Saturday, October 24News That Matters



विकासखण्ड कल्जीखाल के कुनकुली गांव के झाली माली मन्दिर में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा ने की पूजा अर्चना

विकासखण्ड कल्जीखाल के कुनकुली गांव के झाली माली मन्दिर में प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा ने की पूजा अर्चना

आज प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा के कल्जीखाल ब्लाॅक के कुनकुली गांव में झाली माली मन्दिर में पहुंचने पर ग्रामवासियों द्वारा ढोल दमाउ एवं फूल मालाओं से  स्वागत किया गया। आज कुनकुली गांव के झालीमाली मन्दिर में 03 दिवसीय पूजन कार्यक्रम के अवसर पर प्रथम दिन महेन्द्र सिंह राणा ने प्रतिभाग किया। अपने सम्बोधन में महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि कोरोना काल में हम देवी देवताओं का पूजन नही कर सके, लेकिन आज प्रत्येक गाव में देवी देवताओं का पूजन किया जा रहा है।  यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हमें अपनी पुरानी पीढियों से चली आ रही परम्पराओं को जीवन्त रखना है। हमारे उत्तराखण्ड में देवी देवताओं का वास है।  आज देवी पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर मुझे अच्छा लगा। मैं कुनकुली गांव के सभी ग्रामवासियों व प्रवासियों का आभार व्यक्त करता हूँ कि आपने मुझे आमन्त्रित किया। प्रमुख राणा ने मन्दिर में पूजा अर्चना कर सभी क्षेत्रवासियों की सुख शान्ति एव समृद्वि की कामना हेतु प्रार्थना की। प्रमुख ने कहा कि हमे अपनी गढवाली भाषा को जीवित रखना है तथा गढवाली भाषा में बात करनी चाहिए।इस अवसर पर प्रधान ग्राम पचंायत सुधीर भटट, प्रेम सिंह नेगी पूर्व प्रधान, सुबोध थपलियाल, रोहित थपलियाल, पप्पू नयाल, धन सिंह नेगी, मदन सिंह , चन्द्रमोहन नेगी, लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी , सोनू देवी, जशोदा देवी, बडी संख्या में प्रवासी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें -  चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की प्रतीक्षा सूची से हुआ चयन,सूबे के मेडिकल कॉलेजों को शीघ्र मिलेंगे 20 असिस्टेंट प्रोफेसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *