Monday, September 7News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि माध्यमों से बिक्री के लिए आवश्यक सुविधाएं और प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाए      

मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि माध्यमों से बिक्री के लिए आवश्यक सुविधाएं और प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाए  

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि माध्यमों से बिक्री के लिए आवश्यक सुविधाएं और प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाए         मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के प्रत्येक विकासखण्ड से एक-एक गांव का चयन कर उसे कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाए, ताकि स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा सके।   मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, जलवायु, भूमि की गुणवत्ता और स्थानीय आवश्यकताओं का अध्ययन करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि किस क्षेत्र में कौन-से ...
श्रीमंहत देवेन्द्र दास जी महाराज के सेवा और शिक्षा के संकल्प को एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणामों से किया साकार

श्रीमंहत देवेन्द्र दास जी महाराज के सेवा और शिक्षा के संकल्प को एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणामों से किया साकार

उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
  श्रीमंहत देवेन्द्र दास जी महाराज के सेवा और शिक्षा के संकल्प को एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणामों से किया साकार     श्री गुरू राम राय एजुकेशन मिशन के स्कूलों के होनहार और मेधावी छात्रों ने एक बार फिर मिशन के संकल्प और उद्देश्य को फलीभूत किया हैं। मिशन के नौनिहालों ने शिक्षा के फलक पर सितारों जैसी चमक बिखेरी है। श्री महाराज जी के आशीर्वाद से संचालित इन स्कूलों में प्रतिभाओं में निरंतर निखार आ रहा है। आम आदमी के लिए सुगम शिक्षा उपलब्ध करा कर जहां मिशन ने अपने सेवा के संकल्प को पूरे उत्तर भारत में प्रतिपादित किया है वहीं इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए सभी को अचंभित कर दिया है। मिशन के स्कूलों से शिक्षा प्राप्त मेधावी छात्र-छात्राएं चारों तरफ अपनी आभा बिखेर रहें है।   श्री गुरू राम र...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर, सोमेश, अनोखी राठी और चित्रा समेत एसजीआरआर स्कूलों के मेधावियों छात्रों ने शिक्षा जगत में बिखेरी चमक

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर, सोमेश, अनोखी राठी और चित्रा समेत एसजीआरआर स्कूलों के मेधावियों छात्रों ने शिक्षा जगत में बिखेरी चमक

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर, सोमेश, अनोखी राठी और चित्रा समेत एसजीआरआर स्कूलों के मेधावियों छात्रों ने शिक्षा जगत में बिखेरी चमक   एस0जी0आर0आर0 एजुकेशन मिशन के छात्र-छात्राओं ने किया प्रशंसनीय प्रदर्शन श्री गुरू राम राय एजुकेशन मिशन के स्कूलों के होनहार और मेधावी छात्रों ने एक बार फिर मिशन के संकल्प और उद्देश्य को फलीभूत किया हैं। मिशन के नौनिहालों ने शिक्षा के फलक पर सितारों जैसी चमक बिखेरी है। श्री महाराज जी के आशीर्वाद से संचालित इन स्कूलों में प्रतिभाओं में निरंतर निखार आ रहा है। आम आदमी के लिए सुगम शिक्षा उपलब्ध करा कर जहां मिशन ने अपने सेवा के संकल्प को पूरे उत्तर भारत में प्रतिपादित किया है वहीं इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए सभी को अचंभित कर दिया है। मिशन के स्कूलों से शिक्षा प्राप्त मेधावी छात्र-छा...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर सेवा, संस्कार और सांस्कृतिक विविधता का भव्य उत्सव लैंप लाइटिंग सेरेमनी, फैशन शो और प्रादेशिक प्रस्तुतियों में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर सेवा, संस्कार और सांस्कृतिक विविधता का भव्य उत्सव लैंप लाइटिंग सेरेमनी, फैशन शो और प्रादेशिक प्रस्तुतियों में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर सेवा, संस्कार और सांस्कृतिक विविधता का भव्य उत्सव लैंप लाइटिंग सेरेमनी, फैशन शो और प्रादेशिक प्रस्तुतियों में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग       श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम ऽ फेशन शो मे संजना प्रथम, भावना व मुस्कान द्वितीय और आरोही तृतीय स्थान पर रहीं ऽ कला संस्कृति में उत्तराखण्ड प्रथम, तिब्बत द्वितीय और मणिपुर व बिहार को तीसरा स्थान देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस 12 मई को उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सेवा और मानवता के प्रति अपने समर्पण को दोहराया। मं...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री धामी ने दी नई ऊंचाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री धामी ने दी नई ऊंचाई

Uncategorized, उत्तराखंड
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री धामी ने दी नई ऊंचाई         देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस वर्ष नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। 25 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या 12 लाख 60 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। 22 दिनों में ही 05 लाख 23 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम में शीश नवा चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र की यात्रा होने से प्रदेश सरकार यहां मौसम के मिजाज पर भी पूरी नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री धामी ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम प्रतिकूल होने पर हर एक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए।   चारों धामों में आस्था और विश्वास का जब...
एक अधिकारी, एक वाहन: मुख्यमंत्री धामी ने परिवहन विभाग को सार्वजनिक बस सेवाओं की क्षमता बढ़ाने, सरकारी कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन के लिए प्रेरित करने और अधिकारियों के लिए “एक दिन-एक वाहन” व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए

एक अधिकारी, एक वाहन: मुख्यमंत्री धामी ने परिवहन विभाग को सार्वजनिक बस सेवाओं की क्षमता बढ़ाने, सरकारी कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन के लिए प्रेरित करने और अधिकारियों के लिए “एक दिन-एक वाहन” व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए

Uncategorized
    एक अधिकारी, एक वाहन: मुख्यमंत्री धामी ने परिवहन विभाग को सार्वजनिक बस सेवाओं की क्षमता बढ़ाने, सरकारी कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन के लिए प्रेरित करने और अधिकारियों के लिए “एक दिन-एक वाहन” व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए     बुधवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रीमंडल की बैठक में, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड महामारी के बाद, रूस - यूक्रेन संघर्ष और वर्तमान में जारी पश्चिम एशिया के संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला विशेष तौर पर ईंधन, खाद्य पदार्थ और उर्वरकों पर दबाव बढ़ा है। इस वैश्विक संकट के कारण भारत भी बढती ईंधन लागत, आयात निर्भरता और आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर सेवा, समर्पण और संस्कृति का भव्य संगम

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर सेवा, समर्पण और संस्कृति का भव्य संगम

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर सेवा, समर्पण और संस्कृति का भव्य संगम देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ नर्सिंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस 12 मई को उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सेवा और मानवता के प्रति अपने समर्पण को दोहराया। मंगलवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखण्ड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल की कुलसचिव डाॅ मनीषा ध्यानी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डाॅ) के प्रतापन, प्रो. डाॅ मालविका कांडपाल, प्रो. डाॅ ओम नारायण त्रिपाठी, डॉ. कीर्ति सिंह एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग की डीन प्रो. डॉ. जी. रामालक्ष्मी ने महान नर्स फ्लोरेंस...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्व सैनिकों हेतु 25 लाख रुपए मूल्य की स्थायी सम्पत्ति की खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी में 25 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जा रही है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्व सैनिकों हेतु 25 लाख रुपए मूल्य की स्थायी सम्पत्ति की खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी में 25 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जा रही है

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्व सैनिकों हेतु 25 लाख रुपए मूल्य की स्थायी सम्पत्ति की खरीद पर स्टाम्प ड्यूटी में 25 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जा रही है     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट, देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं सेना के शौर्य के कारण आतंकवाद के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। मुख्यमंत्री ने सेना के साहस और शौर्य के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सेना के साहस, समर्पण और त्याग के कारण दुश्मन कभी भी भारत की ओर आँख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता।   मुख्यमंत्री ने कहा ऑपरेशन सिंदूर, आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देत...
स्थानीय उत्पाद खरीदना ही सच्ची राष्ट्रसेवा,ऊर्जा बचत से आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बल : मुख्यमंत्री धामी

स्थानीय उत्पाद खरीदना ही सच्ची राष्ट्रसेवा,ऊर्जा बचत से आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बल : मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
स्थानीय उत्पाद खरीदना ही सच्ची राष्ट्रसेवा,ऊर्जा बचत से आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बल : मुख्यमंत्री धामी         मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत के लिए नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम सभी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अनावश्यक विदेश यात्रा को टालना, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देना, पेट्रोल डीजल की खपत कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना, ऊर्जा की बचत करना, एक साल के लिए स्वर्ण आभूषणों की खरीद से बचना, खेती में रासायनिक उर्वरक की बजाय प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करना और खाद...
धामी के कामकाज से खुश भाजपा आलाकमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई खास मुलाकात, 2027 में धामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव , अध्यक्ष पहले ही कर चुके हैं ऐलान 

धामी के कामकाज से खुश भाजपा आलाकमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई खास मुलाकात, 2027 में धामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव , अध्यक्ष पहले ही कर चुके हैं ऐलान 

Uncategorized
    धामी के कामकाज से खुश भाजपा आलाकमान, राष्ट्रीय अध्यक्ष से हुई खास मुलाकात, 2027 में धामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव , अध्यक्ष पहले ही कर चुके हैं ऐलान       पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने के बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। सीएम धामी ने भाजपा अध्यक्ष को उत्तराखंड का शहद भेंट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि बैठक के दौरान राज्य के संगठनात्मक विषयों और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही भाजपा अध्यक्ष से मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। सीएम धामी के साथ इस दौरान भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्...