Sunday, October 25News That Matters



बदरीनाथ हाईवे के पास कौडियाला में केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की कार खाई में गिर गई। पुलिस चौकी ब्यासी से हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। नदी किनारे यात्रियों के सामान मिले हैं।

दुःखद केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की कार खाई में गिर गई

 

बदरीनाथ हाईवे के पास कौडियाला में केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की कार खाई में गिर गई। पुलिस चौकी ब्यासी से हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। नदी किनारे यात्रियों के सामान मिले हैं।

बुधवार सुबह केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे मेरठ के यात्रियों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रस्सी की सहायता से खाई में उतरी। टीम को नदी किनारे गाड़ी की नंबर प्लेट,कैरी बैग,मोबाइल व आधार कार्ड मिले, जिससे ये अनुमान लगाया कि गाड़ी नदी में गिर गई है

 

नदी का जलस्तर बढ़ा होने व बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी हुई। वहीं इस दौरान मौके पर मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचित किया गया। रेस्क्यू अभियान अभी जारी है।

इनके आधार कार्ड मिले
-पंकज शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी शास्त्री नगर मेरठ उम्र 52 वर्ष
-गुलवीर जैन पुत्र दर्शन लाल जैन निवासी शास्त्री नगर मेरठ उम्र 40 वर्ष
-नितिन पुत्र राजेश निवासी शास्त्री नगर मेरठ उम्र 25 वर्ष व
-हर्ष गुर्जर पुत्र संजय निवासी काजीपुर मेरठ उम्र 19 वर्ष

यह भी पढ़ें -  श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ के परिसर में मेडिकल छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *