Thursday, November 12News That Matters

उत्तराखंड

On each category you can set a Category template style, a Top post style (grids) and a module type for article listing. Also each top post style (grids) have 5 different look style. You can mix them to create a beautiful and unique category page.

धामी ने कहा – रोजगार, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से हो रहा विकास

धामी ने कहा – रोजगार, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से हो रहा विकास

उत्तराखंड
धामी ने कहा – रोजगार, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से हो रहा विकास मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के अंतर्गत 02 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने केदारपुरम स्थित ए.बी.सी. सेंटर में कैनालों के निर्माण एवं नगर निगम क्षेत्रांतर्गत 06 स्थानों पर पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया।   मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। आज हमारा देहरादून अपनी समृद्ध पहचान और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए आगे बढ़ रहा है। तेज विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति और पहचान को सहेजने के...
राज्य में पहली मिसाल—वकील के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कदम

राज्य में पहली मिसाल—वकील के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कदम

उत्तराखंड
राज्य में पहली मिसाल—वकील के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कदम देहरादून से एक बड़ा और अभूतपूर्व मामला सामने आया है, जहां जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है। यह मामला न्यायालय की अवमानना, अदालती कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न करने, अभद्र आचरण करने और आधारहीन आरोप लगाने से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, देहरादून में विभिन्न वादों की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा ने बार-बार न्यायालय की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न की। इस दौरान उन्होंने पीठासीन अधिकारी के प्रति अपमानजनक और असम्मानजनक टिप्पणियाँ कीं, जिससे न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुँची। न्यायालय ने इस आचरण को गंभीर Professional Misconduct मानते हुए अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के अंतर्गत उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई...
आपदा प्रबंधन से स्मार्ट पुलिसिंग तक, हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम—राष्ट्रपति पुलिस कलर : धामी

आपदा प्रबंधन से स्मार्ट पुलिसिंग तक, हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम—राष्ट्रपति पुलिस कलर : धामी

उत्तराखंड
आपदा प्रबंधन से स्मार्ट पुलिसिंग तक, हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम—राष्ट्रपति पुलिस कलर : धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर” (President’s Police Colour) से अलंकृत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राज्य के इतिहास का “स्वर्णिम और गौरवपूर्ण अध्याय” बताया है। सीएम कहा कि उत्तराखंड के लिए यह क्षण केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि गौरव, परंपरा और अदम्य सेवा भावना का जीवंत प्रमाण बनकर सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने यह जानकारी दी |     मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस को देश के उन चुनिंदा पुलिस बलों की श्रेणी में स्थापित करता है, जिन्हें उनकी विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सर्वोच्च राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई ...
सच सामने आया: माता-पिता ने सराहा अस्पताल, फर्जी खबर पर कानूनी शिकंजा 

सच सामने आया: माता-पिता ने सराहा अस्पताल, फर्जी खबर पर कानूनी शिकंजा 

उत्तराखंड
सच सामने आया: माता-पिता ने सराहा अस्पताल, फर्जी खबर पर कानूनी शिकंजा ‘राय शुमारी’ यूट्यूब चैनल की झूठी खबर की पोल पट्टी खुली श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर राय शुमारी यूट्यूब चैनल पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।   श्री महंत इन्दरेश अस्पताल राय शुमारी यूट्यूब/फेसबुक चैनल पर करेगा 5 करोड़ की मानहानि का दावा     बोली जनता सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए नवजात के ईलाज को बनाया मुद्दा ऐसे भ्रामक यूट्यूबरों से जनता को करनी चाहिए तौबा     आज बोलने लगा है उत्तराखंड सरकार को ऐसे युटुब फेसबुक चैनलों को करना चाहिए बैन, जो फर्जी और वायरल खबरों से माहौल खराब करते हैं     देहरादून। सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने की होड़ में एक बार फिर यूट्यूब पत्रकारिता पर कानून की आंच आ सकती है। भ्रामक समाचार ने कई सव...
मुख्यमंत्री धामी के फैसलों से मजबूत हुआ प्रदेशविकास और विश्वास दोनों बढ़े : अमित शाह

मुख्यमंत्री धामी के फैसलों से मजबूत हुआ प्रदेशविकास और विश्वास दोनों बढ़े : अमित शाह

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के फैसलों से मजबूत हुआ प्रदेशविकास और विश्वास दोनों बढ़े : अमित शाह       केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने संबोधन की शुरुआत उत्तराखंड राज्य आंदोलन से करते हुए कहा कि, उत्तराखंड के युवाओं को अपनी पहचान, संस्कृति बचाने के साथ ही अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा, लेकिन इसके लिए उन्हें रामपुर तिराहा कांड जैसी हिंसा का सामना करना पड़ा। इसके बाद केंद्र में भाजपा सरकार बनने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई ने उत्तराखंड के साथ ही झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों का निर्माण करने का निर्णय लिया, आज ये तीनों राज्य तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हैं। केंद्...
केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम में राज्य सरकार के ऐतिहासिक फैसलों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया

केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम में राज्य सरकार के ऐतिहासिक फैसलों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया

Dehradun, उत्तराखंड
केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम में राज्य सरकार के ऐतिहासिक फैसलों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया *नव नियुक्त आरक्षियों को मिले नियुक्ति पत्र* इस मौके पर गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिसमें से अमन सिंह, आकाश, अभय चौहान, अर्जुन नाथ गोस्वामी, योगेश नाथ ने मंच से नियुक्ति पत्र प्राप्त किए। *नागरिकता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए* आयोजन के दौरान पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आए 162 शरणार्थियों को भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इसमें पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित सि‌द्धपीठ हिंगलाज माता मंदिर के पुजारी परिवार से जुड़े श्री शैलेश, भट्टाग्राम, पाकिस्तान से आए श्री जसपाल कुमार, कराची, पाकिस्तान में महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न से तंग आकर भारत आने वाले श्रीमती दु...
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक निर्णयों और विकास कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से देखा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक निर्णयों और विकास कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से देखा।

Uncategorized, उत्तराखंड
  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक निर्णयों और विकास कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से देखा।   गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को बैरागी कैम्प में उत्तराखंड सरकार द्वारा नूनत न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी भारत सरकार द्वारा लागू किए गए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम —के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। यह प्रदर्शनी आम नागरिकों, अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों, अभियोजन अधिकारियों सहित सभी हितधारकों को आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली से अवगत कराने के लिए उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में न्याय संहिताओं की प्रमुख विशेषताओं को सरल, दृश्य एवं इंटरैक्टिव माध्यमों से प्रस...
 धामी सरकार के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए हरिद्वार आएंगे अमित शाह, डीएम सविन बंसल ने संबंधित विभागों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए

 धामी सरकार के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए हरिद्वार आएंगे अमित शाह, डीएम सविन बंसल ने संबंधित विभागों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए

Dehradun, उत्तराखंड
धामी सरकार के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए हरिद्वार आएंगे अमित शाह, डीएम सविन बंसल ने संबंधित विभागों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 07 मार्च को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे से एक दिन पूर्व देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने डोईवाला से लेकर हरिद्वार जनपद की सीमा तक सुरक्षा और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रायवाला स्थित होटल गॉडविन का भी दौरा किया, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अल्प विश्राम करने के साथ पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिलाधिकारी ...
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल का  नाम सोफिया, बुल्गारिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट सम्मेलन में हुआ गौरवान्वित

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल का  नाम सोफिया, बुल्गारिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट सम्मेलन में हुआ गौरवान्वित

Dehradun, उत्तराखंड
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल का  नाम सोफिया, बुल्गारिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट सम्मेलन में हुआ गौरवान्वित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. पल्लवी कौल ने सोफिया, बुल्गारिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट सम्मेलन में आमंत्रित व्याख्यान दिया। उनका व्याख्यान सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में कार्यरत महिलाओं के रिटेंशन और प्रोफेशनल प्रोग्रेशन पर केंद्रित था, जिसे यूरोप के विभिन्न देशों से आए विशेषज्ञों ने अत्यंत सराहा और इस विषय पर सार्थक चर्चा हुई। अपने विद्वत्तापूर्ण प्रस्तुतीकरण और आत्मविश्वासपूर्ण प्रतिनिधित्व के माध्यम से उन्होंने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन सहित उत्तराखंड व देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। यह हमारे संस्थान के लिए गर्व का विषय है कि हमारा नाम सर्जिकल ऑन्कोल...
मुख्यमंत्री धामी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया

मुख्यमंत्री धामी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार स्थित बैरागी कैंप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का उत्तराखण्ड आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता तथा यातायात प्रबंधन सह...