Saturday, October 24News That Matters



उत्तराखंड के पहाड़ में में दर्दनाक हादसा, वाहन खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत

उत्तराखंड के पहाड़ में  में दर्दनाक हादसा,  वाहन खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत

 

 

घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को वाहन के खाई में गिरने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला

 

 

त्यूनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। प्लासू के पास एक पिकअप वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

 

थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने बताया कि मृतकों की पहचान चालक सुलेमान(उम्र 50 वर्ष) पुत्र गानी निवासी ग्राम रिक्षाणू थाना त्यूनी और सुनील चौहान(उम्र 35 वर्ष) पुत्र केशर सिंह चौहान निवासी थंगाड तहसील चौपाल थाना नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। शवों को राजकीय अस्पताल त्यूनी की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

 

यह भी पढ़ें -  दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जीवन रक्षक बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, निःशुल्क उपचार से बची कई जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *