8 अगस्त
मंडी में छापा, चावल की पांच हजार बोरियों पर टैक्स चोरी पकड़ी गईं
एसजीएसटी की स्पेशल टीम ने ज्वालापुर सब्जी मंडी में करीब पांच हजार चावल की बोरियों पर टैक्स चोरी पकड़ी है। आढ़ती टैक्स चोरी कर रहे थे। मौके पर टीम ने आढ़तियों के दस्तावेज खंगालते हुए सामान की खरीद और बिक्री का मिलान किया। अब चावल की इन पांच हजार बोरियों पर टैक्स वसूला जाएगा।
क्या है पूरा मामला
गुरुवार को एसजीएसटी विभाग की टीम ने ज्वालापुर सब्जी मंडी की गल्ला मंडी में छापा मारा। टीम को देखते ही आढ़तियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। कुछ दुकानें खुली मिलने पर टीम ने पड़ताल की। विभाग की टीम ने कई आढ़तियों के खातों की जांच की। जांच में टीम को कई खामियां मिलीं। हाल के दिनों में हरिद्वार जनपद में एसजीएसटी की कार्रवाई व्यापारियों पर लगातार जारी है। कई टीमें क्षेत्र में अलग-अलग छापेमारी कर रही है। एसजीएसटी की टीम को लंबे समय से गल्ला मंडी में टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। आला अधिकारियों के निर्देश पर ज्वाइंट कमिश्नर के नेतृत्व में विभाग की एक टीम गोपनीय रूप से गल्ला मंडी जा पहुंची।
