Monday, August 25News That Matters

उत्तराखंड में शीतलहर से अगले कुछ दिनों में बढ़ेगी ठिठुरन, 24 से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

उत्तराखंड में शीतलहर अगले चार पांच दिन और बेहाल करेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को भीषण ठंड पड़ने का अनुमान है। कई मैदानी इलाकों में शीत लहर चलने के साथ ही शीत दिवस (कोल्ड डे कंडीशन) भी रह सकता है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने कई जगह प्रचंड शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है।

मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा। रात में पारा गिरने के कारण शीतलहर का प्रकोप रहेगा। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान कुछ बढ़ने के कारण शीत लहर से राहत मिलेगी। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। कोहरे के कारण परेशानी और बढ़ेगी।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, मौसम का मिजाज 24 दिसंबर को एक बार फिर बदलने की संभावना है। 24 से 26 दिसंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में आज घना कोहरा छाया रह सकता है। इससे हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में ठंड बहुत अधिक बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करने के साथ ही लोगों को ठंड से बचाने के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। वहीं, प्रदेश के अन्य इलाकों में भी ठंड बढ़ने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें -  देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे, इसके लिये जमीनो को अतिक्रमण से मुक्त भी धामी ने ही कराया...  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *