Sunday, October 25News That Matters



सरल सौम्य सादगी वाले सीएम धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपना टिफिन साझा किया.. बोले धामी पारस्परिक सद्भाव, आपसी समन्वय व सहयोग की भावना जागृत होती है..

सरल सौम्य  सादगी वाले सीएम धामी ने  पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपना टिफिन साझा किया.. बोले धामी  पारस्परिक सद्भाव, आपसी समन्वय व सहयोग की भावना जागृत होती है..

मुख्य सेवक पुष्कर धामी  की  अनोखी पहल, कार्यकर्ताओं के साथ  किया सहभोज ( टिफन पार्टी )  कार्यकर्ता हुए उत्साहित… बोले ऐसा सीएम देखा  पहली बार…

मुख्यमंत्री धामी की सोच को सलाम   बोले घर से टिफिन लेकर साथ बैठकर भोजन से पारस्परिक सद्भाव, आपसी समन्वय व सहयोग की भावना जागृत होती है…

सीएम पुष्कर सिंह धामी के इस बार के चंपावत दौरे में अनोखी पहल देखने को मिली। सीएम के निर्देश पर  पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सहभोज आयोजित किया गया। इस सहभोज की विशेष बात ये रही कि सभी लोग अपने अपने घरों से टिफिन लेकर आए और टिफिन साझा किया।  प्रदेश में ऐसा पहली बार किया गया है। सभी ने जमीन पर बैठकर साथ खाना खाया।  सीएम धामी ने कहा कि घर से टिफिन लेकर साथ बैठकर भोजन से पारस्परिक सद्भाव, आपसी समन्वय व सहयोग की भावना जागृत होती है। चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने हैं।

गौरतलब है कि चंपावत विधानसभा जीत के एक वर्ष पूर्ण होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इस मौके पर भाजपा  जिलाध्यक्ष श्री निर्मल माहरा, जिपं अध्यक्ष श्रीमती ज्योति राय सहित तमाम वरिष्ठजन व भाजपा के जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें -  निकाय चुनाव में तुष्टिकरण की राजनीति को करारा जवाब देगी चंबा की जनता : सीएम धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *