Sunday, October 25News That Matters



उत्तराखंड: इस जिले ने कोरोना से खोया पहला ‘कोरोना योद्धा डॉक्टर’

देहरादून: कोरोना काल में फ्रंटलाइन के कोरोना वारियर्स भी जिन्दगी की जंग हार रहे हैं। उत्तराखंड के पौड़ी जिले ने कोरोना से पहला डॉक्टर खोया है। जिला अस्पताल पौड़ी में सेवारत वरिष्ठ सर्जन डॉ. मौर्य की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान शुक्रवार रात मौत हो गई।

पिछले 8 दिसंबर से डॉ. मौर्य का उपचार चल रहा था। मौर्य ने पौड़ी, चमोली, नैनीताल व हरिद्वार जिले में सेवा दी है। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटी व बेटा छोड़ गए हैं।

कोरोना योद्धा के निधन पर सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा, सीएमएस डॉ. आरएस राणा, एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर, चिकित्सा सेवा संघ के प्रांतीय सलाहकार डॉ. आरवी सिंह ने गहरा शोक जताया।

यह भी पढ़ें -  शनिवार दोपहर 2ः00 बजे से 4ः00 बजे के बीच पूरी होगी आरोहण की प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *