Sunday, September 6News That Matters

Author: admin

मोदी सरकार के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय : धामी

मोदी सरकार के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय : धामी

Dehradun, उत्तराखंड, रिपब्लिक स्पेशल
मोदी सरकार के 12 वर्ष : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय : धामी       मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कालखंड जनकल्याण, सुशासन, सेवा, गरीब कल्याण और जन-जन के उत्थान को समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक देवभूमिवासी की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आगामी 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्...
लोहाघाट: पाटी नगर पंचायत में कांग्रेस को झटका, विजयी नारायण लाल ने धामी को बताया अपना मार्गदर्शक

लोहाघाट: पाटी नगर पंचायत में कांग्रेस को झटका, विजयी नारायण लाल ने धामी को बताया अपना मार्गदर्शक

Uncategorized
    लोहाघाट: पाटी नगर पंचायत में कांग्रेस को झटका, विजयी नारायण लाल ने धामी को बताया अपना मार्गदर्शक     *लोहाघाट।* नगर पंचायत पाटी के चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने अपनी जीत को जनता का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि उनका राजनीतिक और वैचारिक जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी से रहा है और आगे भी बना रहेगा। जीत के बाद समर्थकों के बीच उत्साह से लबरेज नारायण लाल ने "मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद" के नारे लगाए और कहा कि वह पहले भी धामी जी के सेवक थे और भविष्य में भी उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।   नारायण लाल ने कहा कि किसी कारणवश उन्हें भाजपा का टिकट नहीं मिल पाया, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। जनता ने उन पर भरोसा जताया और भारी समर्थन देकर विजय दिलाई। उन्हो...
भू-माफियाओं के हमले से भड़की संगत, दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम

भू-माफियाओं के हमले से भड़की संगत, दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम

Uncategorized
भू-माफियाओं के हमले से भड़की संगत, दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम       दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर भू-माफिया नितिन मनेरिया व अन्य भू-माफियाओं ने की पत्थरबाजी ऽ संगतों ने भू-माफिया नितिन मनेरिया को पकड़कर पुलिस प्रशासन के हवाले किया ऽ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की, कोर्ट के स्टे के बावजूद कब्जे और प्लॉटिंग हो रही थी ऽ दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की भूमि पर भू-माफियाओं के कब्जे से मोथरोवाला में तनाव ऽ संगतों ने कहा एक इंच जमीन पर भी नहीं होने देंगे कब्जा देहरादून। राजधानी देहरादून में भू-माफियाओं के बढ़ते नेटवर्क और जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर एक बार फिर गंभीर मामला सामने आया है। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की मोथरोवाला स्थित लगभग पांच बीघा भूमि को लेकर बुधवार को तनावपूर्ण स्थिति ...
लोहाघाट की पाटी में कांग्रेस हारी, लेकिन निशाने पर धामी; क्या हार छिपाने की हो रही कोशिश?”

लोहाघाट की पाटी में कांग्रेस हारी, लेकिन निशाने पर धामी; क्या हार छिपाने की हो रही कोशिश?”

Uncategorized
  "लोहाघाट की पाटी में कांग्रेस हारी, लेकिन निशाने पर धामी; क्या हार छिपाने की हो रही कोशिश?"     चंपावत जिले की नवगठित पाटी नगर पंचायत के चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक भ्रम फैलाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। कुछ विपक्षी समर्थक और सोशल मीडिया हैंडल इस परिणाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हार बताने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि जमीनी और राजनीतिक वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि पाटी नगर पंचायत लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है, जहां वर्तमान में कांग्रेस का विधायक है। ऐसे में यदि किसी राजनीतिक दल की प्रतिष्ठा इस चुनाव परिणाम से प्रभावित हुई है तो वह कांग्रेस है, क्योंकि क्षेत्र उसका प्रतिनिधित्व करता है। चुनाव परिणाम में कांग्रेस का प्रदर्शन इतना कमजोर रहा कि पार्टी का उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सका, जबकि मुका...
भाजपा के पक्ष में एकजुट दिखी जनता, मंत्री सुबोध उनियाल के क्षेत्र में मिला प्रचंड समर्थन

भाजपा के पक्ष में एकजुट दिखी जनता, मंत्री सुबोध उनियाल के क्षेत्र में मिला प्रचंड समर्थन

Uncategorized
भाजपा के पक्ष में एकजुट दिखी जनता, मंत्री सुबोध उनियाल के क्षेत्र में मिला प्रचंड समर्थन हाल ही में संपन्न नगर निकाय चुनाव के नतीजों ने भाजपा के लिए मिश्रित तस्वीर पेश की है। एक ओर जहां चंपावत जिले के पाटी और ऊधमसिंह नगर क्षेत्र के गढ़ीनेगी नगर निकायों में पार्टी को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी, वहीं नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र ने भाजपा के लिए बड़ी राहत का काम किया है। नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में भाजपा ने अध्यक्ष पद सहित मजबूत बोर्ड जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा। चुनाव परिणामों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नरेंद्रनगर ने ऐसे समय में भाजपा को मजबूती प्रदान की, जब अन्य निकायों के नतीजों ने पार्टी को कुछ हद तक निराश किया। *राजनीतिक विश्लेषकों* का मानना है कि नरेंद्रनगर में संगठन की मजबूत पकड़, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के बीच विकास कार्यों की स्वीकार्यता का...
गुरु स्मरण और सेवा का संगम: श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर 101 यूनिट रक्तदान

गुरु स्मरण और सेवा का संगम: श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर 101 यूनिट रक्तदान

Uncategorized
गुरु स्मरण और सेवा का संगम: श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर 101 यूनिट रक्तदान     परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन ऽ संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित ऽ परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सागर ऽ संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित देहरादून। परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस (10 जून) के पावन अवसर पर श्री दरबार साहिब में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री दरबार साहिब के पूजनीय सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री झण्डे जी पर विशेष पूजा-अर्चना कर समस्त मानव जाति क...
प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व विकसित भारत के संकल्प को दे रहा नई गति : धामी

प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व विकसित भारत के संकल्प को दे रहा नई गति : धामी

Uncategorized
प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व विकसित भारत के संकल्प को दे रहा नई गति : धामी     भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) कॉन्क्लेव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जावान एवं प्रेरणादायी संबोधन को सुना। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाने की नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए की इस महत्वपूर्ण बैठक में 35 दलों के 75 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की तथा सभी सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अपन...
सेवा दिवस के रूप में संगतों ने किया 100 यूनिट रक्तदान

सेवा दिवस के रूप में संगतों ने किया 100 यूनिट रक्तदान

Uncategorized
सेवा दिवस के रूप में संगतों ने किया 100 यूनिट रक्तदान   परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस (10 जून) के पावन अवसर पर श्री दरबार साहिब में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री दरबार साहिब के पूजनी श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी ने श्री झण्डे जी पर विशेष पूजा-अर्चना कर समस्त मानव जाति के कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की और अपने गुरु परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज को याद किया। देश-विदेश से पहुंची हजारों संगतों ने अपने पूज्य गुरु महाराज को याद करते हुए श्री दरबार साहिब में मत्था टेका तथा उनके बताए सेवा, समर्पण और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। महानिर्वाण दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए श्री दरबार साहिब परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संगतों ने ...
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, धामी ने गिनाईं उत्तराखंड को मिली ऐतिहासिक सौगाते

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, धामी ने गिनाईं उत्तराखंड को मिली ऐतिहासिक सौगाते

उत्तराखंड
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण, धामी ने गिनाईं उत्तराखंड को मिली ऐतिहासिक सौगाते प्रधानमंत्री जी को पत्र   श्रद्धेय प्रधानमंत्री जी, सादर प्रणाम।   प्रधानमंत्री के रूप में आपके सफल नेतृत्व के बारह वर्ष पूर्ण होने तथा स्वतंत्र भारत के इतिहास में सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के इस ऐतिहासिक अवसर पर देवभूमि उत्तराखण्ड की समस्त जनता की ओर से मैं, आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ। यह केवल बारह वर्षों का कालखंड नहीं है, बल्कि भारत के पुनर्जागरण, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक पुनर्स्थापना, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के अभूतपूर्व उत्कर्ष का एक स्वर्णिम अध्याय है। आपके दूरदर्शी, निर्णायक और जनोन्मुखी नेतृत्व में भारत ने विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याण के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक उपलब्धियाँ अर्जित ...
प्रधानमंत्री मोदी के गौरवपूर्ण 12 वर्ष, धामी ने कहा—आपका यशगान सदैव अमर रहेगा

प्रधानमंत्री मोदी के गौरवपूर्ण 12 वर्ष, धामी ने कहा—आपका यशगान सदैव अमर रहेगा

Uncategorized
    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवपूर्ण 12 वर्ष, धामी ने कहा—आपका यशगान सदैव अमर रहेगा         *"प्रधानमंत्री के रूप में आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के गौरवपूर्ण बारह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की ओर से शुभकामना-पत्र"*   *प्रधानमंत्री जी को पत्र*   श्रद्धेय प्रधानमंत्री जी, सादर प्रणाम।   प्रधानमंत्री के रूप में आपके सफल नेतृत्व के बारह वर्ष पूर्ण होने तथा स्वतंत्र भारत के इतिहास में सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के इस ऐतिहासिक अवसर पर देवभूमि उत्तराखण्ड की समस्त जनता की ओर से मैं, आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ। यह केवल बारह वर्षों का कालखंड नहीं है, बल्कि भारत के पुनर्जागरण, आत्मविश्वास, सांस्कृति...