Thursday, October 1News That Matters


उत्तराखंड के पहाड़ में में दर्दनाक हादसा, वाहन खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत

उत्तराखंड के पहाड़ में  में दर्दनाक हादसा,  वाहन खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत

 

 

घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को वाहन के खाई में गिरने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला

 

 

त्यूनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। प्लासू के पास एक पिकअप वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

 

थानाध्यक्ष आशीष रवियान ने बताया कि मृतकों की पहचान चालक सुलेमान(उम्र 50 वर्ष) पुत्र गानी निवासी ग्राम रिक्षाणू थाना त्यूनी और सुनील चौहान(उम्र 35 वर्ष) पुत्र केशर सिंह चौहान निवासी थंगाड तहसील चौपाल थाना नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। शवों को राजकीय अस्पताल त्यूनी की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

 

यह भी पढ़ें -  51 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर बोले मुख्यमंत्री धामी आपको अपने कार्यक्षेत्र में मानक तय करने होंगे अनुशासित होकर ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का लक्ष्य बनाना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *