Saturday, October 24News That Matters



पहाड़ का लाल जयदीप ऑस्ट्रेलिया में दिखाएगा ‘मुक्के का दम’, मंत्री धन सिंह रावत ने दी शुभकामनाएं

देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी राठ क्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर जयदीप रावत आज राजधानी देहरादून पहुंचे। जहां उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत द्वारा अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर जयदीप रावत का पुष्पगुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में होने जा रही आगामी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने से पहले जयदीप रावत को क्षेत्रीय विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

आपको बता दें कि, मुक्केबाज जयदीप रावत ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिता में बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वहीं पूर्व में सऊदी अरब में अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी भारत को पदक दिला चुके हैं। आज यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने जयदीप रावत को सरकार द्वारा हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। जयदीप रावत वर्तमान में पुणे की टीम से खेलते हैं।

यह भी पढ़ें -  बाबा केदार के दर्शन कराने के लिए 18 साल से हेली सेवा संचालित हो रही है। लेकिन, अभी तक व्यवस्थित उड़ान के लिए कहीं भी एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर स्थापित नहीं किया गया है। जबकि, बीते छह वर्षों में भारतीय सेना का एमआई-26 और चिनूक हेलीकॉप्टर भी यहां लैंड कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *