। जनपद के रामलीला मैदान में सप्ताह भर चलने वाला बाड़ाहाट का थौलू के नाम से प्रचलित यह पौराणिक मेला जनपद की विशिष्ट धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का संवाहक है। आज माघ मेला में भाग लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण लोक देवताओं की डोलियों और धार्मिक प्रतीकों के साथ उत्तरकाशी पहॅुंचे। भागीरथी नदी में पर्व स्नान करने के बाद कंडार देवता व हरि महाराज सहित अनेक देवडोलियों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने बाड़ा...
मुख्यमंत्री धामी ने लाल कोठी पहुंचकर उत्तरायणी मेले का फीता काटकर शुभारम्भ भी किया

मुख्यमंत्री धामी ने लाल कोठी पहुंचकर उत्तरायणी मेले का फीता काटकर शुभारम्भ भी किया

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने लाल कोठी पहुंचकर उत्तरायणी मेले का फीता काटकर शुभारम्भ भी किया   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मकर संक्रांति के अवसर पर ब्रह्मदेव मंदिर, लोहिया पुल, खटीमा पहुँचकर भगवान शिव एवं हनुमान जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की व प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व माननीय मुख्यमंत्री ने लाल कोठी पहुंचकर उत्तरायणी मेले का फीता काटकर शुभारम्भ भी किया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, राम सिंह जेठी, नवीन बोरा, महेंद्र सिंह दिगारी, मन्नू मेहर, पूरन जोशी, नरेंद्र सिंह, मनोहर पांडे आदि उपस्थित थे।...