Saturday, October 24News That Matters



निकाय चुनाव में तुष्टिकरण की राजनीति को करारा जवाब देगी चंबा की जनता : सीएम धामी

निकाय चुनाव में तुष्टिकरण की राजनीति को करारा जवाब देगी चंबा की जनता : सीएम धामी

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चंबा, नई टिहरी स्थित शहीद गबर सिंह चौक पर जनसभा कर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती शोभना धनोला और अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि भाजपा सरकार जहां सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए ठोस कदम उठा रही है, वहीं कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति को प्रोत्साहित किया है। वोट बैंक की राजनीति के कारण ही कांग्रेस धारा 370 को वापस लाने वालों का समर्थन करती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि *कांग्रेस वही पार्टी है जो जनहित की योजनाओं का भी विरोध करती रही है।*

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि *हमारी सरकार राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार समर्पण भाव से कार्य कर रही है।* प्रदेश के हर क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सुरक्षा के क्षेत्र में सुधार हमारी प्राथमिकताओं में हैं। वहीं, कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का काम किया है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि *प्रदेश में जल्द ही एक सशक्त भू कानून लाया जाएगा, जो प्रदेश के नागरिकों के हित में होगा। उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को भी लागू कर दिया जाएगा, जिससे समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित होगा*।

उन्होंने चंबा के साथ ही नई टिहरी जनपद के तीव्र विकास के लिए आमजन से नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें -  टिहरी जिले में बारिश आफत बनकर बरसी। मूसलाधार बारिश से चार घंटे तक जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। घनसाली के सेमली में बारिश का पानी कई घरों में घुस गया। वहीं अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर गरखेत के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर के कारण टटोर के नवनिर्वाचित प्रधान की मौत हो गई

इस अवसर पर टिहरी विधायक श्री किशोर उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश नौटियाल, पूर्व मंत्री श्री दिनेश धन्नै, पूर्व विधायक श्री धन सिंह नेगी, श्री नलिन भट्ट, संचालक सतवीर सिंह पुंडीर, चुनाव संयोजक राजीव जुयाल, मंडल अध्यक्ष श्री संदीप रावत, श्री सुशील बहुगुणा, कृष्णा कोठारी, निर्मला बिष्ट, नीरज खत्री, उदय रावत समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *