Friday, September 4News That Matters


हादसों का रविवार : उत्तराखंड के पहाड़ों में कार के ऊपर चट्टान गिरने से दो लोगो की दर्दनाक मौत

हादसों का रविवार : उत्तराखंड के पहाड़ों में कार के ऊपर चट्टान गिरने से दो लोगो की दर्दनाक मौत, तो लिनचोली के समीप कंडी से 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर पांच वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत की दुःखद ख़बर

कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर बगोली में शिव मंदिर के पास से गुजर रही एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार के ऊपर चट्टान गिरने से यहां दो लोगों के दबे होने की खबर मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू में जुटी पर जानकारी अनुसार उनकी दर्दनाक मौत हो गई ,

वहीं गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के समीप कंडी से 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मौत का कारण कंडी संचालक की लापरवाही बताया जा रहा है। घटना के बाद से कंडी संचालक नेपाली मजदूर फरार है। मृतक बच्चे के माता-पिता ने सोनप्रयाग कोतवाली में आरोपी नेपाली मजदूर के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *