Sunday, September 6News That Matters

Author: admin

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को तय समय में पूरा किया जाए: मुख्यमंत्री धामी

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को तय समय में पूरा किया जाए: मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को तय समय में पूरा किया जाए: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर राज्य में रेलवे अवसंरचना के विस्तार, गतिमान रेल परियोजनाओं तथा भविष्य की रेलवे आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में रेलवे कनेक्टिविटी का सुदृढ़ीकरण राज्य के समग्र विकास, पर्यटन, तीर्थाटन, निवेश और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को राज्य की महत्वाकांक्षी एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए इसके कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना चारधाम यात्रा विशेषकर श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम आने व...
नई योग नीति से योग प्रशिक्षकों और वेलनेस क्षेत्र में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री धामी

नई योग नीति से योग प्रशिक्षकों और वेलनेस क्षेत्र में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री धामी

Uncategorized
नई योग नीति से योग प्रशिक्षकों और वेलनेस क्षेत्र में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन, देहरादून में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और योग को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त अभियान है। यह कार्यक्रम योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की तपस्थली रही है। यहां की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और प्राकृतिक वातावरण मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवन का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शरीर, म...
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के आशीर्वाद से विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर, सुमीर ज्ञवाली ने जीते स्वर्ण और कांस्य पदक

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के आशीर्वाद से विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर, सुमीर ज्ञवाली ने जीते स्वर्ण और कांस्य पदक

Uncategorized
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के आशीर्वाद से विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर, सुमीर ज्ञवाली ने जीते स्वर्ण और कांस्य पदक         देहरादून। योग की धरती भारत ने एक बार फिर विश्व मंच पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026, अहमदाबाद में भारत की शानदार सफलता के पीछे उत्तराखण्ड के श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के युवा योगासन खिलाड़ी सुमीर ज्ञवाली का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के प्रतिभाशाली छात्र सुमीर ज्ञवाली ने भारतीय योगासन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडंेट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुमीर ज्ञवाली को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवम् शुभ...
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की पहल से एसजीआरआर के स्नातक छात्रों को मिलेगी पीजी पाठ्यक्रमों में विशेष फीस रियायत

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की पहल से एसजीआरआर के स्नातक छात्रों को मिलेगी पीजी पाठ्यक्रमों में विशेष फीस रियायत

Uncategorized
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की पहल से एसजीआरआर के स्नातक छात्रों को मिलेगी पीजी पाठ्यक्रमों में विशेष फीस रियायत         देहरादून। श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज के छात्रों ने प्रतिष्ठित ईट राइट यूथ हैकथॉन में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की प्रतिभा, परिश्रम और संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, विज्ञान प्रतियोगिताओं, एन.सी.सी., एन.एस.एस. तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यक्रमों मे...
धामी कैबिनेट का फैसला: एम्ब्रियो ट्रांसफर तकनीक से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु गौवंश आधारित पायलट परियोजना को मंजूरी

धामी कैबिनेट का फैसला: एम्ब्रियो ट्रांसफर तकनीक से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु गौवंश आधारित पायलट परियोजना को मंजूरी

Uncategorized
धामी कैबिनेट का फैसला: एम्ब्रियो ट्रांसफर तकनीक से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु गौवंश आधारित पायलट परियोजना को मंजूरी धामी मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को कुल 12 प्रस्ताव आए। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई।   कैबिनेट ने उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता, पाठ्यक्रम निर्धारण और परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं में संशोधन किए जाएंगे। वहीं, उपनल कर्मचारियों के लिए समान कार्य-समान वेतन की ...
मुख्यमंत्री धामी के आग्रह पर देवभूमि को मिली हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन की सौगात

मुख्यमंत्री धामी के आग्रह पर देवभूमि को मिली हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन की सौगात

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के आग्रह पर देवभूमि को मिली हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन की सौगात   मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) का सपना सच होने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से, उत्तराखण्ड, यूपी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के बीच आरआरटीएस ट्रेन के मौजूदा नेटवर्क को मेरठ से ऋषिकेश तक विस्तार देने पर सहमति बन गई है। परियोजना की डीपीआर के लिए जल्द सर्वे होने जा रहा है।   इसी वर्ष फरवरी माह में दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। इस हाईस्पीड ट्रेन को मोदीपुरम से ऋषिकेश तक विस्तार देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रयासरत रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पिछले दिनों प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन मॉडल को मजबूत कर रहीं विधायक आशा नौटियाल, जनसमस्याओं के समाधान में दिखी तत्परता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन मॉडल को मजबूत कर रहीं विधायक आशा नौटियाल, जनसमस्याओं के समाधान में दिखी तत्परता

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन मॉडल को मजबूत कर रहीं विधायक आशा नौटियाल, जनसमस्याओं के समाधान में दिखी तत्परता जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड ऊखीमठ सभागार में आयोजित "जन-जन की सरकार, जन के द्वार" कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं और मांगें स्थानीय विधायक के समक्ष रखीं। कार्यक्रम के दौरान कुल 82 शिकायतें एवं जनसमस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 70 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस ...
अमित शाह की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय, किशाऊ परियोजना जल्द पहुंचेगी केंद्रीय कैबिनेट में

अमित शाह की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय, किशाऊ परियोजना जल्द पहुंचेगी केंद्रीय कैबिनेट में

Uncategorized
अमित शाह की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय, किशाऊ परियोजना जल्द पहुंचेगी केंद्रीय कैबिनेट में         केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राष्ट्र व् जनहित के मुद्दों पर ‘संवाद से समाधान’ को चरितार्थ कर कई वर्षों से लंबित महत्वपूर्ण मसलों पर सहमति बनाने का काम कर रही गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में हुई बैठक में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान “किशाऊ बहु-उद्देशीय परियोजना” के क्रियान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) के लिए सहमत हुए   MoU होने के बाद किशाऊ परियोजना को अनुमोदन के लिए केन्द्रीय मंत्र...
ब्रेस्ट सर्जरी में बड़ी सफलता: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने चार घंटे की जटिल सर्जरी से बचाई मरीज की जिंदगी

ब्रेस्ट सर्जरी में बड़ी सफलता: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने चार घंटे की जटिल सर्जरी से बचाई मरीज की जिंदगी

उत्तराखंड
    ब्रेस्ट सर्जरी में बड़ी सफलता: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने चार घंटे की जटिल सर्जरी से बचाई मरीज की जिंदगी   देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्रेस्ट सर्जन की कड़ी मेहनत रंग लाई। स्तन में होने वाली छोटी सी गांठ को नजरअंदाज करना किस तरह गंभीर समस्या का रूप ले सकता है, इसका एक अनोखा उदाहरण श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में देखने को मिला। अस्पताल के ब्रेस्ट सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. नीलकमल कुमार और उनकी टीम ने 35 वर्षीय महिला के स्तन से 12.5 किलोग्राम वजन का फुटबॉल के आकार का विशाल फायलोड्स ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर मरीज़ को नया जीवन दिया है। विशेष बात यह रही कि करीब चार घंटे तक चले इस जटिल ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने स्तन के उभार को सुरक्षित रखते हुए ट्यूमर को बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ है और ...
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव बनाने की घोषणा

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद को ₹110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास एवं 5 योजनाओं का लोकार्पण किया।   मुख्यमंत्री ने श्रीनगर रोड स्थित जिला विज्ञान संग्रहालय का विधिवत लोकार्पण किया तथा संग्रहालय में विकसित की गयी विज्ञान आधारित गतिविधियों और प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए...