Sunday, October 25News That Matters



एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य प्रजापति को नेशनल गेम्स 10 मीटर शूटिंग में स्वर्ण पदक

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य प्रजापति को नेशनल गेम्स 10 मीटर शूटिंग में स्वर्ण पदक

  श्री महाराज जी ने आशीर्वाद स्वरूप आदित्य को 25,000/- रुपये का चैक भेंट किया

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आदित्य को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी

एसजीआरआर विश्वविद्यालय आदित्य को ओलंपिक पदक विजेता बनाने के लिए सभी संसाधन व हर सम्भव सहयोग प्रदान करेगा

देहरादून।

 श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बिंदाल शाखा के 12वीं के छात्र आदित्य कुमार प्रजापति ने आई.जी.एफ. नेशनल गेम्स 10 मीटर शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता। बुधवार को स्वर्ण पदक विजेता आदित्य कुमार प्रजापति अपने परिजनों व अध्यापकों के साथ श्री दरबार साहिब पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आदित्य को पच्चीस हज़ार रुपये का चेक आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय आदित्य कुमार प्रजापति को विश्वविद्यालय में निशुल्क शिक्षा देगा। आदित्य को 12वीं कक्षा की पूरी पढ़ाई भी एसजीआरआर विश्वविद्यालय की ओर से निःशुल्क करवाई जाएगी। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय आदित्य को सभी संसाधन व हर सम्भव सहयोग उपलब्ध करवाएगा ताकि वह ओलंपिंक में पदक सुनिश्चित कर सकें। श्री दरबार साहिब में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आदित्य को उज्जवल भविष्य की शुभकमनाएं दीं। एसजीआरआर बिंदाल स्कूल में प्रधानाचार्या, अध्यापकों व साथी छात्र-छात्राओं ने आदित्य की गोल्डन जीत को धूमधाम के साथ सेलीब्रेट किया। 

12 मई से 14 मई 2023 के बीच नोएडा में स्कूल स्तरीय आई.जी.एफ. नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें देश भर से 50 से अधिक स्कूलों के एक हज़ार से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आदित्य कुमार प्रजापति ने 10 मीटर शूटिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। एसजीआरआर बिंदाल शाखा की प्रधानाचार्या भावना उपमन्यू ने जानकारी दी कि आदित्य कुमार प्रजापति एसजीआरआर बिंदाल शाखा में 12वीं कामर्स के छात्र हैं, वह एक अच्छे शूटर होने के साथ साथ अनुशासित एनसीसी कैडेट भी हैं।

 

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर के योगदान को सराहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *