Sunday, November 29News That Matters

Author: admin

नशे के खिलाफ धामी की हुंकार, बोले—पंजाब की युवा शक्ति को नशे के दलदल में नहीं जाने देंगे

नशे के खिलाफ धामी की हुंकार, बोले—पंजाब की युवा शक्ति को नशे के दलदल में नहीं जाने देंगे

उत्तराखंड
नशे के खिलाफ धामी की हुंकार, बोले—पंजाब की युवा शक्ति को नशे के दलदल में नहीं जाने देंगेयुवा, बचाएं भविष्य होशियारपुर/मुकेरियां, 26 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के अंतर्गत पंजाब में अपनी तीसरी जनसभा के रूप में होशियारपुर ग्रामीण के मुकेरियां (नंगला बिहाल) में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक दल या सरकार की नहीं, बल्कि पंजाब की युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने की लड़ाई है। ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का उद्देश्य नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाकर इसे व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। यह यात्रा राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों तक पहुंचने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता से नशे पर अ...
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक स्वर में गूंजी पुकार कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक स्वर में गूंजी पुकार कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

Uncategorized
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक स्वर में गूंजी पुकार कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी   देहरादून। कैंसर के खिलाफ जंग में जागरूकता को सबसे प्रभावी हथियार बताते हुए शुक्रवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में “कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी” का संदेश गूंजा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित ब्लड कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में चिकित्सकों ने ब्लड कैंसर के लक्षण, समय पर जांच, आधुनिक उपचार, बचाव एवं रोकथाम के साथ ही कैंसर से जुड़े भय को दूर करने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में शबीना एवम् शोएब ने संयक्त रूप से प्रथम, प्रतिभा नौटियाल ने द्वितीय और रश्मि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में कल्पना अव्वल रही, वैश...
दूरस्थ और दुर्गम गांवों को सड़क से जोड़ने में जुटी धामी सरकार, पीएमजीएसवाई-4 के पहले चरण में 309 गांवों को मिलेगा लाभ

दूरस्थ और दुर्गम गांवों को सड़क से जोड़ने में जुटी धामी सरकार, पीएमजीएसवाई-4 के पहले चरण में 309 गांवों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड, Dehradun, रिपब्लिक स्पेशल
दूरस्थ और दुर्गम गांवों को सड़क से जोड़ने में जुटी धामी सरकार, पीएमजीएसवाई-4 के पहले चरण में 309 गांवों को मिलेगा लाभ देहरादून। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने उत्तराखण्ड के दूरस्थ और दुर्गम पहाड़ी इलाकों की जिंदगी को नई रफ्तार दी है। बेहद कठिन भौगोलिक परिस्थितियों से घिरे गांवों में सड़क पहुंचने से स्थानीय लोगों की राह आसान हुई है। योजना अपने चौथे चरण में प्रवेश कर चुकी है। तीन चरणों में ₹11595 करोड़ की लागत से 21915 किमी लंबाई की 2826 सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है। इन सड़कों के बनने से 1860 गांव लाभान्वित हुए हैं।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम गांवों को मुख्य धारा से जोड़ने पर खास फोकस है। सड़क के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से अधिक से अधिक गांवों को लाभान्वित करने पर जोर दिया गया है। इसके...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा में विकास को रफ्तार, ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा में विकास को रफ्तार, ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा में विकास को रफ्तार, ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें प्रमुख रूप से ₹34.44 करोड़ की लागत से राज्य मार्ग-70 के सत्रहमील से नानकसागर प्रभाग तक 13.60 किमी मार्ग के उच्चीकरण का कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा गौशाला के भविष्य में आवश्यकता के अनुसार विस्तार की घोषणा करते हुए कहा कि इससे अधिक से अधिक निराश्रित गोवंश को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आश्रय उपलब्ध कराया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गौशाला निराश्रित गोवंश के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्...
योग प्रतिभाओं को मंच दे रहा एसजीआरआर विश्वविद्यालय, मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप में विद्यार्थियों ने जीते दो स्वर्ण पदक

योग प्रतिभाओं को मंच दे रहा एसजीआरआर विश्वविद्यालय, मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप में विद्यार्थियों ने जीते दो स्वर्ण पदक

Uncategorized
योग प्रतिभाओं को मंच दे रहा एसजीआरआर विश्वविद्यालय, मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप में विद्यार्थियों ने जीते दो स्वर्ण पदक   देहरादून। मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026 में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।   प्रतियोगिता के 19–25 वर्ष बालिका वर्ग के आर्टिस्टिक पेयर में साक्षी सती और अमीषा चैहान की जोड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। साक्षी सती एम.एससी. योगिक साइंस तृतीय सेमेस्टर तथा अमीषा चैहान बी.एससी. योगिक साइंस प्रथम सेमेस्टर की छात्रा हैं।   इसी वर्ग के आर्टिस्टिक सिंगल में एसजीआरआर विश्वविद्यालय की देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।   प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के अन्य विद...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने घर पहुंचकर लवप्रीत को सौंपा टैब, चेहरे पर खिली खुशी

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने घर पहुंचकर लवप्रीत को सौंपा टैब, चेहरे पर खिली खुशी

उत्तराखंड
  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने घर पहुंचकर लवप्रीत को सौंपा टैब, चेहरे पर खिली खुशी   किसी विद्यार्थी के सपने को पंख देने के लिए हमेशा बड़े संसाधनों की जरूरत नहीं होती, कई बार एक संवेदनशील सोच और किसी की जरूरत को समझने की भावना भी बड़ा बदलाव ला सकती है। ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार की छात्रा लवप्रीत कौर ने जब अपनी जरूरत से पहले जरूरतमंद विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की बात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सामने रखी, तो उसकी यह संवेदनशील सोच मुख्यमंत्री के मन को छू गई। लवप्रीत ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह विषय रखा था कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए आवश्यक डिजिटल संसाधन उपलब्ध होने चाहिए, ताकि संसाधनों के अभाव में उनकी पढ़ाई प...
नैनो गाय बनी SGRR विश्वविद्यालय के शोध का नया केंद्र, कम चारे में गोपालन की संभावनाएं होंगी परखी

नैनो गाय बनी SGRR विश्वविद्यालय के शोध का नया केंद्र, कम चारे में गोपालन की संभावनाएं होंगी परखी

Dehradun
नैनो गाय बनी SGRR विश्वविद्यालय के शोध का नया केंद्र, कम चारे में गोपालन की संभावनाएं होंगी परखी   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आंध्र प्रदेश की रमन्यापेट नादीपथी नैनो गाय की एक जोड़ी पहुंची है। नैनो गाय की यह प्रजाति दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की गाय है। देहरादून में पहली बार इस प्रकार की गाय का वैज्ञानिक तरीके से पालन-पोषण और अध्ययन किया जा रहा है। देहरादून में पहला बार नैनो गाय को देखकर पशु प्रेमियों के चेहरे खिल उठे। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक, फैकल्टी, रिसर्च स्कॉलर्स और पशु चिकित्सक नैनो गाय के स्वास्थ्य, पोषण, प्रजनन, दूध की गुणवत्ता तथा उत्तराखंड की जलवायु में इसके अनुकूलन का अध्ययन करेंगे।   नैनो गाय की प्रमुख विशेषता इसका छोटा आकार है। इसकी लंबाई और ऊंचाई करीब 1.5 से 2 फीट बताई गई है। कम जगह और अपेक्षाकृत कम चारे की आवश्यकता क...
धामी सरकार का ड्रीम रोपवे नेटवर्क: 51 परियोजनाएं, 160 किमी लंबा नेटवर्क, बदलती देवभूमि 

धामी सरकार का ड्रीम रोपवे नेटवर्क: 51 परियोजनाएं, 160 किमी लंबा नेटवर्क, बदलती देवभूमि 

Uncategorized
धामी सरकार का ड्रीम रोपवे नेटवर्क: 51 परियोजनाएं, 160 किमी लंबा नेटवर्क, बदलती देवभूमि     देहरादून। उत्तराखण्ड को देश का रोपवे हब बनाने की बड़ी तैयारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया है। राज्य और केंद्र सरकार की साझेदारी में प्रदेश में लगभग 160 किमी लंबाई के 51 रोपवे परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन कनेक्टिविटी का विकास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संकल्प है। इस संकल्प को साकार करने के लिए प्रदेश में सड़क, रेल और हवाई सेवाओ के साथ ही अब रोपवे कनेक्टिविटी को रफ्तार दी जा रही है। प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए रोपवे बेहतर वैकल्पिक परिवहन साधन है। इससे जहां धार्मिक और पर्यटन स्थलों की पहुंच आसान होगी, वहीं तीर्थाटन, पर्यटन, रोजगार ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी           श्री बदरीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन चमोली के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित दो दिवसीय ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ का रविवार को समापन हुआ। ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।   मुख्यमंत्री ने इससे पहले बामणी गांव पहुंचकर नंदा अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित उत्सव में ग्रामीणों के साथ प्रतिभाग किया। उन्होंने ग्रामीणों को नंद...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विकास कार्यों और कथा महोत्सव में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विकास कार्यों और कथा महोत्सव में किया प्रतिभाग

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में विकास कार्यों और कथा महोत्सव में किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।   इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आस्था पथ सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ ही धाम की धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पारंपरिक गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए...