Saturday, October 24News That Matters



अमित के नाम से सेना में भर्ती होने आए बुलंदशहर (यूपी) के ताहिर खान को सेना की टीम ने सोमनाथ मैदान से धर दबोचा। उसके प्रमाणपत्र भी फर्जी पाए गए। उसने कूटरचित दस्तावेजों से हल्द्वानी से कई प्रमाणपत्र बनाए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अमित के नाम से सेना में भर्ती होने आए बुलंदशहर (यूपी) के ताहिर खान को सेना की टीम ने सोमनाथ मैदान से धर दबोचा। उसके प्रमाणपत्र भी फर्जी पाए गए। उसने कूटरचित दस्तावेजों से हल्द्वानी से कई प्रमाणपत्र बनाए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रानीखेत के सोमनाथ मैदान में एआरओ अल्मोड़ा की ओर से अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इन दिनों नैनीताल जिले के तहसीलों की जीडी की भर्ती चल रही है। मिलिट्री इंटेलीजेंस, मिलिट्री पुलिस और भर्ती कार्यालय की संयुक्त टीम ने बुधवार को एक युवक को फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ लिया।

जांच में पता चला कि पकड़ा गया युवक ताहिर खान यूपी के बुलंदशहर के अलीपुरा, थाना सिकंदराबाद, कोकड़ का रहने वाला है। उसने स्थायी निवास, जाति प्रमाणपत्र और आधार कार्ड हल्द्वानी के पते पर बनवाए हैं। ताहिर खान का भर्ती के लिए जो पंजीकरण हुआ था वह अमित के नाम से था। यहीं से सैन्य अधिकारियों को उस पर शक हुआ। पूछताछ करने पर मामला पकड़ में आ गया। बाद में उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सीओ तिलक राम वर्मा ने बताया कि ताहिर खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उधर, हल्द्वानी के एसडीएम ने बताया कि रेलवे बाजार के पते पर ताहिर ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिये अपने प्रमाणपत्र तैयार किए। उसके खिलाफ यहां भी मुकदमा दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  नशा मुक्ति केन्द्रों को स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने दिया 3 महीने का अल्टीमेटम, मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण में नहीं किया पंजीकरण तो होगी कड़ी कार्रवाई, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर..

युवक ने यह फर्जी कार्य अकेले नहीं किया है। इसके पीछे एक बड़ा गिरोह हो सकता है। पुलिस मामले की तह तक जाएगी और गिरोह का पर्दाफाश होगा। आरोपी के जाति प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, हाईस्कूल का प्रमाणपत्र और आधार कार्ड बरामद कर लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *