Saturday, October 24News That Matters



एसजीआरआर विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सरखेत में गुरुवार को लगाया निःशुल्क शिविर डॉक्टरों ने ग्रामीणों के बीच उनका हाल जाना, अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवाईंयां दीं गईं

एसजीआरआर विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सरखेत में गुरुवार को लगाया निःशुल्क शिविर

डॉक्टरों ने ग्रामीणों के बीच उनका हाल जाना, अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवाईंयां दीं गईं

 

देहरादून।

 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर, देहरादून ने रायपुर के आपदाग्रस्त क्षेत्र सरखेत में गुरुवार को जनहित में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में रायपुर ब्लॉक के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के आसपास के जरूरतमंद ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श व निःशुल्क दवाएं दीं। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय पंडिता ने दी।
गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम सुबह 10ः00 बजे सरखेत पहुंचीं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों व सहयोगी स्टाफ ने सरखेत के दुर्गम आपदा प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनका हाल जाना व उन्हें दवाईंया व अन्य आवश्यक उपचार दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग से डॉ आकाश अग्रवाल, सर्जरी विभाग से डॉ रूही नीरव जरीवाला, हड्डी रोग विभाग से डॉ. पाणिनी गौड़ व शिशु रोग विभाग से डॉ अंशिता साबू व कम्यूनिटी मेडिसिन से डॉ फौजिया नाज़ ने चिकित्सकीय परामर्श दिया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी दी गईं। इसके अलावा डॉक्टरों ने रोगियों के ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर की भी जॉचें कीं। आपदा के कारण चोटिल हुए लोगों की मरहम पट्टी की गई व एंटी टिटनेस इंजेक्शन भी लगाए गए।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम ने आपदाग्रसित क्षेत्रों घन्तु का सेरा व भैंसवाड़ में भी लोगों तक दवाईयां पहुंचाई। शिविर को सफल बनाने मे मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी भूपेन्द्र रतूड़ी, डॉ दीपक सोम, सचिन शर्मा, भास्कर मैंदोला, नर्सिंग स्टाफ देवेन्द्र सिंह, वैशाली चौहान, अभिलाष गुप्ता, आयूष मिश्रा आदि का सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें -  चार साल में 25 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से मिली सरकारी नौकरियां – सीएम धामी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *